एक्सप्लोरर

बाय नाऊ पे लेटर या क्रेडिट कार्ड? शॉपिंग के लिए कौन सा ऑप्शन है बेस्ट, पढ़ें डिटेल

Credit Card or BNPL: शॉर्ट टर्म फाइनेंस विकल्पों में ये दोनों आजकल ट्रेंड में हैं. इन दोनों के अपने फायदे हैं और नुकसान.

Credit Card or Buy Now Pay Later: आजकल की भाग-दौड़ भरी दुनिया में शॉर्ट टर्म फाइनेंस विकल्पों को अधिक अपनाया जाने लगा है, इनमें क्रेडिट कार्ड और बाय नाऊ पे लेटर (BNPL) सबसे अधिक चलन में हैं. आइए देखते हैं कि इनमें क्या अंतर है ताकि जरूरत पड़ने पर आप अपनी सुविधानुसार इनमें से किसी एक को चुन सके.

क्रेडिट कार्ड क्या है ? 

फाइनेंसिंग कंपनियां क्रेडिट कार्ड इश्यू करती हैं, जिसमें कंज्यूमर्स एक लिमिट तक खर्च कर सकता है. इसमें कार्ड होल्डर खर्च राशि का वापस भुगतान इंटरेस्ट के साथ कर देता है. क्रेडिट कार्ड के कई फायदे हैं जैसे कि इसके जरिए खरीददारी से लेकर ट्रैवल इंश्योरेंस वगैरह कराना आसान है. कई बार इससे पेमेंट के बदले रिवॉर्ड भी मिलता है. क्रेडिट कार्ड की एक और खासियत यह है कि दुनिया में अधिकतर रिटेलर्स द्वारा इसे अपनाया जाता है. अगर आप समय-समय पर लोन का पैसा ब्याज सहित चुका देते हैं, तो आपका क्रेडिट स्कोर भी बढ़ता है. इसमें ट्रैवल माइल्स, पॉइंट्स, कैश बैक जैसे कई रिवॉर्ड मिलते हैं. 

क्रेडिट कार्ड की कमियां

हालांकि, क्रेडिट कार्ड की कमियां भी हैं जैसे कि इसमें इंटरेस्ट रेट अधिक होता है. कुछ क्रेडिट कार्ड पर एनुअल फी भी लगता है. ऐसे में सूझबूझ के साथ इसका इस्तेमाल जरूरी है नहीं तो इस पर मिलने वाले बेनिफिट्स कम हो सकते हैं. बैंक वगैरह में लोन लेने के लिए आपका क्रेडिट रिपोर्ट चेक किया जाता है इसलिए इसके इस्तेमाल में गलतियों से बचें.

बाय नाऊ पे लेटर क्या है ? 

बीएनपीएल एक तरह से पर्सनल लोन की ही तरह है, जिसका इस्तेमाल ई-कॉमर्स वेबसाइट पर खरीददारी करने के लिए किया जाता है. ई-कॉमर्स वेबसाइट पर शॉपिंग के बाद पेमेंट करने के दौरान यह ऑप्शन दिखता है. इस पर क्लिक करते ही पैन कार्ड डिटेल जैसी कुछ जानकारियां मांगी जाती है और डिजिटल केवाईसी (KYC) के बाद लोन अप्रूव हो जाता है. इसमें मैसेज कर बता दिया जाता है कि फाइनेंस कंपनी ने कितना लोन अप्रूव किया और उस हिसाब से आप शॉपिंग कर पेमेंट कर सकते हैं. 

इसमें आप लोन का पैसा एक बार में लौटा सकते हैं या इसे ईएमआई में कंवर्ट करा सकते हैं. 'बाय नाउ पे लेटर' (bnpl) में ग्राहक अगर तय समय में पैसा चुका देता है, तो उसे इंटरेस्ट नहीं देना पड़ता है. हालांकि, यह पता लगाना जरूरी है कि ब्याज मुक्त अवधि कितने दिन की है. इसमें पेमेंट के लिए 15 से 45 दिन का समय मिलता है और तय समय में राशि आपके अकाउंट से खुद ही डेबिट हो जाती है.

बाय नाऊ पे लेटर के खतरे

'बाय नाउ पे लेटर' (bnpl) में जितना खर्च कर सकते हैं उससे कहीं अधिक खर्च होने का खतरा बना रहता है और अगर आप तय समय के भीतर पैसे नहीं चुकाते हैं, तो बढ़कर लेट फी लगाया जाता है. कई बार यह आपके क्रेडिट स्कोर पर नेगेटिव इफेक्ट्स भी डालता है. कई बार तो पेनाल्टी न चुकाने पर बैंक अकाउंट भी ब्लॉक हो सकता है. 

क्रेडिट कार्ड और बाय नाऊ पे लेटर में कौन बेहतर

क्रेडिट स्कोर सुधारना चाहते हैं या रिवॉर्ड, प्वॉइंट्स या कैशबैक का लाभ पाना चाहते हैं, तो क्रेडिट कार्ड बेस्ट है. इसके विपरीत  BNPL कुछ खरीददारी पर इंटरेस्ट फ्री पेमेंट ऑप्शन का विकल्प देता है. कभी-कभार अगर खर्च करने हो या अगर आपको यह पता हो तो आप निश्चित समय पर पैसे लौटा देंगे, तो 'बाय नाउ पे लेटर' आपके लिए बेस्ट है. इसमें भी कई बार आकर्षक छूट या डील मिलती है. BNPL की एक और खासियत यह है कि इसमें लेट फी पर भारी-भरकम पेनाल्टी नहीं लगाई जाती है और न ही इसमें क्रेडिट कार्ड की तरह हिडेन चार्जेस होते हैं. 

ये भी पढ़ें: 

अगर इस नियम से बजट बनाएंगे तो कभी खाली नहीं जेब रहेगी, अपनाएं 50:30:20 का मेथड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget