एक्सप्लोरर

Multibagger Stock: इस हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के निवेशकों को 23 सालों में मिला तगड़ा रिटर्न! 190 गुना तक बढ़ी पूंजी

Multibagger Stock: कैन फिन होम्स लिमिटेड ने अपने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है. इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 23 साल के अंदर अपने निवेशकों को 1 लाख रुपये का 1.90 करोड़ रुपये का रिटर्न दिया है.

Multibagger Stocks: एक्सपर्ट्स शेयर मार्केट (Share Market) में पैसा लगाने वाले निवेशकों को सही तरीके से जांच-पड़ताल करने की सलाह देते हैं क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा रिस्क शामिल होता है. मगर शेयर मार्केट में कई ऐसे स्टॉक्स हैं जिसमें निवेश करने पर इन्वेस्टर्स को तगड़ा रिटर्न मिलता है. आज हम आपको ऐसी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (Housing Finance Company) के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसमें अपने निवेशकों को लंबी अवधि में तगड़ा रिटर्न दिया है. इस कारण इस शेयर को मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stocks) कहते हैं. यह शेयर है कैन फिन होम्स लिमिटेड (Can Fin Homes Ltd). इसमें अपने निवेशकों को 23 साल के दौरान 190 गुना तक का रिटर्न दिया है.

कब हुई कंपनी की स्थापना
कैन फिन होम्स लिमिटेड की मार्केट वैल्यू 6,970 करोड़ रुपये की है. इस कंपनी की स्थापना साल 1987 में की गई थी. इस कंपनी का प्रमोटर एक सरकारी बैंक है जिसका नाम है केनरा बैंक (Canara Bank). इस कंपनी को लोगों के घर के सपने को साकार करने के लिए बनाया गया था. कैन फिन होम्स लिमिटेड न सिर्फ लोगों के आशियाने का सपना पूरा किया है बल्कि उसे अपने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न भी दिया है. पिछले 23 साल में कंपनी के शेयर्स में करीब 190 गुना तक का उछाल दर्ज किया गया है.

कब हुई कंपनी की लिस्टिंग
आपको बता दें कि कैन फिन होम्स लिमिटेड कंपनी की लिस्टिंग (Can Fin Homes Ltd Listing) साल 1999 में 24 नवंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में हुई थी. लिस्टिंग के वक्त कंपनी का प्राइस महज 2.73 रुपये प्रति शेयर था. अब इस शेयर की प्राइस 544.50 है. ऐसे में इस शेयर के प्राइस में करीब 190 गुना तक की बढ़ोतरी हुई है. इस शेयर्स में जिन निवेशकों ने लिस्टिंग के वक्त केवल 1 लाख रुपये निवेश किए थे, उन्हें अब पूरे 1.90  करोड़ रुपये का रिटर्न मिला है. ऐसे में इस शेयर्स ने अपने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है.

शेयर्स में और तेजी का है अनुमान
कैन फिन होम्स के शेयर्स (Can Fin Homes Ltd Shares) में और तेजी का अनुमान है. ब्रोकरेज की रिपोर्ट की माने तो इसका टारगेट प्राइस 670 रुपये प्रति शेयर तक बढ़ सकता है. ऐसे में यह मौजूदा प्राइस से करीब 25 फीसदी ज्यादा है. ब्रोकरेज के अनुसार कंपनी में भविष्य में तगड़ी ग्रोथ की संभावना है. ऐसे में एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन शेयरों को खरीदने से निवेशकों को भविष्य में तगड़ा रिटर्न हासिल हो सकता है. इसके कंपनी की सितंबर में खत्म हुई तिमाही 123.64 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट रहा है. यह पिछले साल की इस तिमाही से 14.6 फीसदी ज्यादा है. पिछले साल सितंबर की तिमाही में नेट प्रॉफिट 123.64 रहा था. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए प्राइस, जानें महानगरों में क्या है दाम

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget