एक्सप्लोरर

मुकेश अंबानी से बहुत ज्यादा अमीर है उनका नया किरायेदार, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे

Mukesh Ambani New Tenant: फोर्ब्स की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली की नेटवर्थ 168.8 बिलियन डॉलर है. जबकि, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 94.9 बिलियन डॉलर है.

रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्स हैं. इसके अलावा दुनिया में भी वह टॉप अमीरों की लिस्ट में आते हैं. लेकिन, मुंबई में जो शख्स उनका किरायेदार है, वह उनसे भी ज्यादा अमीर है. लग्जरी ब्रांड्स में तो इस शख्स की तूती बोलती है. इसके अलावा, यह दुनिया के टॉप 5 अमीरों की लिस्ट में शुमार है.

क्या नाम है इस शख्स का

हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं उसका नाम है बर्नार्ड अरनॉल्ट. फोर्ब्स की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली की नेटवर्थ 168.8 बिलियन डॉलर है. जबकि, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 94.9 बिलियन डॉलर है. बर्नार्ड अरनॉल्ट का बिजनेस लक्जरी गुड्स का है. इनके पास दुनिया के कई बड़े ब्रांड्स हैं.

दरअसल, बर्नार्ड अरनॉल्ट, एलवीएमएच मोएट हेनेसी लुई वुइटन (LVMH) के CEO और अध्यक्ष. यह एक फ्रेंच मल्टीनेशनल ग्रुप है, जो लक्जरी प्रोडक्ट्स बनाता है. इस ग्रुप के पोर्टफोलियो में जो प्रीमियम ब्रांड है उनमें लुई वुइटन, टिफनी एंड कंपनी, डायर, गिवेंची, टैग ह्यूअर और बुल्गारी जैसे ब्रांड्स हैं.

कैसे बने मुकेश अंबानी के किरायेदार

ऐसे देखा जाए तो बर्नार्ड अरनॉल्ट सीधे तौर पर मुकेश अंबानी के किरायेदार नहीं हैं. लेकिन, उनकी कंपनी का एक शोरूम अब मुकेश अंबानी के मॉल में खुलने वाला है.  दरअसल, मुंबई में एक मॉल है जियो वर्ल्ड प्लाजा जिसके मालिक हैं मुकेश अंबानी. बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स में स्थित यह मॉल लक्जरी ब्रांड्स के शोरूम से भरा है.

इसी में एक शॉप बर्नार्ड अरनॉल्ट की कंपनी लुई वुइटन, जिसे आप लुई विटॉन (Louis Vuitton) के नाम से भी जानते हैं, ने एक शॉप किराये पर लिया है. ईटी नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार, इस 7,465 वर्गफीट के शोरूम के लिए बर्नार्ड अरनॉल्ट की कंपनी लुई वुइटन 40 लाख 50 हजार रुपये किराया मुकेश अंबानी के जियो वर्ल्ड प्लाजा को चुका रहा है.

लुई वुइटन के अलावा इस कंपनी में कई और बड़े ब्रांड्स के शोरूम भी मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि मुंबई का यह जियो वर्ल्ड प्लाजा प्रिमियम लक्जरी ब्रांड्स का गढ़ बन गया है. यहां दुनिया के ज्यादातर बड़े ब्रांड्स के शौरूम हैं. इसके अलावा दुनिया के मशहूर लक्जरी ब्रांड बालेनसियागा ने भी जियो वर्ल्ड प्लाजा में अपना पहला स्टोर खोला है. इसका भी महीने का किराया 40 लाख रुपये बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Income Tax: इनकम टैक्स ने टैक्सपेयर्स के लिए किया खुशखबरी का एलान, 87A के तहत जल्द क्लेम कर सकेंगे टैक्स रिबेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान
Blinkit-Zepto के सामान से गायब है मैन्युफैक्चरिंग डेट तो क्या करें? तुकाराम मुंढे ने बताया
Blinkit-Zepto के सामान से गायब है मैन्युफैक्चरिंग डेट तो क्या करें? तुकाराम मुंढे ने बताया
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर वसूले 843 करोड़, नहीं हुए खर्च, डेटा भी गायब- CAG
दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर वसूले 843 करोड़, नहीं हुए खर्च, डेटा भी गायब- CAG

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget