एक्सप्लोरर

एयरटेल से जुड़ेगा कार्लाइल ग्रुप, डेटा सेंटर कारोबार में खरीदेगा 25 फीसदी हिस्सेदारी

कार्लाइल समूह एयरटेल के डेटा सेंटर कारोबार नेक्सट्रा डेटा में 1,780 करोड़ रुपये में 25 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा. नेक्सट्रा प्रमुख भारतीय और वैश्विक उद्यमों, स्टार्टअप, छोटे व मध्यम व्यवसायों और सरकारों को डेटा सेंटर सेवाएं प्रदान करता है.

नई दिल्ली: कार्लाइल समूह एयरटेल के डेटा सेंटर के व्यवसाय ‘नेक्सट्रा डेटा’ में 23.5 करोड़ डॉलर (करीब 1,780 करोड़ रुपये) में 25 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा. ऐसे में नेक्सट्रा का मूल्यांकन 1.2 अरब डॉलर होने की संभावना है, जो 9,084 करोड़ रुपये से अधिक है. समझौता पूरा होने पर कार्लाइल की उद्योग में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी और बाकी 75 प्रतिशत हिस्सेदारी एयरटेल के पास रहेगी.

23.5 करोड़ डॉलर का करेगी निवेश

भारती एयरटेल ने एक बयान में कहा, "भारती एयरटेल और कम्फर्ट इनवेस्टमेंट्स ने आज एक समझौते की घोषणा की, जिसके तहत कम्फर्ट इनवेस्टमेंट्स नेक्सट्रा डेटा लिमिटेड में 23.5 करोड़ डॉलर निवेश करेगी, जो एयरटेल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और डेटा सेंटर कारोबार में शामिल है. कम्फर्ट इनवेस्टमेंट्स निवेश कोष प्रबंधक कैप वी मॉरिशस लिमिटेड की एक संबद्ध इकाई है, जो कार्लाइल समूह से संबद्ध संस्थाओं द्वारा प्रबंधित है."

कई कंपनियों को देता है सेवाएं

इस सौदे के लिए नियामक मंजूरियां ली जानी हैं, जिसमें भारत के प्रतिस्पर्धा आयोग की मंजूरी भी शामिल है. नेक्सट्रा का मुख्यालय नई दिल्ली में है. यह प्रमुख भारतीय और वैश्विक उद्यमों, स्टार्टअप, छोटे व मध्यम व्यवसायों और सरकारों को डेटा सेंटर सेवाएं प्रदान करता है.

नेक्सट्रा के देशभर में हैं 10 बड़े डेटा सेंटर

बयान में कहा गया, "नेक्स्ट्रा के देश भर में 10 बड़े डेटा सेंटर और 120 से अधिक एज डेटा सेंटर हैं, जो ग्राहकों को को-लोकेशन सेवाएं, क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर, मैनेज्ड होस्टिंग, डेटा बैकअप, डिजास्टर रिकवरी और रिमोट इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट जैसी सेवाएं मुहैया कराते हैं."

बयान में कहा गया कि भारत में सुरक्षित डेटा केंद्रों की मांग में तेजी से बढ़ रही है और डिजिटल सेवाओं के लिए उपभोक्ता मांग में वृद्धि जारी है. बयान में आगे कहा गया कि डेटा को स्थानीय स्तर पर स्टोर करने के सरकार के निर्देश के बाद पूरे क्षेत्र में मांग तेजी से बढ़ी है.

नए डेटा सेंटर का निर्माण कर रही है नेक्सट्रा

नेक्सट्रा इस मांग को पूरा करने के लिए कई बड़े डेटा सेंटर का निर्माण कर रहा है. बयान के मुताबिक कंपनी ने पिछले साल पुणे में एक डेटा सेंटर की स्थापना की थी और चेन्नई, मुंबई और कोलकाता में नए सेंटर का निर्माण कर रही है. बयान के मुताबिक नेक्सट्रा इस सौदे से हुई आय का इस्तेमाल पूरे देश में अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करेगी.

'डेटा की गोपनीयता हमारे लिए सबसे पहले'

इस सौदे पर टिप्पणी करते हुए भारती एयरटेल के एमडी और सीईओ (भारत और दक्षिण एशिया) गोपाल विट्टल ने कहा, "एयरटेल में हमने एक मजबूत डेटा सेंटर पोर्टफोलियो बनाया है जो भविष्य के लिए तैयार है. हमारे ग्राहकों की सुरक्षा और डेटा गोपनीयता, हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं."

उन्होंने कहा, "तेजी से डिजिटलीकरण ने भारत में डेटा सेंटरों के लिए बड़े पैमाने पर विकास के अवसर खोले हैं और हम इस खंड में एक प्रमुख भागीदार बनने के लिए अपने निवेश में तेजी लाने की योजना बना रहे हैं."

31 मार्च तक 2.5 अरब डॉलर का किया निवेश

कार्लाइल एशिया पार्टनर्स की सलाहकार टीम के प्रबंध निदेशक नीरज भारद्वाज ने कहा, "हम नेक्स्ट्रा की पूरी क्षमता को उजागर करने के लिए एयरटेल के साथ सहयोग करने के लिए तत्पर हैं." कार्लाइल ने 31 मार्च 2020 तक भारत में 2.5 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है और उसे भारतीय बाजार में निवेश का गहरा अनुभव है.

ये भी पढ़ें

देश के चालू खाते में जनवरी-मार्च तिमाही में जीडीपी के 0.1 प्रतिशत के बराबर की बचत चीन दूसरे रूट से भारत में भेज रहा सामान? पीएम मोदी करेंगे एफटीए की समीक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
August 2026 Deadline: अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget