एक्सप्लोरर

Byju: कैश संकट से निकलने के लिए कोर्ट की शरण में पहुंची बायजू, NCLT ने दिया था झटका

Byju Crisis: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने बायजू के दूसरे राइट्स इश्यू पर रोक लगाते हुए यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था. इसे चुनौती देते हुए कंपनी ने कर्नाटक हाई कोर्ट जाने का फैसला लिया है.

Byju Crisis: कैश संकट से जूझ रही एडटेक कंपनी बायजू (Byju) को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) बेंगलुरु ने 12 जून को शेयरधारकों और उनकी हिस्सेदारी के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था. इसके चलते बायजू की दूसरा राइट्स इश्यू (Byju Rights Issue) लाने की योजना को झटका लगा था. अब संकट में फंसी कंपनी ने एनसीएलटी के फैसले के खिलाफ कर्नाटक हाई कोर्ट (Karnataka High Court) जाने का फैसला लिया है. बायजू की याचिका पर 24 जून को सुनवाई होने की संभावना है.

एनसीएलटी ने रोक दिया था दूसरा राइट्स इश्यू

एनसीएलटी के आदेशों को नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) में चुनौती दी जाती है. मगर, बायजू ने हाई कोर्ट जाने का फैसला लिया. ऐसी याचिका आमतौर पर मौलिक अधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ दायर की जाती है. एनसीएलटी, बेंगलुरु ने 12 जून को बायजू सेकेंड राइट्स इश्यू लाने की मंजूरी देने से इंकार कर दिया था. एनसीएलटी ने कहा था मुख्य मामले में फैसला आने तक ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाए.

पहले राइट्स इश्यू के पैसे पर भी लगी है रोक 

कंपनी पहले भी राइट्स इश्यू ला चुकी है. इसे लेकर कंपनी के फाउंडर बायजू रविंद्रन और कई शेयरहोल्डर्स में विवाद जारी है. इसका मतलब यह है कि जब तक ट्रिब्यूनल मामले का फैसला नहीं कर देता, तब तक बायजू पर शेयर जारी करने और 20 करोड़ डॉलर के राइट्स इश्यू से जुटाए गए फंड का उपयोग करने पर प्रतिबंध है. मामले की सुनवाई 4 जुलाई को होगी. दूसरा राइट्स इश्यू 13 मई को शुरू हुआ था. इसके 13 जून को समाप्त होने की उम्मीद थी. बायजू को दूसरे राइट्स इश्यू से एकत्र किए गए किसी भी फंड का उपयोग करने की अनुमति नहीं थी. दूसरे राइट्स इश्यू से मिले पैसे को भी एक अलग अकाउंट में रखना पड़ेगा.

कर्मचारियों की सैलरी भी समय से नहीं दे पा रही

कानूनी लड़ाई में उलझी एडटेक कंपनी कई तरह के संकटों का सामना कर रही है. वह कर्मचारियों की सैलरी भी समय से नहीं दे पा रही है. उसका लीगल खर्च बढ़ने के साथ ही बायजू का बिजनेस भी प्रभावित हुआ है. कंपनी में बड़े पैमाने पर छंटनी भी हुई है. वह पहले राइट्स इश्यू से जुटाए गए पैसे का भी इस्तेमाल नहीं कर पाई है. बायजू के कई निवेशक ने खराब मैनेजमेंट का आरोप लगाते हुए राइट्स इश्यू पर रोक लगवा दी थी. चार निवेशक, प्रोसस, जनरल अटलांटिक, सोफिना और पीक एक्सवी पार्टनर्स ने बायजू के 99 फीसदी कम की वैल्यूएशन पर लाए गए राइट्स इश्यू पर रोक लगाने की लड़ाई लड़ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें 

Adani Group: अडानी ग्रुप की ये कंपनियां होने वाली हैं एक, बनेगी विशाल कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI Manager Salary: कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
Anti Women Skew: दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Richest Cities List: कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
Embed widget