एक्सप्लोरर

IMF ने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन के भारत के GDP ग्रोथ रेट को लेकर दिए बयान से पल्ला झाड़ा

International Monetary fund: कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने कहा था कि भारत ने अपनी अच्छी नीतियों को दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ाया तो 2047 तक भारतीय अर्थव्यवस्था सलाना 8 फीसदी के दर से विकास कर सकता है.

India GDP Growth Data: इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (International Monetary Fund) ने भारत सरकार के पूर्व आर्थिक सलाहकार और फिलहाल आईएमएफ में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन (Krishnamurthy Subramanian) के उस बयान से अपना पल्ला झाड़ लिया है जिसमें उन्होंने भारत के सलाना 8 फीसदी के दर से आर्थिक विकास करने का दावा किया था. आईएमएफ ने कहा कि कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने भारत के आर्थिक विकास का जो आंकड़ा दिया है उससे आईएमएफ का कोई लेना - देना नहीं है.    

आईएमएफ ने पल्ला झाड़ा 

गुरुवार 4 अप्रैल, 2024 को इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड की प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान आईएमएफ की प्रवक्ता जूली कोजैक से कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन के उस बयान को लेकर सवाल पूछा गया जिसमें उन्होंने अनुमान जताया था कि भारत 8 फीसदी के दर से विकास कर सकता है. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन का ये अनुमान आईएमएफ के खुद के अनुमान से अलग है. इस सवाल का जवाब देते हुए जूली कोजैक ने कहा, कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने भारत के ग्रोथ रेट अनुमान को लेकर जो कहा है वो आईएमएफ का मत नहीं है. उन्होंने कहा कि कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने आईएमएफ में भारत के प्रतिनिधि के तौर पर ये बयान दिया है ना कि आईएमएफ के प्रतिनिधि के तौर पर.    

IMF का नहीं है कोई एग्जीक्यूटिव बोर्ड

कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने 28 मार्च 2024 को दिल्ली में हुए कार्यक्रम में कहा था कि अगर भारत ने अपनी अच्छी नीतियों को दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ाया जो उसने बीते 10 वर्षों में लागू किया है और सुधारों को तेज किया है तो 2047 तक भारतीय अर्थव्यवस्था सलाना 8 फीसदी का ग्रोथ रेट दिखा सकता है. आईएमएफ की प्रवक्ता ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा, आईएमएफ में कोई एग्जीक्यूटिव बोर्ड नहीं है. एग्जीक्यूटिव बोर्ड अलग अलग देशों या देशों के समूहों के नियुक्त प्रतिनिधियों जो एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स हैं उन्हें मिलाकर तैयार किया गया है जो कि एग्जीक्यूटिव बोर्ड है और ये आईएमएफ के स्टॉफ के कार्यों से पूरी तरह अलग है.  

आईएमएफ जारी करेगी आउटलुक 

आईएमएफ की प्रवक्ता ने बताया इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक अगले कुछ हफ्तों में जारी करेगा. पर जनवरी 2024 में जारी किए गए अनुमानों में मध्यम अवधि में भारत के 6.5 फीसदी के दर से विकास करने का अनुमान जताया है जो कि अक्टूबर 2023 के अनुमान के मुकाबले ज्यादा है. उन्होंने कहा कि अगले कुछ हफ्तों में आईएमएफ अपना लेटेस्ट अनुमान जारी करेगा. 

ये भी पढ़ें-

जेपी मॉर्गन को पूर्व कर्मचारी को देना पड़ा 292 करोड़ रुपये का मुआवजा, जानें वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget