एक्सप्लोरर

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट कब तक होगा पूरा, तारीख को लेकर रेलवे ने दे दिया ये जवाब-जानकर हैरानी होगी

Bullet Train Project: 508 किलोमीटर लंबी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के पूरे होने की तारीख को लेकर भारतीय रेलवे ने जो जवाब दिया है वो हैरान कर सकता है.

Bullet Train Project: बुलेट ट्रेन के गलियारे का निर्माण कर रहे 'नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड' (एनएचएसआरसीएल) ने एक आरटीआई अर्जी के जवाब में बताया है कि 508 किलोमीटर लंबी संपूर्ण बुलेट ट्रेन परियोजना के पूरे होने की तारीख का आकलन सारे कार्यों के आवंटन के बाद ही किया जा सकता है. हालांकि, परियोजना से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना पर प्रगति जारी है और 163 किलोमीटर 'वायाडक्ट', 302 किलोमीटर 'पियर' और 323 किलोमीटर 'फाउंडेशन' का निर्माण हो गया है.

सूरत और बिलिमोरा के बीच ट्रायल रन 2026 में शुरू होगा- रेलवे अधिकारी

उन्होंने कहा, ''पटरी के कार्यों के लिए 'वायाडक्ट' का कुल 35 किलोमीटर का हिस्सा सौंप दिया गया है. पूरे कॉरिडोर के सिविल कार्यों के लिए 100 फीसदी टेंडर और गुजरात में पटरी के कार्यों के लिए टेंडर प्रदान की जा चुकी हैं. गुजरात में सूरत और बिलिमोरा के बीच ट्रायल रन 2026 में शुरू होगा.'' एनएचएसआरसीएल के सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र के हिस्से के लिए पहला सिविल अनुबंध मार्च 2023 में प्रदान किया गया था, क्योंकि महाराष्ट्र में परियोजना के लिए आवश्यक भूमि का एक बड़ा हिस्सा उपलब्ध नहीं था.

आरटीआई अर्जी के जरिए रेलवे से मांगा गया था जवाब

मध्य प्रदेश निवासी चंद्रशेखर गौर ने आरटीआई अर्जी के माध्यम से रेलवे से जानना चाहा था कि क्या एनएचएसआरसीएल संपूर्ण परियोजना के पूरी होने की अंतिम तारीख बताने की स्थिति में है. इस पर एनएचएसआरसीएल ने जवाब में कहा, ''मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना के पूरी होने की तारीख का आकलन सभी टेंडर/पैकेज आवंटित होने के बाद किया जा सकता है.''

बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 100-फीसदी भूमि अधिग्रहण पूरा

परियोजना की शुरुआत 2017 में की गई थी और शुरुआत में इसके दिसंबर 2023 तक पूरे होने का अनुमान लगाया गया था लेकिन भूमि अधिग्रहण के मुद्दे और कोविड महामारी ने इसकी प्रगति को धीमा कर दिया. रेल मंत्रालय ने परियोजना के पहले चरण में सूरत से बिलिमोरा के बीच 50 किलोमीटर पट्टी पर काम अगस्त 2026 तक पूरा होने की आधिकारिक घोषणा की है. उसने जनवरी 2024 में यह घोषणा भी की थी कि परियोजना के लिए शत-फीसदी भूमि अधिग्रहण हो चुका है. एनएचएसआरसीएल ने आरटीआई आवेदन के उत्तर में यह भी कहा कि अभी तक रेल पटरियां नहीं बिछाई गई हैं, हालांकि छह अप्रैल 2024 तक कुल 157 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 'वायाडक्ट' (सेतु) बनाने का काम पूरा हो गया है.

केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर दिया था अपडेट

केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन परियोजना के कॉरिडोर पर कामकाज की प्रगति की जानकारी देते हुए गत 28 मार्च को 'एक्स' पर पोस्ट किया था कि 295.5 किलोमीटर 'पियर' और 153 किलोमीटर 'वायाडक्ट' बनाने का काम पूरा हो गया है. परियोजना से जुड़े एक विशेषज्ञ ने बताया, ''पियर जमीन पर खड़े किए गए बड़े खंभे हैं. इन पर गर्डर रखकर वायाडक्ट बनाया जाता है.''

ये भी पढ़ें

Income Tax: इनकम टैक्स विभाग ने दी राहत, 31 मई तक पैन से आधार किया लिंक तो कम TDS कटौती पर नहीं होगी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget