एक्सप्लोरर

Electronic Gold Receipt: BSE पर शेयरों की तरह कर सकेंगे गोल्‍ड की खरीद-बिक्री, जल्‍द ही शुरू होने वाली है ये खास सर्विस

BSE Electronic Gold Receipt: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Sebi) ने BSE को अपने प्‍लेटफॉर्म पर ईजीआर के जरिये सोने की खरीद-बिक्री की अनुमति दे दी है.

Gold Trading on BSE: जल्द ही आप BSE पर सोने की खरीद-बिक्री कर सकेंगे. पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) से बीएसई को अपने प्‍लेटफॉर्म पर इलेक्‍ट्रॉनिक गोल्‍ड रिसीप्‍ट (Electronic Gold Receipt (EGR)) की शुरुआत करने की अनुमति मिल चुकी है. बीएसई इसके लिए कई बार मॉक ट्रेडिंग भी कर चुका है ताकि इसकी क्षमता का आकलन किया जा सके. उम्‍मीद है कि ईजीआर के जरिये सोने में ट्रेडिंग दिवाली तक शुरू हो जाए. यहां आप शेयरों की तरह ही सोने की खरीद बिक्री कर सकेंगे. इसके लिए आपके पास डीमैट अकाउंट (Demat Account) होना चाहिए, अलग से कोई खाता खुलवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 
ईजीआर के जरिये हर तरह के बाजार प्रतिभागी (Market Participants) जैसे व्‍यक्तिगत निवेशक, आयातक, बैंक, रिफाइनर्स, सर्राफा कारोबारी, आभूषण बनाने वाले और खुदरा विक्रेता सोने की खरीद बिक्री कर सकेंगे. 
शेयरों की तरह ही बीएसई पर किसी खास समय पर सोने की कीमत दिखेगी. अगर आप खरीदना या बेचना चाहते हैं तो अपनी मर्जी से आप गोल्‍ड की खरीद-बिक्री कर सकेंगे. खरीदा गया सोना आपके डीमैट खाते में जमा हो जाएगा. 
इसे एक उदाहरण के जरिये समझिए. मान लीजिए कि आज आपने 50 ग्राम गोल्‍ड खरीदा. 3 महीने बाद उसकी कीमत में बढ़ोतरी होती है और आप उसे बेचना चाहते हैं. इसके लिए आपको बीएसई पर जाकर सिर्फ सेल का बटन दबाना होगा और सोने की तात्‍कालिक कीमत के हिसाब से रकम आपके खाते में आ जाएगी. 
अगर आपने सोना खरीदा है और चाहते हैं कि आपको वह भौतिक रूप में मिले तो इसके लिए आपको बीएसई के डिलीवरी सेंटर जाना होगा. फिर, इस भौतिक सोने (Physical Gold) से आप आभूषण बनवाएं या इसे बार या क्‍वाइन के तौर रखें, यह आपकी अपनी मर्जी होगी. 
आप अपने घर में रखा सोना भी बीएसई पर बेच सकेंगे. बीएसई ने इसके लिए ब्रिंक्‍स इंडिया और सिक्‍वेल लॉजिस्टिक्‍स के साथ समझौता किया है. आपको इसकी शाखा में जाकर फिजिकल गोल्‍ड जमा करवाना होगा जो ईजीआर के रूप में आपके डीमैट खाते में आ जाएगा. 
क्‍या होता है ईजीआर?
EGR यानी इले‍क्‍ट्रॉनिक गोल्‍ड रिसीप्‍ट अन्‍य प्रतिभूतियों जैसा ही होगा. इसकी ट्रेडिंग क्लियरिंग और सेट्लमेंट भी दूसरी प्रतिभूतियों (Securities) की तरह किया जा सकेगा. अभी भारत में सिर्फ गोल्‍ड डेरिवेटिव्‍स (Gold Derivatives) और गोल्‍ड ईटीएफ (Gold ETF) का कारोबार होता है जबकि दूसरे देशों में गोल्‍ड में भौतिक कारोबार के लिए स्‍पॉट एक्‍सचेंज हैं. सेबी ने भी भारत में गोल्‍ड स्‍पॉट एक्‍सचेंज का रास्‍ता साफ कर दिया है. 
गोल्‍ड की खपत (Gold Consumption) के मामले में भारत दुनिया का दूसरा सबसे देश है और इसकी सालाना मांग लगभग 800 से 900 की है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
शौक पूरे करने के लिए धड़ाधड़ लोन, 'उधार की अमीरी' में जी रहे Gen Z
Buy Now-Pay Later: शौक पूरे करने के लिए धड़ाधड़ लोन, 'उधार की अमीरी' में जी रहे Gen Z

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget