एक्सप्लोरर

Byju's Crisis: बायजू कर्मचारियों की कम नहीं हो रही मुश्किल, मार्च में सैलरी के लिए करना होगा इंतजार

Byju's Crisis: बायजू के कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना भी मुसीबत भरा ही है. कंपनी इस महीने भी समय पर सैलरी देने में विफल रही है.

Byju's Crisis: आर्थिक संकट से जूझ रही एडटेक कंपनी बायजू के कर्मचारियों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है. कंपनी के कर्मचारियों को मार्च के महीने की सैलरी के लिए भी इंतजार करना होगा. यह तीसरा महीना जब कंपनी ने अपने एंप्लाइज को सैलरी देने में देरी की है. लंबे वक्त से पैसों की तंगी से जूझ रही बायजू अपने कर्मचारियों को सैलरी देने तक के लिए संघर्ष कर रही है. कंपनी के मैनेजमेंट ने अपने कर्मचारियों को इस मामले पर एक ईमेल भेजकर जानकारी दी है.

विदेशी निवेशकों को ठहराया जिम्मेदार

सोमवार को कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को एक आधिकारिक ईमेल के जरिए मार्च की सैलरी में देरी की जानकारी दी है. इसके साथ ही कंपनी ने विदेशी निवेशकों को इस मामले में जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कुछ विदेशी निवेशकों ने एक अंतरिम आर्डर प्राप्त कर लिया है जिसके कारण बायजू अपने फंड का इस्तेमाल नहीं कर पा रही है. कंपनी ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि कंपनी 8 मार्च तक कर्मचारियों की सैलरी की व्यवस्था करने के लिए एक लाइन ऑफ क्रेडिट प्राप्त करने की कोशिश कर रही है.

बायजू ने ईमेल में कही ये बातें

लाइव मिंट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने अपने ईमेल में कहा है कि हम बड़े भारी मन लेकिन आशा के साथ जानकारी देना चाहते हैं कि मार्च के महीने में भी सैलरी देने में देरी होगी. इसके साथ ही कंपनी ने अपने विदेशी निवेशकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि 4 विदेशी निवेशकों के गैर जिम्मेदार कार्रवाई के कारण कंपनी को इस मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है. बायजू के विदेशी निवेशक ने अंतरिम ऑर्डर पास करा लिया है जिसके तहत कंपनी बैंक में मौजूद फंड्स का इस्तेमाल नहीं कर सकती है. ऐसे में कंपनी ने दावा है कि फंड न यूज कर पाने के कारण वह कर्मचारियों को समय से सैलरी देने में असमर्थ है. इसके साथ ही कंपनी ने अपने कर्मचारियों से उम्मीद न छोड़ने और विश्वास रखने की बात भी कही.

जनवरी से ही समय पर सैलरी नहीं दे पा रही कंपनी

भारत की दिक्कत एडटेक कंपनियों की लिस्ट में शामिल बायजू साल 2024 की शुरुआत से ही अपने कर्मचारियों को सैलरी देने में असमर्थ रही है. कंपनी ने जनवरी की सैलरी कर्मचारियों को फरवरी में दी थी. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने फरवरी में सैलरी एक हिस्सा दे दिया था और बाकी हिस्सा फंड्स प्राप्त होने के बाद कर्मचारियों को देने की बात कही थी.

ये भी पढ़ें-

Gold Silver Rate: सोने के भाव में तेजी जारी, 69,000 रुपये के करीब आया गोल्ड, जानें प्रमुख शहरों के रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget