एक्सप्लोरर

दिसंबर में फिर घटी कारों की बिक्री, अप्रैल से महंगा होगा कार खरीदना

दिसंबर में एक बार फिर कारों की बिक्री घट गई है. इस दौरान वाहनों की बिक्री में 3.11 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

नई दिल्ली: त्योहारी मौसम में मामूली बढ़ोतरी के बाद कारों की बिक्री एक बार फिर से पटरी से उतर गई है. दिसंबर 2019 में पैसेंजर वाहनों की बिक्री में 3.11 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. इसके अलावा वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री और दुपहिया वाहनों की बिक्री में भी दिसंबर 2019 में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं लगातार गिरावट के बीच देश के ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए आने वाला नया वित्त वर्ष भी संकट भरा हो सकता है. 1 अप्रैल से देशभर में उत्सर्जन के नए मानक bs6 लागू हो रहे हैं. ऐसे में सभी प्रकार के वाहनों की कीमती बढ़ जाएंगी. 1 अप्रैल से सभी नए bs6 वाहन 8 से 10 फ़ीसदी तक महंगे हो जायेंगे.

कितनी कम हुई बिक्री

दिसंबर 2019 में घरेलू बाजार में पैसेंजर वाहनों की बिक्री दिसंबर 2018 के मुकाबले 1.24 फीस दी कम हुई है. दिसंबर 2019 में देश में कुल 235 786 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई है जबकि दिसंबर 2018 में 238 753 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई थी. वहीं बात अगर वाणिज्यिक वाहनों की करें तो दिसंबर 2019 में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री दिसंबर 2018 के मुकाबले 12.32% घटी है. दिसंबर 2019 में देश भर में कुल 66622 वाणिज्यिक वाहन बिके हैं जबकि दिसंबर 2018 में यह आंकड़ा 75984 वाहनों का था. बात अगर दुपहिया वाहनों की करें तो दिसंबर 2019 में देश में दुपहिया वाहनों की बिक्री में 16.60% की कमी दर्ज की गई है.

दिसंबर 2019 में देश भर में 1050038 दुपहिया वाहन बिके हैं जबकि दिसंबर 2018 में यह आंकड़ा 1259007 का था. दिसंबर 2019 में सिर्फ एक श्रेणी के वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. यह श्रेणी है थ्री व्हीलर. देश में दिसंबर 2019 में थ्री व्हीलर की बिक्री में 22.10 फ़ीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दिसंबर 2019 में देशभर में कॉल 53297 थ्री व्हीलर बिके हैं जबकि दिसंबर 2018 में यह आंकड़ा 43650 का था.

नए वित्त वर्ष में महंगे होंगे सभी वाहन

बिक्री के आंकड़े जारी करते हुए सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के प्रेसिडेंट राजन वडेरा ने कहा कि नए वित्त वर्ष के आगाज के साथ ही देश भर में उत्सर्जन के नए मानक bs6 लागू हो जाएंगे. ऐसे में सभी नए bs6 वाहन 8 से 10 फ़ीसदी तक महंगे हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि ऐसे में हो सकता है कुछ लोग कार खरीदने से परहेज करें जिससे बिक्री को एक बार फिर झटका लग सकता है.

वहीं, कारों के बारे में उन्होंने कहा कि तकरीबन सभी कारों की कीमतें 3 से 7 फ़ीसदी तक महंगी हो जाएंगी. डिस्काउंट के बारे में उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में डिस्काउंट भी कम होंगे. उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में सभी कार डीलरों के पास 20 दिन की इन्वेंटरी है जोकि कुछ महीने पहले तक 40 दिन तक थी. इसी वजह से कार कंपनियों ने और डीलरों ने अतिरिक्त डिस्काउंट दिए. लेकिन अब इन्वेंटरी कम होने की वजह से ज्यादा डिस्काउंट की उम्मीद ग्राहक ना लगाएं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GST Council Meeting LIVE: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
LIVE: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा
क्या अंबानी हैं भारत के असली बॉस? Starlink विवाद पर एलन मस्क
क्या अंबानी हैं भारत के असली बॉस? Starlink विवाद पर एलन मस्क

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget