एक्सप्लोरर

क्या आपको भी KYC कराने के कॉल आ रहे हैं? हो जाएं Alert वरना खाली हो जाएगा अकाउंट

केवाईसी को पूरा कराने के नाम पर फर्जी तरीके से आपकी जानकारी लेने के बाद अकाउंट हैक होने की खबरें आ रही हैं.

नई दिल्लीः कई बार हमें बैंक-मोबाइल वॉलेट कंपनियों या अन्य आर्थिक कंपनियों से केवाईसी पूरा कराने के कॉल आते हैं और हम बिना जांच-पड़ताल के उन्हें अपनी आर्थिक जानकारी देने के लिए तैयार हो जाते हैं. अगर आप भी ऐसे लोगों की लिस्ट में शामिल हैं तो सावधान हो जाइये. इस केवाईसी को पूरा कराने के नाम पर फर्जी तरीके से आपकी जानकारी लेने के बाद अकाउंट हैक होने की खबरें आ रही हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे जालसाज आपके फोन में सेंध लगाकर आपका अकाउंट खाली करने की जुगत में हैं.

ऑनलाइन डिस्काउंट देख कर मन ललचाया, पर कहीं जेब का ना हो जाए सफाया

कैसे हो रही है केवाईसी के नाम पर ठगी?

1. सबसे पहले ठग ग्राहक को कॉल करके कहते हैं कि आपका बैंक का केवाईसी या आपका वॉलेट इनवैलिड है. इसके बाद वो कहते हैं कि इसे ऑनलाइन वैलिडेट किया जा सकता है और इसके बाद आपका अकाउंट दोबारा एक्टिव हो जाएगा.

2. इसके बाद आपसे एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है कि इसके जरिए आप ऑनलाइन केवाईसी अपडेट कर सकते हैं. हालांकि जैसे ही आप एप डाउनलोड करते हैं तो कॉलर को आपकी स्क्रीन की हर मूवमेंट दिखने लगती है.

3. इसके बाद कॉलर आपसे वॉलेट या अकाउंट में छोटा सा अमाउंट ट्रांसफर करने के लिए कहता है लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं तो वह आपका पासवर्ड और अन्य डिटेल देख लेता है. इन्हीं डिटेल्स के जरिए वो आपके मोबाइल वॉलेट या बैंक खातों से बड़ी रकम निकालने में कामयाब हो जाता है. हालांकि आपके पास अमाउंट ट्रांसफर करने के लिए ओटीपी जरूर आएगा लेकिन चूंकि कॉलर उस एप के जरिए आपका फोन स्क्रीन देख सकता है तो वो ओटीपी भी रीड कर सकता है.

क्या पेंशन निकालने के लिए EPFO जो नए कदम उठाने जा रहा है उसकी आपको जानकारी है?

कैसे बचें इस धोखाधड़ी से?

  • अगर आपके पास भी केवाईसी अपडेट कराने को लेकर कॉल आए तो उसका बिलकुल जवाब न दें और कहें कि आप खुद बैंक जाकर ऐसा करा सकते हैं. या फिर केवाईसी कराने वाले व्यक्ति को खुद घर आकर केवाईसी अपडेट कराने के लिए कहें.
  • किसी भी हालत में कॉलर के जरिए बताई गई एप को डाउनलोड न करें भले ही कॉलर आपको कितना भी विश्वसनीय क्यों न लग रहा हो.
  • बैंक कभी भी केवाईसी अपडेट कराने के लिए ग्राहक को कॉल नहीं करता है. लिहाजा बैंक के नाम पर आई ऐसी कॉल्स से बचें.
  • किसी भी सूरत में अपने कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर या एक्सपायरी डेट आदि की जानकारी किसी कॉलर को न दें भले ही वो बैंक से कॉल करने का दावा कर रहा हो.

सावधानी अपनाकर ही आप अपने पैसे और अकाउंट की सुरक्षा कर सकते हैं.

LIC का प्रीमियम ना भरने पर कहीं पसीने तो नहीं आ रहे, घबराएं नहीं बहुत काम आएंगे ये उपाय

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget