एक्सप्लोरर

मार्केट रेगुलेटर सेबी के Jane Street पर एक्शन का असर, 13 प्रतिशत से ज्यादा टूटे बीएसई के शेयर

BSE Share Price: जेन स्ट्रीट दुनिया की जानीमानी फर्म है, जिसका बॉण्ड्स, इक्विटीज और डेरिवेटिव्स में कारोबार है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सिर्फ सालभर में ही इस फर्म ने भारतीय बाजार से 2.3 ट्रिलियन डॉलर से भी ज्यादा की कमाई की है.

BSE Share Price Falls: मार्केट रेगुलेटर SEBI की तरफ से अमेरिकी फर्म Jane Street पर बाजार में मैनुपुलेशन कर अवैध कमाई करने के आरोप में उस पर लिए गए एक्शन का असर आज 8 जुलाई 2025 को बीएसई के शेयरों पर भी दिखा है. भारतीय सिक्योरिटीज मार्केट में जेन स्ट्रीट के कारोबार करने से बैन के बाद बीएसई के शेयरों में करीब सात प्रतिशत से ज्यादा का टूट आया है. इंट्राडे में बीएसई के शेयर 13 प्रतिशत से ज्यादा लुढ़ककर 2,437.70 पर आ गए, जिसमें 7.53 प्रतिशत की गिरावट आज इंट्राडे में आयी है. जबकि, एनएसई पर 6.76 प्रतिशत नीचे गिरकर 2457.90 पर आ गया है.

ग्रोथ की संभावनाएं

डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की अगर मानें तो बीएसई के स्टॉक पर रेगुलटरी बैन की वजह से वॉल्यूम पर दबाव बन रहा है. साथ ही, हाई वैल्यूएशन की वजह से रिस्क भी दिख रहा है. रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने बताया कि बीएसई का प्रीमियम मासिक आधार पर यानी जून के महीने में अप्रैल-मई की तेज उछाल के बाद 12.4 प्रतिशत लुढ़ककर 13,900 करोड़ रुपये पर आ गया है. हालांकि, बीएसई को लेकर फर्म का मानना है कि ओवरऑल फंडामेंटल मजबूत होने की वजह से मीडियम टर्म ग्रोथ की संभावना है. 

जेन स्ट्रीट पर एक्शन का असर

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीजकी मानें तो सेबी के जेन स्ट्रीट पर एक्शन की वजह से बीएसई पर इसका एक हद तक सीमित असर देखने को मिल सकता है. उसका कहना है कि डेरिवेटिव्स की हिस्सेदारी बीएसई के रिवैन्यू में फाइनेंशियल ईयर 2026 तक लगभग अठावन प्रतिशत रह सकती है. एफपीआई टर्नओवर में इस सेगमेंट में  करीब तीन से चार प्रतिशत की जहां हिस्सेदारी रह सकती है तो वहीं दूसरी तरफ जेन स्ट्रीट की हिस्सेदारी भी करीब एक प्रतिशत रह सकती है.

गौरतलब है कि अमेरिकी फर्म जेन स्ट्रीट पर एक्शन लेते हुए जहां सेबी ने घरेलू बाजार में इसके ट्रेडिंग को बैन कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ अवैध तरीके से की गई 4843 करोड़ रुपये वापस करने के निर्देश दिए हैं. इसके बाद अब जेन स्ट्रीट परोक्ष या फिर अप्रत्यक्ष रुप से किसी भी तरह की खरीदारी या फिर बिकवाली भारतीय बाजार में नहीं कर सकती है.

जेन स्ट्रीट दुनिया की जानीमानी फर्म है, जिसका बॉण्ड्स, इक्विटीज और डेरिवेटिव्स में कारोबार है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सिर्फ सालभर में ही इस फर्म ने भारतीय बाजार से 2.3 ट्रिलियन डॉलर से भी ज्यादा की कमाई की है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुबह- सुबह चांदी 5000 रुपए सस्ती, कितना टूटा सोना, देखें 3 सितंबर को Gold- Silver का ताजा भाव 
सुबह- सुबह चांदी 5000 रुपए सस्ती, कितना टूटा सोना, देखें 3 सितंबर को Gold- Silver का ताजा भाव 
LPG Rate Today: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, कमर्शियल का भी देखें रेट
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, कमर्शियल का भी देखें रेट
Petrol- Diesel Price Today: 3 सितंबर को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट
3 सितंबर को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट
दिल्ली मेट्रो में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक कर्मचारी ने 14 घंटे में नापे सारे स्टेशन
दिल्ली मेट्रो में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक कर्मचारी ने 14 घंटे में नापे सारे स्टेशन

वीडियोज

Ragini एक पैर खराब, फिर भी पढ़ाई का जुनून, रागिनी ने DM से मांगी साइकिल
श्मशान की नरभक्षी अघोरी 'साक्षात'!
यूपी की सियासत में 'AI वॉर'...मर्यादा तार-तार
ईरानी बच्चों के जान के दुश्मन ट्रंप?
सड़कों के गड्ढों में फंसा 'विकास'! पहली बारिश में गंगा एक्सप्रेसवे बेहाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश ड्रोन से करेगा भारत की जासूसी? बॉर्डर के नजदीक शुरू किया ट्रेनिंग स्कूल
बांग्लादेश ड्रोन से करेगा भारत की जासूसी? बॉर्डर के नजदीक शुरू किया ट्रेनिंग स्कूल
गणेशोत्सव में रात 12 बजे तक चलेगा DJ, AIMIM के विरोध पर मंत्री बोले- 'दंगा भड़काना चाहते हैं?'
गणेशोत्सव में रात 12 बजे तक चलेगा DJ, AIMIM के विरोध पर मंत्री बोले- 'दंगा भड़काना चाहते हैं?'
कांग्रेस की 'टुकड़े-टुकड़े' वाली सोच, राम मंदिर CEO पर मचे बवाल के बीच BJP का पलटवार
कांग्रेस की 'टुकड़े-टुकड़े' वाली सोच, राम मंदिर CEO पर मचे बवाल के बीच BJP का पलटवार
PCB चीफ मोहसिन नकवी ने 7 खिलाड़ी और 2 कोच बदलने पर तोड़ी चुप्पी
PCB चीफ मोहसिन नकवी ने 7 खिलाड़ी और 2 कोच बदलने पर तोड़ी चुप्पी
अजय देवगन की 'दृश्यम द कन्क्लूजन' के ट्रेलर को CBFC से मिली मंजूरी, जानें- कब और कहां होगा रिलीज?
'दृश्यम द कन्क्लूजन' के ट्रेलर को CBFC से मंजूरी, जानें- कब होगी रिलीज?
जोधपुर निकाय चुनाव: टिकट नहीं मिला तो गजेंद्र शेखावत से लिपटकर कार्यकरता
जोधपुर निकाय चुनाव: टिकट नहीं मिला तो गजेंद्र शेखावत से लिपटकर कार्यकरता
PM मोदी-पेजेशकियन की मीटिंग से भड़का US, बोला- 'ईरान की मदद की तो...'
PM मोदी-पेजेशकियन की मीटिंग से भड़का US, बोला- 'ईरान की मदद की तो...'
Best Friend In Love: इन इशारों से समझें, आपसे प्यार करने लगी है आपकी स्कूल वाली दोस्त
इन इशारों से समझें, आपसे प्यार करने लगी है आपकी स्कूल वाली दोस्त
Embed widget