एक्सप्लोरर

BharatPe के CEO सुहैल समीर ने दिया इस्तीफा, अशनीर ग्रोवर के साथ विवाद होने की भी थी चर्चा

BharatPe CEO Resignation: भारतपे के सीईओ सुहैल समीर ने इस्तीफा दे दिया है. कंपनी ने कहा कि समीर अभी रणनीतिक सलाहकार के रूप में 7 जनवरी तक कंपनी से जुड़े रहेंगे. 

BharatPe CEO Resignation: भारतपे के सीईओ सुहैल समीर (Suhail Sameer) ने इस्तीफा दे दिया है. समीर का कंपनी के पूर्व संस्थापक अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) के साथ विवाद होने की भी चर्चा थी. भारतपे ने अपने एक बयान में कहा कि समीर सात जनवरी 2023 से रणनीतिक सलाहकार के रूप में सेवाएं देंगे. कंपनी के अंतरिम CEO के तौर पर मौजूदा मुख्य वित्तीय अधिकारी नलिन नेगी को बनाया गया है. 

BharatPe ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि चीफ एक्सक्यूटिव ऑफिसर (CEO) सुहैल समीर सात जनवरी तक रणनीतिक सलाहकार पद पर बने रहेंगे. कंपनी ने अपने बयान में कहा कि कंपनी के कारोबार को मजबूत करने के लिए अंतरिम सीईओ के तौर पर नलिन नेगी को सभी साझेदारों की सहमति से लिया गया है.  

भारतपे बोर्ड के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि बोर्ड की ओर से हम भारत पे को भारत में एक प्रमुख कंपनी बनाने और कई तरह की चुनौतियों से निपटने के लिए सुहैल समीर को धन्यवाद देते हैं. उन्होंने कहा कि भारतपे को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले लीडर की तलाश के लिए समय और संसाधन स​मर्पित करने की आवश्यकता को पहचाना है. 

विवादों में घिरी रही कंपनी 

चार साल पुरानी कंपनी 2022 की शुरुआत से ही विवादों में घिरी रही. जब संस्थापक अशनीर ग्रोवर पर अनुचित भाषा का इस्तेमाल करने और कोटक समूह के एक कर्मचारी को अपने और अपनी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर लिए नायका आईपीओ के लिए धन मिलने में असफल रहने पर धमकी देने का आरोप लगाया गया था. इसके बाद ग्रोवर और माधुरी जैन ग्रोवर को धन की हेराफेरी के आरोप में कंपनी से बाहर कर दिया गया था.

सीनियर अधिकारियों ने छोड़ी कंपनी 

भारतपे के चार सीनियर अधिकारियों ने 2022 की शुरुआत में कंपनी अलग-अलग कारणों से छोड़ दिया था. इस लिस्ट में मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी विजय अग्रवाल, लोन और उपभोक्ता उत्पादों के मुख्य उत्पाद अधिकारी रजत जैन और उपभोक्ता कर्ज देने वाले प्लेटफॉर्म PostPe के प्रमुख नेहुल मल्होत्रा ​​​​शामिल हैं. इसके साथ ही गीतांशु सिंगला ने भी पद छोड़ा था. 

क्या था विवाद 

भारतपे के पूर्व संस्थापक अशनीर ग्रोवर ने कंपनी के बोर्ड को पत्र लिखकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुहैल समीर को निदेशक के पद से हटाने की मांग की थी. ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी के दौरान कुछ मामले को लेकर विवाद बढ़ा था. हालांकि बोर्ड ने उस दौरान सुहैल समीर को निकालने से इनकार किया था. बाद में, ग्रोवर को कुछ आरोप को लेकर छुट्टी पर भेज दिया गया था. इसके बाद उन्होंने भारतपे को छोड़ दिया था. 

सह-संस्थापक ने भी छोड़ी नौकरी 

ग्रोवर के बाहर जाने के बाद सह-संस्थापक भाविक कोलाडिया ने अप्रैल में कंपनी को छोड़ दिया था. कंपनी से एक साल के दौरान बड़े स्तर पर निकासी हुई है. ज्यादातर सीनियर स्तर पर अधिकारियों कंपनी छोड़कर गए हैं. 

यह भी पढ़ें

Gautam Adani vs Mukesh Ambani: अब इस कंपनी को खरीदने के लिए आमने-सामने अडानी और अंबानी, लगा सकते हैं बड़ा दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट
चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
Embed widget