एक्सप्लोरर

Stock Market: कब कब वो मौके आए जब बाजार हुआ धड़ाम, पिछले 12 साल की 5 बड़ी गिरावट के बारे में जानें

वैश्विक मंदी के चलते घरेलू बाजार की हालात भी खराब है. आज शेयर बाजार में ऐतिहासिक गिरावट देखी गई है और निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये स्टॉक मार्केट में डूब चुके हैं.

Bombay Stock Exchange: वैश्विक बाजार में जारी गिरावट का असर घरेलू शेयर बाजार भी पड़ने लगा है. शुक्रवार का दिन भारत के शेयर बाजार के लिए बहुत ही बुरा गया. इस दिन शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला. शुरुआती गिरावट के कारण महज 5 मिनट में ही निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये डूब गए. ये पहला मौका नहीं है जब भारतीय शेयर बाजार में इतनी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. इससे पहले भी कई बार ऐसे मौके आए हैं जब घरेलू स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट दर्ज की गई.

BSE का इतिहास

बीएसई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के नाम से भी जानते हैं. यह एशिया का सबसे पुराना शेयर बाजार है जिसको 1875 में स्थापित किया गया था. भारत के पूंजी बाजार के विकास में बीएसई का अहम रोल रहा है. बीएसई की शाखाएं राष्ट्रीय स्तर फैली हुई हैं. बीएसई का इतिहास बहुत ही समृद्ध माना जाता है.

कब कब आई गिरावट

145 साल के हो चुके बीएसई में बीते 12 सालों में 5 सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की जा चुकी है.  बीते 12 सालों में कई बड़ी गिरावट के बारे में यहां जानें-

24 अक्टूबर 2015

24 अक्टूबर 2015 को बाजार में बेहद बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी. तब सेंसेक्स में एक दिन में 1624 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी. इस गिरावट का कारण वैश्विक बाजारों में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपया का गिरना था.

28 फरवरी 2020

28 फरवरी 2020 को कोरोना वायरस बढ़ने की आशंका के चलते बाजार बुरी तरह से लुढ़क गया और सेंसेक्स में 1448 अंकों तक की गिरावट दर्ज की गई थी.

21 जनवरी 2008

21 जनवरी 2008 को बाजार के इतिहास की बड़ी गिरावट देखी गई. इस गिरावट के चलते सेंसेक्स 1408 अंकों तक टूट गया था. तब इस गिरावट का मुख्य कारण वैश्विक मंदी के कारण दुनियाभर के बाजारों में आई गिरावट को माना गया था.

24 अक्टूबर 2008

2008 में ही एक बार फिर 24 अक्टूबर 2008 को बड़ी गिरावट ने निवेशकों को बड़ा झटका दिया था. इसी साल जनवरी में आई गिरावट से निवेशक पूरी तरह से उबर भी नहीं पाए थे कि अक्टूबर में वैश्विक मंदी और अमेरिकी बैंकों का दिवाला निकल जाने से पुन: गिरावट आ गई जिसके चलते सेंसेक्स में एक दिन में 1070 अंकों तक की गिरावट देखी गई थी.

1 फरवरी 2020

सेंसेक्स में एक और बड़ी गिरावट 1 फरवरी 2020 यानि इसी साल दर्ज की गई. इस गिरावट के चलते सेंसेक्स 987 अंकों तक टूटा था. इस गिरावट का कारण आम बजट का बाजार के मुताबिक न होना था.

Share Market: बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम, यस बैंक के शेयर में उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget