एक्सप्लोरर

Mobile Tariff Hike: महंगा होगा मोबाइल टैरिफ! भारती एयरटेल बोली, टैरिफ को रिपेयर करने की जरूरत

Telecom Tariff Hike: बीओएफए ने भी अपने रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान जताया है कि 20 से 25 फीसदी तक मोबाइल टैरिफ में बढ़ोतरी हो सकती है.

Mobile Tariff Hike: देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल ने मोबाइल टैरिफ बढ़ाये जाने के संकेत देते हुए कहा है कि टैरिफ को ठीक किए जाने की जरूरत है. वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए जाने के बाद इंवेस्टर्स के साथ अर्निंग्स कॉल (Earnings Call) में भारती एयरटेल के एमडी गोपाल विट्टल ने कहा  रिटर्न रेश्यो में सुधार के लिए टैरिफ रिपेयर किए जाने की जरूरत है और ये मायने नहीं रखता कि किस टेक्नोलॉजी से रेश्यो में सुधार होता है. 

गोपाल विट्टल ने बताया कि भारती एयरटेल ने वित्त वर्ष 2023-24 में 16 रुपये एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) जोड़ने में कामयाब रहा है जो कि सभी टेलीकॉम कंपनियों में सबसे ज्यादा है. इसके पहले वित्त वर्ष के खत्म होने पर ARPU 193 रुपये था जो अब बढ़कर 208 रुपये हो गया है. इसी दौरान कंपनी ने पूरे इंडस्ट्री द्वारा टैरिफ बढ़ाये जाने पर जोर दिया है. 

हाल के दिनों में कई ब्रोकरेज हाउस और इंवेस्टमेंट कंपनियों ने भी 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के नतीजों के एलान के बाद मोबाइल टैरिफ के बढ़ने की भविष्यवाणी की है. बीओएफए सिक्योरिटीज (Bofa Securities) ने हाल ही में मोबाइल टैरिफ बढ़ाये जाने को लेकर रिसर्च पेपर जारी किया है. बीओएफए ने अपने अनुमान में कहा कि 20 से 25 फीसदी तक मोबाइल टैरिफ में बढ़ोतरी हो सकती है. ब्रोकरेज हाउस ने कहा कि टैरिफ में बढ़ोतरी के चलते कैश फ्लो में सुधार होगा जिसे कंपनियां हाई मार्जिन वाले फाइबर ब्रॉडबैंड, एंटरप्राइज/डेटा सेंटर ऑफरिंग में निवेश करेंगे.

नवंबर 2021 के बाद से टेलीकॉम कंपनियों ने मोबाइल टैरिफ में इजाफा नहीं किया है. बीओएफए के मुताबिक, हमारा मानना है कि इस बार सभी टेलीकॉम कंपनी टैरिफ बढ़ायेंगे जैसा पिछली बार नवंबर 2021 में देखने को मिला था. रिपोर्ट में कहा गया कि कोई विकल्प ना होने के चलते कस्टमर्स 20 से 25 फीसदी तक टैरिफ में बढ़ोतरी का आराम से बर्दाश्त कर सकते हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि एक बार टैरिफ हाईक होने के बाद जब कस्टमर्स को उसकी आदत हो जाएगी तो उसके 12 महीनों के बाद 5जी (5G) पर किए गए निवेश को भूनाने के लिए कंपनियां फिर से टैरिफ बढ़ा सकती हैं.     

ये भी पढ़ें 

GDP Data: एशियन पेंट्स के सीईओ अमित सिंगल बोले, नहीं पता कैसे आ रहा जीडीपी के ग्रोथ का आंकड़ा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget