एक्सप्लोरर

Nokia Deal: नोकिया को भारती एयरटेल से मिला अरबों डॉलर का ठेका, देश में लगाएगी 4जी-5जी विस्तार के इक्विपमेंट

Bharti Airtel Deal: भारती एयरटेल के साथ कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक नोकिया अपने 5जी एयरस्केल पोर्टफोलियो से भारत में 4जी और 5जी इक्विपमेंट तैनात करेगी.

Bharti Airtel Deal With Nokia: भारत के टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल ने भारत के प्रमुख राज्यों और शहरों में अपने 4जी-5जी सर्विसेज के विस्तार के लिए नोकिया के साथ हाथ मिलाया है. फिनलैंड की टेलीकॉम इक्विपमेंट कंपनी नोकिया ने भारती एयरटेल से कई अरब डॉलर का सौदा हासिल किया है. ये सौदा कई साल के लिए है और इसके तहत नोकिया भारत के प्रमुख शहरों और राज्यों में 4जी और 5जी इक्विपमेंट लगाएगी. 

बुधवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई और एक्सचेंज फाइलिंग के तहत साझा की गई. बयान में कहा गया कि नोकिया को भारती एयरटेल की तरफ से प्रमुख भारतीय शहरों और राज्यों में 4जी और 5जी उपकरण लगाने के लिए कई सालों के लिए कई अरब डॉलर का विस्तार ठेका दिया गया है. हालांकि दोनों ही कंपनी ने डील के साइज को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है.

क्या होगा एयरटेल और नोकिया के बीच डील में खास

  1. कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक नोकिया अपने 5जी एयरस्केल पोर्टफोलियो से इक्विपमेंट तैनात करेगी.
  2. इनमें बेस स्टेशन, बेसबैंड यूनिट्स और लार्ज एमआईएमओ रेडियो की लेटेस्ट जेनरेशन शामिल हैं.
  3. ये सभी इसकी एनर्जी एफिशिएंट 'रीफशार्क सिस्टम-ऑन-चिप तकनीक' के जरिए ऑपरेट किए जा सकते हैं.
  4. नोकिया मल्टीबैंड रेडियो और बेसबैंड इक्विपमेट के साथ एयरटेल के मौजूदा 4जी नेटवर्क को भी एडवांस्ड बनाएगी. ये 5जी को भी सपोर्ट करने की क्षमता रखते हैं.
  5. ये सॉल्यूशन एयरटेल के नेटवर्क को एक्स्ट्रीम 5जी कैपिसिटी और कवरेज के साथ बढ़ाएंगे और इसके नेटवर्क डेवलपमेंट को सपोर्ट करेंगे.

क्या कहना है नोकिया और भारती एयरटेल के मैनेजमेंट का

भारती एयरटेल के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गोपाल विट्टल ने कहा "नोकिया के साथ यह स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप हमारे नेटवर्क के बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को भविष्य के लिए सुरक्षित बनाएगी. यह साझेदारी ऐसा नेटवर्क भी मुहैया कराएगी जो एनवायरमेंट फ्रेंडली होगा और ग्राहकों को एडवांस्ड यूजर एक्सपीरिएंस दिलाएगी. नोकिया के प्रेसिडेंट और सीईओ पेक्का लुंडमार्क ने कहा कि यह स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप भारत में कंपनी की मौजूदगी को और मजबूत करेगा. साथ ही एयरटेल के साथ इसका लॉन्ग टर्म सपोर्ट भी मजबूत होगा. (बयान का सोर्स - पीटीआई)

ये भी पढ़ें

सारे सबूत मिटा दो! गूगल ने अपने कर्मचारियों से ऐसा क्यों कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
LPG: आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget