एक्सप्लोरर

Layoffs Again in 2023: फिर बड़ी छंटनी के फिराक में BYJU'S, जाएगी हजारों लोगों की नौकरियां!

BYJU'S Layoffs News: बायजू एक बार फिर ​बड़े स्तर पर छंटनी कर सकती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी लागत कारणों से कर्मचारियों को निकालेगी. 

Layoffs in 2023: एडटेक की BYJU'S जल्द ही लागत में कटौती के लिए जल्द फैसला ले सकती है. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ये कंपनी नुकसान को कम करने के लिए 1000 कर्मचारियों को निकाल देगा. द मॉर्निंग कॉन्टेक्स्ट का दावा है कि कंपनी के इस फैसले से BYJU'S की बिक्री और मार्केटिंग टीम को सबसे ज्यादा नुकसान होगा. लास्ट फंडिंग राउंड में इसकी कीमत 22 अरब डॉलर थी. 

BYJU'S की ये खबर ऐसे समय में सामने आ रही है, जब​ कंपनी अपने 1.2 बिलियन डॉलर के टर्म लोन बी के कर्जदाताओं के खिलाफ मुकदमा दायर किया है, जिसे उसने नवंबर 2021 में अमेरिका में उठाया था. कंपनी ने यह भी कहा है कि वह मामले सुलझने तक आगे कोई ब्याज का भुगतान नहीं करेगी. 

कंपनी ने क्या उठाया कदम 

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि 1.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर के टर्म लोन बी (टीएलबी) को चुनौती देने और रेडवुड कैपिटल मैनेजमेंट को अयोग्य घोषित करने के लिए न्यूयॉर्क सुप्रीम कोर्ट में शिकायत दर्ज करने के लिए निर्णायक कार्रवाई की है. Byju's के मुताबिक, इन हथकंडों में कंपनी की संपत्तियों को जब्त करने की धमकी देना और कर्ज का जल्द भुगतान करने की मांग करना शामिल था. 

कंपनी पहले भी कर चुकी है छंटनी 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में कंपनी ने करीब 1,500 कर्मचारियों की छंटनी की थी. बायजू ने लागत  और संचालन का हवाला देते हुए लगभग 1,500 कर्मचारियों को निकाल दिया था. मिंट की रिपोर्ट में कहा गया था कि बायजू के इस फैसले से कई विभागों पर असर हुआ था. 

सीईओ ने कहा था नहीं होगी छंटनी 

बायजू के संस्थापक और सीईओ बायजू रवींद्रन ने अक्टूबर में कर्मचारियों को आश्वासन दिया था कि नियोजित 2,500 कर्मचारियों से आगे कोई छंटनी नहीं होगी. मई में ब्लैकरॉक ने एडटेक प्रमुख बायजू का मूल्यांकन 8.29 बिलियन डॉलर कम कर दिया था. 

ये भी पढ़ें 

Home Loan: क्या घट जाएगी आपके लोन की ईएमआई और कम हो जाएगा FD का ब्याज? जानें RBI के फैसले का क्या होगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुबह- सुबह कितने का मिल रहा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आज का एलपीजी रेट
सुबह- सुबह कितने का मिल रहा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आज का एलपीजी रेट
फिर बढ़े पेट्रोल के दाम? जानें आपके शहर में कितने का हुआ पेट्रोल- डीजल
Petrol- Diesel Price Today: फिर बढ़े पेट्रोल के दाम? जानें आपके शहर में कितने का हुआ पेट्रोल- डीजल
Kim Kardashian: अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
Embed widget