एक्सप्लोरर

2000 Rupees Notes: घट गया ऑनलाइन पेमेंट, पेट्रोल पंप और ई-कॉमर्स के लिए 2000 रुपये के नोट से हो रहे धड़ल्ले से भुगतान

2000 Rupees Notes Transactions: देश में डिजिटल पेमेंट की बढ़ोतरी को 2000 रुपये पर हुए फैसले से चोट पहुंची है. कस्टमर्स 2000 रुपये के नोट से ही पे़ट्रोल पंप या ई-कॉमर्स के लिए ज्यादातर पेमेंट कर रहे हैं

2000 Rupees Notes: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 2000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने के बाद देश में कैश के जरिए पेमेंट करने के ट्रेंड में जोरदार इजाफा हुआ है. लोगों ने कैश-ऑन-डिलीवरी ऑप्शन के साथ ऑनलाइन आइटम ऑर्डर भी कैश पेमेंट के जरिए करना शुरू कर दिया है. यह बताया गया है कि कैश-ऑन-डिलीवरी का ऑप्शन चुनने वाले ऑनलाइन फूड डिलीवरी एग्रीगेटर जोमाटो के लगभग 75 फीसदी यूजर्स 2,000 रुपये के नोटों के साथ पेमेंट कर रहे हैं. ये जानकारी भारतीय स्टेट बैंक के आर्थिक अनुसंधान विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक समने आई है.

पेट्रोल पंपों पर कैश ट्रांजेक्शन तेजी से बढ़ा

पेट्रोल पंपों पर कैश ट्रांजेक्शन तेजी से बढ़ा है और कैश पेमेंट करने वाले कस्टमर्स 2000 रुपये के नोट का इस्तेमाल कर रहे हैं. अखिल भारतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (एआईपीडीए) ने कहा है कि डिजिटल पेमेंट, जो पंपों पर दैनिक बिक्री का 40 फीसदी हुआ करता था, घटकर 10 फीसदी रह गया है जबकि कैश सेल में जोरदार तेजी से इजाफा हुआ है.

कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन चुनने वाले कस्टमर्स की संख्या में जोरदार इजाफा

एसबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ई-कॉमर्स, फूड और ऑनलाइन ग्रॉसरी सेगमेंट में कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन चुनने वाले कस्टमर्स की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है. रिपोर्ट में मंदिरों और अन्य धार्मिक संस्थानों में 2000 रुपये के नोटों के जरिए दान में बढ़ोतरी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स आइटम्स, बुटीक फर्नीचर जैसी विविध अलग-अलग खरीदारी की उम्मीद है.

ऊंचे खर्च के लिए भी इस्तेमाल हो रहे 2000 रुपये के नोट

हालांकि, आरबीआई ने कस्टमर्स को 2000 रुपये के नोट जमा करने या बदलने के लिए कहा था, लेकिन यह उम्मीद की जाती है कि दो हजार के नोट ऊंची कीमत के खर्च जैसे सोना/ज्वैलरी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे एसी, मोबाइल फोन आदि और रियल एस्टेट में ट्रांसफर हो सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, 2 हजार के नोटों के माध्यम से संचयी रूप से 92,000 करोड़ रुपये की बचत बैंक जमा राशि से जनता द्वारा लगभग 55,000 करोड़ रुपये निकाले जा सकते हैं. इससे पैसे की गति को बढ़ाने के साथ-साथ खपत को बढ़ावा मिलना चाहिए.

ये भी पढ़ें

SEBI Action on IIFL: सेबी का कड़ा फैसला, IIFL सिक्योरिटीज को 2 साल के लिए नए ग्राहक जोड़ने से रोका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR भरने की तारीख बढ़ी आगे, कारोबारियों को मिली बड़ी राहत
ITR भरने की तारीख बढ़ी आगे, कारोबारियों को मिली बड़ी राहत
शेयर बाजार में लिस्ट नहीं होगी टाटा संस? ट्रस्ट ने बनाया प्लान, होगा दो कंपनियों का मर्जर
शेयर बाजार में लिस्ट नहीं होगी टाटा संस? ट्रस्ट ने बनाया प्लान, होगा दो कंपनियों का मर्जर
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर ही तय नहीं करेगा बेसिक सैलरी, जानें और क्या-क्या है जरूरी
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर ही तय नहीं करेगा बेसिक सैलरी, जानें और क्या-क्या है जरूरी
देशभर में Red Bull के स्टॉक जब्त, FSSAI के आदेश के खिलाफ कानूनी जंग
देशभर में Red Bull के स्टॉक जब्त, FSSAI के आदेश के खिलाफ कानूनी जंग

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget