एक्सप्लोरर

Bharti Hexacom IPO: भारती हेक्साकॉम के आईपीओ को मिला संस्थागत निवेशकों का शानदार रेस्पांस, 30 गुना हुआ सब्सक्राइब

Bharti Hexacom IPO: आईपीओ में अलॉटमेंट 8 अप्रैल तक हो जाएगा और 12 अप्रैल तक एनएसई और बीएसई पर आईपीओ की लिस्टिंग की उम्मीद है.

Bharti Hexacom IPO: भारती हेक्साकॉम के आईपीओ को निवेशकों का शानदार रेस्पांस मिला है. आवेदन के आखिरी दिन आईपीओ क्लोज होने के बाद भारती हेक्साकॉम का आईपीओ कुल 30 गुना ओवरसब्क्राइब होकर बंद हुआ है. आईपीओ को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त रेस्पांस मिला है. संस्थागत निवेशकों का कोटा कुल 48.57 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ है. 

भारती हेक्साकॉम के आईपीओ में संस्थागत निवेशकों के लिए 2,25,00,00 शेयर्स रिजर्व रखे गए थे और कुल 1,09,29,25,340 शेयर्स के लिए आवेदन हासिल हुआ है और 48.57 गुना ये कैटगरी सब्सक्राइब हुआ है. गैर-संस्थागत निवेशकों के कुल 1,12,50,000 शेयर्स रिजर्व रखे गए थे और कुल 11,83,09,620 शेयर्स के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है और 10.52 गुना ये कैटगरी सब्सक्राइब हुआ है. रिटेल निवेशकों के लिए 75 लाख शेयर्स रिजर्व रखे गए थे और ये रिटेल निवेशकों का कोटा 2.83 गुना सब्सक्राइब हुआ है. इस कैटगरी के निवेशकों का रेस्पांस थोड़ा फीका रहा है. आईपीओ में कुल 4,12,50,000 शेयर्स रिजर्व रखे गए थे और 1,23,24,84,838 शेयर्स के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है. आईपीओ कुल 29.88 गुना सब्सक्राइब हुआ है. 

भारती हेक्साकॉम का आईपीओ 3 ये 5 अप्रैल तक आवेदन के लिए खुला हुआ था. कंपनी ने 542 - 570 रुपये प्रति शेयर आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स किया था. आईपीओ के जरिए भारती हेक्साकॉम  ने बाजार से 4275 करोड़ रुपये जुटाये हैं.  केवल ऑफर फॉर सेल (Offer For Sale) के जरिए शेयर्स बेचा गया है. आईपीओ में नए शेयर्स ऑफर नहीं किये जा रहे. टेलीक्म्यूनिकेशंस कंसलटेंट्स ऑफ इंडिया ऑफर फॉर सेल के जरिए 7.5 करोड़ शेयर्स या 15 फीसदी हिस्सेदारी  बेचने जा रही है. 

भारती हेक्साकॉम में सुनील भारती मित्तल (Sunil Bharti Mittal) के भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की 70 फीसदी हिस्सेदारी है और 30 फीसदी हिस्सेदारी टीसीआईएल (TCIL) के पास है. आईपीओ में अलॉटमेंट 8 अप्रैल तक हो जाएगा और 12 अप्रैल तक एनएसई और बीएसई पर आईपीओ की लिस्टिंग की उम्मीद है. भारती हेक्साकॉम राजस्थान और पूर्वोत्तर राज्यों में टेलीकॉम सर्विस देती है. एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, एक्सिस कैपिटल, बीओबी कैपिटल मार्केट्स, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज औऱ आईआईएफएल सिक्योरिटीज आईपीओ के बुक - रनिंग लीड मैनेजर्स हैं.

ये भी पढ़ें 

IMF ने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन के भारत के GDP ग्रोथ रेट को लेकर दिए बयान से पल्ला झाड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD कराने वालों की मौज! इस बैंक ने बढ़ा दिया इंटरेस्ट रेट, चेक करें रेट
FD कराने वालों की मौज! इस बैंक ने बढ़ा दिया इंटरेस्ट रेट, चेक करें रेट
सेंट्रल बैंक से गायब हुए 13.96 करोड़, क्या ग्राहकों के खाते से उड़ जाएंगे सारे पैसे?
सेंट्रल बैंक से गायब हुए 13.96 करोड़, क्या ग्राहकों के खाते से उड़ जाएंगे सारे पैसे?
क्या सच में दीवाली बाद लागू होगा UPI पर चार्ज, या फिर टलेगा? NPCI ने नहीं बताई तारीख
क्या सच में दीवाली बाद लागू होगा UPI पर चार्ज, या फिर टलेगा? NPCI ने नहीं बताई तारीख
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget