एक्सप्लोरर

BLS E-Services IPO: आईपीओ खुलते ही टूट पड़े निवेशक, केवल एक घंटे में पूरा भर गया, जानें क्या है जीएमपी का हाल

BLS E-Services IPO: बीएलएस ई-सर्विसेज के आईपीओ पर निवेशक जमकर दांव लगा रहे हैं. इश्यू के खुलते ही इसे एक घंटे के भीतर पूरी तरह से सब्सक्राइब कर लिया गया था.

BLS E-Services IPO: डिजिटल सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी बीएलएस ई-सर्विसेज के आईपीओ के खुलते ही निवेशक टूट पड़े हैं. मंगलवार 30 जनवरी 2024 को खुले आईपीओ सब्सक्राइबर्स जमकर दांव लगा रहे हैं. आईपीओ खुलने के एक घंटे के भीतर ही पूरी तरह से सब्सक्राइब कर लिया गया था. इस आईपीओ के जरिए कंपनी कुल 310.91 करोड़ रुपये इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है.

किस हिस्से में कितना हुआ सब्सक्राइब

बीएलएस ई-सर्विसेज का आईपीओ दिन में 12.12 मिनट तक 4.60 गुना तक सब्सक्राइब कर लिया गया था. इसमें सबसे ज्यादा उत्साह खुदरा निवेशकों ने दिखाया है, जिसमें कुल 15.61 गुना तक बोली लगाई गई है. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने अपने हिस्से पर 2.04 गुना और हाई नेट इंडिविजुअल्स के रिजर्व कोटे को 5.22 गुना तक सब्सक्राइब किया गया है. इस आईपीओ में कंपनी ने खुदरा निवेशकों के लिए 10 फीसदी, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 75 फीसदी हिस्सा और हाई नेट इंडिविजुअल्स के लिए 15 फीसदी हिस्से को रिजर्व किया है.

एंकर निवेशकों से कंपनी ने जुटाई इतनी रकम

कंपनी आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 29 जनवरी को खुल गया था. एंकर निवेशकों के जरिए कंपनी ने पहले ही 126 करोड़ रुपये इकट्ठा कर लिए हैं. इसमें Aidos India, Ebeme Global, and Minerva Ventures जैसे निवेशक शामिल हैं.

जानें आईपीओ के डिटेल्स

बीएलएस ई-सर्विसेज ने कंपनी का प्राइस बैंड 129 से 135 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है. इसमें आईपीओ में खुदरा निवेशक कम से कम 108 शेयरों का लॉट साइज पर बोली लगा सकते हैं. अधिकतम 13 लॉट यानी 1404 शेयरों पर बोली लगाई जा सकती है. इसमें निवेशक 1 फरवरी तक बोली लगा सकते हैं. शेयरों का अलॉटमेंट 2 फरवरी को होगा. असफल निवेशकों को 5 जनवरी को फंड वापस मिल जाएगा. डीमैट खाते में शेयरों को 5 फरवरी को क्रेडिट किया जाएगा. शेयरों की लिस्टिंग 6 फरवरी को BSE और NSE पर होगी.

क्या है जीएमपी का हाल?

ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर अभी से ही धमाल मचा रहे हैं. investorgain.com  के मुताबिक, कंपनी का जीएमपी 156 रुपये पर बना हुआ है. ऐसे में अगर यह स्थिति लिस्टिंग वाले दिन तक बनी रहती है तो कंपनी के शेयर 115.56 फीसदी प्रीमियम के साथ 291 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

इस राज्‍य में शराब हुई महंगी, अब 80 रुपये तक देने होंगे ज्यादा, जानें कब से लागू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा ठप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget