एक्सप्लोरर

WhatsApp Scam: एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने किया सावधान, व्हाट्सऐप के इस स्कैम से बचें इन्वेस्टर

HDFC Securities Alert: व्हाट्सऐप पर एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नाम पर कई फर्जी ग्रुप चलाए जा रहे हैं, जहां निवेशकों को शेयर बाजार में अच्छे रिटर्न का प्रलोभन दिया जा रहा है...

शेयर बाजार की ओर निवेशकों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है. खासकर खुदरा निवेशकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. उसके साथ ही शेयर बाजार से जुड़े फ्रॉड भी बढ़ रहे हैं. लोग अक्सर शेयर बाजार से जुड़े फ्रॉड का शिकार बन जाते हैं और अपना नुकसान करा बैठते हैं. एक ऐसे ही मामले में ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने बाजार के निवेशकों को सतर्क किया है.

फर्जी व्हाट्सऐप ग्रुप से रहें सतर्क

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने अपने ग्राहकों और यूजर्स समेत बाजार के निवेशकों को सतर्क करते हुए उन्हें फर्जी व्हाट्सऐप ग्रुप से बचने की हिदायत दी है. ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि उसके नाम पर व्हाट्सऐप पर फर्जी ग्रुप चलाए जा रहे हैं. उन ग्रुप में निवेशकों को शेयर बाजार में अच्छा रिटर्न दिलाने के दावे किए जा रहे हैं. निवेशकों से अपील की गई है कि वे इस तरह के ग्रुप से अलग रहें.

ऑफिशियल चैनल से करें ट्रांजेक्शन

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यूजर्स से कहा है कि वे किसी भी तरह के ट्रांजेक्शन के लिए सिर्फ ऑफिशियल चैनल पर भरोसा करें. व्हाट्सऐप पर उसके नाम से चलाए जा रहे फर्जी ग्रुप में अच्छे रिटर्न का झांसा देकर वित्तीय जानकारियां चुराई जा रही हैं. निवेशक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नाम पर भेजे जा रहे किसी भी संदेश को पहले वेरिफाई करें. निवेश करने का कोई भी निर्णय भरोसेमंद सूचनाओं के आधार पर करें और अच्छे से रिसर्च करने के बाद लें.

कभी नहीं दें पर्सनल इंफॉर्मेशन

कंपनी का कहना है कि वह व्हाट्सऐप या किसी भी अन्य अनाधिकारिक चैनल के माध्यम से आधार या पैन कार्ड या यूजर से जुड़ा कोई भी पर्सनल इंफॉर्मेशन नहीं मांगती है. कंपनी की ओर से यूजर्स को किसी व्हाट्सऐप ग्रुप में नहीं जोड़ा जाता है और न ही ऑफिशियल प्लेटफॉर्म के बाहर कहीं भी पेमेंट करने के लिए कहा जाता है.

इस तरह से बचाव करें इन्वेस्टर

इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए यूजर्स को एचडीएफसी सिक्योरिटीज की वेबसाइट या अथॉराइज्ड ऐप स्टोर से आधिकारिक ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी गई है. साथ ही फर्म ने यूजर्स से कहा है कि अगर उन्हें एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नाम पर कोई भी संदिग्ध मैसेज मिले तो वे तत्काल कंपनी की कस्टमर सर्विस टीम को उसके बारे में सूचित करें.

ये भी पढ़ें: सही साबित हुई पीएम मोदी की भविष्यवाणी, चुनाव बाद 58 सौ अंक चढ़ा सेंसेक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा
Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा
क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ के पार, ये दो बैंक हैं टॉप पर
क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ के पार, ये दो बैंक हैं टॉप पर

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget