एक्सप्लोरर

Budget 2025 Date Time: कब और कितने बजे पेश होगा देश का बजट, शनिवार होने के बावजूद खुला रहेगा शेयर मार्केट

Budget 2025 Date Time: बजट 2025 के करीब आने के साथ ही नौकरीपेशा लोगों में इनकम टैक्स छूट को लेकर उम्मीदें बढ़ रही हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश कर सकती हैं.

Budget 2025 Date and Time: वित्त मंत्री द्वारा पेश किया जाने वाला केंद्रीय बजट 2025 (Budget 2025) आज से एक महीने बाद ठीक इसी तारीख को यानी 1 फरवरी 2025 को संसद में पेश किया जाएगा. पिछले कुछ वर्षों से केंद्रीय बजट इसी दिन पेश होता आया है. उम्मीद है कि इस बार भी बजट इसी दिन पेश किया जाएगा.

यह बजट मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट होगा, जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी. वहीं निर्मला सीतारमण बतौर वित्त मंत्री यह आठवां बजट होगा, जिसमें 6 वार्षिक और दो अंतरिम बजट शामिल हैं.

बजट भाषण का समय

परंपरा के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी. इस बजट का सीधा प्रसारण डीडी न्यूज़ और संसद टीवी पर किया जाएगा. इसके अलावा, यूट्यूब चैनल्स जैसे संसद टीवी और डीडी न्यूज पर भी आप इसे लाइव देख सकेंगे. वहीं, अगर आप आसान भाषा में बजट समझना चाहते हैं तो आप इसे एबीपी न्यूज पर भी देख सकते हैं.

टैक्स में छूट की उम्मीदें

केंद्रीय बजट 2025 के करीब आने के साथ ही नौकरीपेशा लोगों में इनकम टैक्स छूट को लेकर उम्मीदें बढ़ रही हैं. टैक्सस्पैनर के सह-संस्थापक एवं सीईओ सुधीर कौशिक ने इस पर द मिंट से बात करते हुए कहा कि हर साल बजट के दौरान किए गए टैक्स में बदलाव लॉन्ग टर्म में फाइनेंशियल स्कीम को प्रभावित करते हैं. नई टैक्स व्यवस्था को बचत न करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन यह भी जरूरी है कि बचत पर ध्यान केंद्रित करने वाले टैक्सपेयर्स को उनकी मौजूदा योजनाओं को बनाए रखने की अनुमति दी जाए.

1 फरवरी को शेयर बाजार खुला रहेगा

बजट पेश होने के कारण भारतीय शेयर बाजार 1 फरवरी को शनिवार होने के बावजूद भी खुले रहेंगे. वैसे देखा जाए तो शनिवार और रविवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहते हैं, लेकिन बजट के दिन विशेष लाइव ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया जाएगा. इस बारे में शेयर बाजार ने एक सर्कुलर जारी करते हुए कहा है कि केंद्रीय बजट पेश किए जाने के कारण 1 फरवरी, 2025 को एक्सचेंज में लाइव ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी से बहुत ज्यादा अमीर है उनका नया किरायेदार, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
Vimal: कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
LPG: रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget