एक्सप्लोरर

Blackstone CEO Salary: इस कंपनी के सीईओ की कमाई कर देगी हैरान, एक साल में कंपनी से मिले 10 हजार करोड़ से ज्यादा

Blackstone CEO Steve Schwarzman: इन्वेस्टमेंट फर्म ब्लैकस्टोन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीव श्वार्जमैन ने करीब तीन दशक पहले कंपनी की स्थापना की थी. अभी यह टॉप इन्वेस्टमेंट फर्मों में गिनी जाती है.

Blackstone CEO Package: क्या आपने ब्लैकस्टोन इंक (Blackstone Inc) कंपनी का नाम सुना है? अगर आप कारोबार जगत से अवगत हैं तो आप इस नाम को भी सुने होंगे, क्योंकि यह दुनिया भर में निवेश करने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है. आज हम आपको इस कंपनी से जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. यह बात है कंपनी के सीईओ के सैलरी की.

सिर्फ लाभांश में मिल गई इतनी रकम

इन्वेस्टमेंट फर्म ब्लैकस्टोन इंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीव श्वार्जमैन (Blackstone Inc Chief Executive Officer Steve Schwarzman) को पिछले साल यानी 2022 में कंपनी से रिकॉर्ड 1.27 बिलियन डॉलर यानी 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा मिले. इनमें से तो करीब 01 बिलियन डॉलर सिर्फ लाभांश के रूप में मिल गए. वहीं कंपनी ने कंपनसेशन के तौर पर सीईओ को 253.1 मिलियन डॉलर दिए. इनमें से ज्यादा हिस्सा इंसेंटिव फीस और कैरीड इन्वेस्टमेंट के जरिए मिले.

अभी इतनी है श्वार्जमैन की नेटवर्थ

आपको बता दें कि श्वार्जमैन के पास अभी ब्लैकस्टोन इंक की करीब 20 फीसदी हिस्सेदारी है. उन्होंने 03 दशक से ज्यादा समय पहले कुछ लोगों के साथ मिलकर इन्वेस्टमेंट फर्म ब्लैकस्टोन की स्थापना की थी. ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, अभी स्टीव श्वार्जमैन की नेटवर्थ 30.6 बिलियन डॉलर है. वह वॉल स्ट्रीट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्सीक्यूटिव्स में शामिल हैं.

उत्तराधिकारी को मिले इतने पैसे

ब्लैकस्टोन इंक के प्रेसिडेंट व सीईओ पद के लिए श्वार्जमैन के उत्तराधिकारी जॉन ग्रे को 2022 में 479.2 मिलियन डॉलर मिले. इसमें से 182.7 मिलियन डॉलर ग्रे को लाभांश के तौर पर मिले. ग्रे के पास ब्लैकस्टोन की करीब 03 फीसदी हिस्सेदारी है. ग्रे को कंपनी की ओर से 2022 में स्टॉक बोनस के तौर पर 30 मिलियन डॉलर मिले. यह एक साल पहले की तुलना में कम है. साल 2021 में उन्हें 38 मिलियन डॉलर का स्टॉक बोनस मिला था.

शेयरों में इस साल आ रही तेजी

ब्लैकस्टोन की गिनती दुनिया की सबसे बड़ी इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनियों में से होती है. पिछले साल अन्य इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनियों की तरह ब्लैकस्टोन का मुनाफा भी कुछ प्रभावित हुआ, लेकिन कंपनी इसे आसानी से मैनेज करने में सफल रही. इस साल की बात करें तो ब्लैकस्टोन के शेयरों में अच्छी तेजी देखी जा रही है. साल 2023 में अब तक इसके शेयरों में 21 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 Rupee: आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
LPG News: अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
Crude Oil News: सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
Gadgets Price Hike: 'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget