एक्सप्लोरर

खुशखबरी...अब 1 रुपये में भी खरीद सकेंगे 24 कैरेट का सोना!

नई दिल्ली: अब एक रुपये में भी सोना खऱीदा जा सकेगा. अक्षय तृतीया से ठीक पहले मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम ने एमएमटीसी पैम्प के साथ मिलकर 24 कैरेट का सोना खरीदने-बेचने की नयी सुविधा शुरु करने का ऐलान किया है.

डिजिटल तरीके से खरीद सकते हैं सोना

डिजिटल गोल्ड के नाम से शुरु की गयी वेल्थ मैनेजमेंट की नयी योजना के तहत आप साल के किसी भी दिन और किसी भी वक्त पेटीएम के मोबाइल एप पर जाकर डिजिटल तरीके से सोना खरीद सकते हैं. खरीदारी आप चाहें तो रुपये में करें या फिर वजन में. अंतरराष्ट्रीय बाजार में उस समय की कीमत पर सोने की बिक्री होगी. आप जितना चाहे, खरीद के लिए भुगतान कर सकते हैं.

आप चाहें तो हर दिन कुछ ना कुछ खरीदारी कर सकेंगे. आपकी खरीद एमएमटीसी पैम्प के सुरक्षित वॉलेट में जमा होता जाएगा. जैसे ही खरीदी गयी सोने का वजन एक ग्राम या उससे ज्यादा हो जाएगी, आप चाहें तो वो सोना सिक्के के रुप में आपके घर पर पहुंचा दिया जाएगा. और हां उसके लिए आपसे कोई डिलिवरी चार्ज नहीं ली जाएगी.

मार्जिन और मेकिंग चार्ज का पूरा ब्यौरा एप पर उपलब्ध

जिस दिन आप सोने की डिलिवरी लेंगे, वो उस दिन की कीमत पर बेची जाएगी. इसके लिए बकायदा आपको बिल भी जारी किया जाएगा जिसमें सोने की मूल कीमत, टैक्स और मार्जिन या फिर मेकिंग चार्ज का जिक्र होगा. मार्जिन और मेकिंग चार्ज का पूरा ब्यौरा एप पर उपलब्ध है. यही मार्जिन या मेकिंग चार्ज पेटीएम और एमएमटीसी पैम्प की कमाई का जरिया होगा. एक बात का ध्यान रखना है जिस दिन आप खरीद के लिए पैसा देते हैं, ठीक उसी दिन आप उसकी डिलिवरी के लिए आवेदन नही कर सकते हैं.

मोबाइल वॉलेट में हर महीने 20 हजार रुपये की सीमा

खरीद के लिए पैसे चुकाने के कई विकल्प हैं. पेटीएम का मोबाइल वॉलेट तो है ही, साथ ही आप चाहें तो क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. चूंकि मोबाइल वॉलेट में हर महीने 20 हजार रुपये की ही सीमा होती है, इसीलिए दूसरे विकल्प दिए गए हैं. 20 हजार रुपये तक की खरीदारी के लिए आपका ''नो योर कस्टमर'' यानी केवाईसी की खानापूर्ति नहीं करनी होगी लेकिन उससे ज्यादा की रकम पर पेटीएम आपसे केवाईसी पूरा कराएगा, वहीं 50 हजार रुपये से ज्यादा की खरीद हो जाने पर एमएमटीसी पैम्प आपसे केवाईसी कराएगा. चूंकि पूरा लेन-देन डिजिटल है, लिहाजा योजना में भाग लेने वाले की हर जरुरी जानकारी होगी.

एक बात और. आप चाहें तो अपने खाते में जमा सोना बेच भी सकते हैं. बेचने के लिए भी आपको मोबाइल एप पर ही जाना होगा और खरीदने के बजाए बेचने का विकल्प देना होगा. बेचने के तुरंत बाद पैसा आपके बैंक खाते में पहुंच जाएगा. चूंकि मोबाइल वॉलेट से पैसा मोबाइल वॉलेट में ही जाता है, इसीलिए बेचने का विकल्प अपनाते समय आपको अपने बैंक की जानकारी देनी होगी.

जमा की गई रकम पर नहीं मिलेगा किसी तरह का ब्याज

पेटीएम ने साफ किया है कि ये सोना जमा करने का खाता है, कोई आम खाता नहीं. इसमें जमा की गयी रकम पर किसी तरह का ब्याज नहीं मिलेगा, ना ही इस बात की शर्त होगी कि हर महीने एक निश्चित रकम डालनी ही है.

पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा का कहना है कि योजना के अगले चरण में घर में पड़े सोने के इस माध्यम से बाहर निकालना है. एक अनुमान के मुताबिक देश में करीब 24 हजार टन घरों में पड़ा है. प्रस्तावित योजना के तहत लोग अपने सोने-गहने एमएमटीसी पैम्प के परीक्षण केंदों से पड़ताल और गलवा कर बेच सकेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget