एक्सप्लोरर

Ashneer Grover: अशनीर ग्रोवर की बढ़ी मुश्किलें, उनकी पत्नी के खिलाफ भारतपे ने कराया मुकदमा दर्ज

Ashneer Grover News Update: BharatPe ने अशनीर ग्रोवर की पत्नी के खिलाफ 80 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के लिए आपराधिक मामला दर्ज कराया है.

Ashneer Grover News: भारतपे के पूर्व एमडी और को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर की मुश्किलें बढ़ गई हैं. भारतपे ने अशनीर ग्रोवर की पत्नी और कंपनी के पूर्व हेड ऑफ कंट्रोल्स माधुरी जैन के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है. दिल्ली हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई होने वाली है. भारतपे ने इसी वर्ष फंड के हेरफेर के आरोप में अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था.  BharatPe ने 80 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के लिए आपराधिक मामला दर्ज कराया है. 

आईपीसी (IPC) की धारा 420 धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति के वितरण को प्रेरित करने के अपराध से संबंधित है. इस अपराध के तहत अधिकतम सजा सात साल तक की कैद के साथ जुर्माना भी लगाया जाता है. इसी वर्ष फरवरी में,अशनीर ग्रोवर और माधुरी जैन पर फंड की कथित हेराफेरी का आरोप लगाया था. उन्हें अल्वारेज़ और मार्सल के प्रारंभिक रिपोर्ट के निष्कर्षों पर आधार पर  बाहर किया था. इस रिपोर्ट को BharatPe बोर्ड के सामने रखा गया था.  प्रारंभिक जांच में वेंडर पेमेंट में अनियमितताओं के कारण BharatPe के बोर्ड ने ग्रोवर और उनकी पत्नी की सेवाओं को समाप्त कर दिया था.  

अनियमितताओं की जांच करने के लिए अल्वारेज़ और मार्सल (Alvarez and Marsal) के अलावा PwC को बाद में लाया गया था. PwC को फिनटेक फर्म के लेन-देन को देखने और कंपनी की आंतरिक जांचों को सत्यापित करने के लिए लाया गया था. वित्तीय अनियमितताओं पर कंपनी के अपने निष्कर्षों को PwC और अल्वारेज़ और मार्सल के साथ भी साझा किया गया था. 

इससे पहले अशनीर ग्रोवर ने भारतपे (BharatPe) के कंपनी के बोर्ड के सदस्यों पर निशाना साधा था. अशनीर ग्रोवर ने भारतपे के खराब वित्तीय परफर्मांस को लेकर कंपनी के बोर्ड सदस्यों को कटघरे में खड़ा कर चुके हैं. अशनीर ग्रोवर ने बोर्ड के चेयरमैन रजनीश कुमार और सीईओ सुहैल समीर पर हमला बोला था. 

ये भी पढ़ें 

Railway Concession For Senior Citizen: सीनियर सिटीजंस को रियायती रेल टिकट देने पर संसद में क्या बोले रेल मंत्री! जानिए पूरी बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चकाचौंध से दूर, बिजनेस में सुपर एक्टिव: जानिए कौन हैं टाटा ग्रुप की कमान थामने वाली माया टाटा?
चकाचौंध से दूर, बिजनेस में सुपर एक्टिव: जानिए कौन हैं टाटा ग्रुप की कमान थामने वाली माया टाटा?
'मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए', अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किसे घुमाया फोन और दे दिए 15 करोड़
'मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए', अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किसे घुमाया फोन और दे दिए 15 करोड़
Gold- Silver Price Today: सोने में फिर आई तेजी, चांदी के लिए देने होंगे कितने रुपए, खरीदारी से पहले जान लें आज का भाव
Gold- Silver Price Today: सोने में फिर आई तेजी, चांदी के लिए देने होंगे कितने रुपए, खरीदारी से पहले जान लें आज का भाव
Share Market: आज तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, 78000 के करीब पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी 36 अंक ऊपर
आज तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, 78000 के करीब पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी 36 अंक ऊपर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget