एक्सप्लोरर

Byju Raveendran: मैं ही हूं कंपनी का सीईओ, बायजू रवींद्रन ने ईजीएम को एक तमाशा बताया

Byju's Crisis: बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन ने कर्मचारियों को लिखे पत्र में कहा कि शेयरहोल्डर्स की मीटिंग अवैध थी. इसलिए उसमें लिए गए फैसले वैध नहीं माने जाएंगे.

Byju's Crisis: एडटेक कंपनी बायजू (Byju's) के संस्थापक बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) ने खुद को सीईओ पद से हटाए जाने की मीडिया रिपोर्ट्स को अफवाह बताया है. उन्होंने कर्मचारियों को लिखे एक लेटर में कहा कि वह सीईओ हैं और इस पद पर बने रहेंगे. कंपनी के मैनेजमेंट में कोई बदलाव नहीं होगा. उन्होंने शुक्रवार को हुई ईजीएम को तमाशा बताया. कंपनी के शेयरहोल्डर्स द्वारा बुलाई गई ईजीएम के बाद बायजू रवींद्रन को पद और बोर्ड से हटाने का ऐलान किया गया था. इस बैठक में बायजू रवींद्रन और उनके परिवार के सदस्य शामिल नहीं हुए थे. 

ईजीएम में कई नियमों का उल्लंघन हुआ 

बायजू रवींद्रन ने कहा कि अफवाहें बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई हैं. ईजीएम (Extraordinary General Meeting) में कई सारे नियमों का उल्लंघन हुआ. यह ईजीएम कंपनी के आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन द्वारा निर्धारित उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना बुलाई गई थी. इसलिए मीटिंग में जो भी फैसला हुआ, वह वैध नहीं माना जाएगा. सभी को यह बात समझ लेनी चाहिए. उन्होंने लिखा कि जिस तरह आप सभी खिलाड़ियों की सहमति के बिना खेल के नियमों को बीच में नहीं बदल सकते, ठीक उसी तरह हम नियमों का पालन किए बिना कंपनी को चलाने के तौर-तरीकों में बदलाव नहीं कर सकते. 

कंपनी के कर्मचारियों को लिखा लेटर 

बायजू रवींद्रन ने लिखा कि मैं कंपनी के सीईओ होने के नाते यह पत्र आपको लिख रहा हूं. मैं बायजू का सीईओ बना रहूंगा. मैनेजमेंट और बोर्ड नहीं बदलेगा. बिजनेस भी पहले जैसा ही चलता रहेगा. वह जानते हैं कि उनके खिलाफ मीडिया ट्रायल चल रहा है. मगर, सच जल्द ही सामने आ जाएगा. बायजू के 170 शेयरहोल्डर्स में से केवल 35 (लगभग 45 फीसदी शेयरहोल्डिंग) ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया. इससे साफ हो जाता है कि इस बैठक को ज्यादा समर्थन नहीं मिला है.

मैनेजमेंट का पूरा ध्यान कंपनी चलाने पर 

उन्होंने कहा- कर्नाटक हाई कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बैठक के दौरान लिए गए किसी भी निर्णय को समाधान होने तक प्रभावी नहीं किया जाएगा. इस पूरे गैर जरूरी नाटक के बावजूद मैनेजमेंट अपना पूरा ध्यान कंपनी को सही तरह से चलाने लगाए हुए है.

हाई कोर्ट ने बुधवार को आदेश दिया था कि ईजीएम में पारित किया जाने वाला कोई भी प्रस्ताव 13 मार्च को बायजू की मूल कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दायर याचिका की अंतिम सुनवाई और निपटान तक मान्य नहीं होगा.

ये भी पढ़ें 

TCS Hiring: हायरिंग में नहीं होगी कटौती, टीसीएस के सीईओ ने कहा- हमें ज्यादा लोगों की जरूरत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
EV Subsidy: सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?
सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget