एक्सप्लोरर

Cashless Payment: भारतीयों की जेब पर कैशलेस पेमेंट भारी, सुविधा हुई, लेकिन बढ़ गया खर्च

Cashless Payment: कैशलेस ट्रांजैक्शन के वैसे तो बहुत से फायदे हैं, लेकिन इसके कारण लोगों के खर्च में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. एक स्टडी से इस बात का पता चला है.

Cashless Payment: बदलते वक्त के साथ भारत समेत पूरी दुनिया में कैशलेस पेमेंट के इस्तेमाल में तेजी आई है. आजकल लोग कैश का इस्तेमाल करने के बजाय क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई आदि के जरिए ज्यादा से ज्यादा पेमेंट करना पसंद कर रहे हैं. कैश के बजाय कैशलेस पेमेंट के माध्यम को चुनने के कारण लोगों के खर्च में भी बढ़त देखने को मिल रही है.

लाइव मिंट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में होने वाले कैशलेस ट्रांजैक्शन पर मेलबर्न यूनिवर्सिटी और Adelaide यूनिवर्सिटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार की है. इस रिपोर्ट के लिए कुल 17 देशों के 71 पेपर की स्टडी की गई है और लोगों के खर्च करने के तरीके की जांच की गई है.

कैशलेस पेमेंट के कारण लोग रख रहे कम हिसाब

इस रिपोर्ट से यह पता चला है कि पहले लोग डायरी में लिखकर हिसाब रखते थे. वहीं आजकल डिजिटल ट्रांजैक्शन के बढ़ते चलन के कारण लिखित हिसाब के चलन में कमी आई है. इस रिपोर्ट में लोगों को पैसे बचाने के लिए कार्ड के बजाय कैश रखने की सलाह भी दी गई है. अगर लोग कार्ड के बजाय कैश के जरिए पेमेंट करेंगे तो वह अपने खर्च का बेहतर हिसाब रख पाएंगे. इससे आगे पैसे की सेविंग करने में मदद मिलती है.

कैश इस्तेमाल करते वक्त लोग अपने हाथों से कैश को गिनते हैं. इससे उन्हें अपने खर्च का बेहतर हिसाब रखने में मदद मिलती है.

लग्जरी चीजों पर बढ़ा है खर्च

इस रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि पिछले कुछ सालों में लोगों ने लग्जरी आइटम्स पर होने वाले खर्च में इजाफा किया है. आजकल लोग लग्जरी आइटम पर खर्च को स्टेटस सिंबल की तरह देखते हैं. वहीं डोनेशन और टिप देने के लिए लोग आज भी पुराने तरीके को अपना रहे हैं. इसके साथ ही इस स्टडी से यह भी पता चला है कि लोग अब लोगों को कैशलेस ट्रांजैक्शन की आदत पड़ चुकी है. इस पूरी स्टडी का मकसद लोगों को यह समझाने का है कि कैसे कैशलेस ट्रांजैक्शन ने लोगों के पैसे खर्च करने की आदतों को बदला है. लोग पहले के मुकाबले ज्यादा सोचे-समझे बिना पैसे खर्च कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

FPI Investment: भारी बिकवाली के बाद एफपीआई का यू-टर्न, जून महीने में खरीदे इतने के शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget