एक्सप्लोरर

Loan Costly: RBI के फैसले के बाद ग्राहकों को झटका, अब इस बैंक ने महंगा किया लोन; देखें लेटेस्‍ट रेट्स 

Loan Costly: बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक की ओर से एमसीएलआर में बढ़ोतरी के बाद अब एक और बैंक ने लोन की ब्‍याज दर बढ़ा दी है. 

रिजर्व बैंक की हाल ही में हुई मौद्रिक नीति की बैठक के दौरान रेपो रेट को नहीं बदलने का फैसला किया गया था. वहीं अब देश के एक बैंक ने ग्राहकों को झटका दिया है. बैंक ने मार्जिनल कॉस्‍ट ऑफ लेंडिंग रेट्स (MCLR) में पांच बेसिस प्‍वाइंट की बढ़ोतरी की है. बैंक ने स्‍टॉक फाइलिंग में कहा कि बढ़ी हुई दरें 12 अगस्‍त 2023 से प्रभावी मानी जाएंगी. यह बढ़ोतरी केनरा बैंक ने की है. 

केनरा बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अब ओवरनाइट टेन्‍योर के लिए MCLR रेट 7.95 फीसदी हो चुका है, जो पहले 7.9 फीसदी था. एक महीने का एमसीएलआर 8 फीसदी से बढ़कर 8.05 फीसदी हो चुका है. हालांकि  तीन महीने का MCLR रेट 8.15 है. इसी तरह, छह महीने के लिए एमसीएलआर रेट 8.4 फीसदी से बढ़ाकर 8.5 फीसदी कर दिया है. वहीं एक साल के लिए एमसीएलआर बढ़कर 8.7 फीसदी है, जो पहले 8.65 फीसदी थी. 

रेपो रेट लिंक्‍ड लेंडिंग रेट्स में इजाफा

केनरा बैंक ने एमसीएलआर के साथ ही रेपो रेट लिंक्‍ड लेंडिंग रेट (RLLR) में भी इजाफा किया है. आरएलएलआर अब 9.25 फीसदी पर है, जो 12 अगस्‍त से प्रभावी है. बैंक की वेबसाइट पर भी यह जानकारी दी गई है कि रिटेल लोन स्‍कीम के तहत रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट 9.25 फीसदी है. यह ध्‍यान देने वाली बात है कि आरएलएलआर केवल उन अकाउंट पर लागू होंगे, जो 12 अगस्‍त को या इसके बाद खोले गए हैं. इसके अलावा, यह उनपर लागू होगा, जो 12 अगस्‍त तक तीन साल पूरे कर लिए हैं. 

इन बैंकों ने बढ़ाया ब्‍याज 

केनरा बैंक के अलावा, बैंक ऑफ बड़ौदा ने एमसीएलआर में 5 बेसिस प्‍वाइंट का इजाफा किया था. इसके साथ ही एचडीएफसी बैंक ने 15 बेसिस प्‍वाइंट तक ब्‍याज दर में इजाफा किया था. वहीं आईसीआईसीआई बैंक ने भी ग्राहकों को झटका देते हुए 1 अगस्‍त को 5 बेसिस प्‍वाइंट की बढ़ोतरी की थी. 

इस बैंक ने घटाया होम लोन 

बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र ने बढ़ते हुए होम लोन ब्‍याज दर के बीच कटौती की है. इसने होम लोन की ब्याज दर को 10 आधार अंक घटाकर 8.6 प्रतिशत से 8.5 प्रतिशत कर दिया है. वहीं कार लोन के लिए ब्‍याज दर 8.9 फीसदी से घटाकर 8.7 फीसदी कर दिया है. यह कम की गई दरें 14 अगस्‍त से प्रभावी मानी जाएंगी. 

ये भी पढ़ें 

Home Loan Cheaper: सरकारी बैंक ने दी बड़ी खुशखबरी, सस्‍ता किया होम लोन; प्रोसेसिंग फीस भी किया कम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget