एक्सप्लोरर

Digi Yatra: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर 'डिजीयात्रा' से बचेगा यात्रियों का समय, बोर्डिंग पास की जगह फेस रिकॉगनिशन होगा चालू

Digi Yatra: भारत सरकार की डिजीयात्रा पहल के मुताबिक दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने सोमवार को एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म के लिए डिजीयात्रा ऐप के बीटा वर्जन का सॉफ्ट लॉन्च कर दिया है.

Digi Yatra: दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर आई है. DIAL ने एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए बीटा वर्जन पर बेस्ड डिजीयात्रा ऐप (DigiYatra App) को लॉन्च कर दिया है. ये एक ऐसा बायोमीट्रिक एनेबिल्ड सीमलैस ट्रेवल एक्सपीरियंस लाएगा जिसके जरिए यात्री फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से अब एयरपोर्ट में एंट्री और एक्सेस कर पाएंगे. यानी आपको डॉक्यूमेंट की भरमार से छुट्टी मिलेगी और आपका चेहरा ही एक्सेस दिलाने के लिए काफी होगा. 

जानिए क्या है खबर
भारत सरकार की डिजीयात्रा पहल के मुताबिक दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने सोमवार को एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म के लिए डिजीयात्रा ऐप के बीटा वर्जन का सॉफ्ट लॉन्च कर दिया है.
किसी भी एयरलाइन द्वारा दिल्ली हवाईअड्डे पर टर्मिनल 3 से उड़ान भरने वाले घरेलू यात्री सरकार की 'डिजीयात्रा' पहल के माध्यम से हवाईअड्डे पर शानदार ट्रेवल एक्सपीरिएंस ले सकते हैं. 

यात्री के चेहरे के जरिए हो जाएगी एंट्री और सिक्योरिटी प्रोसेस भी होगा तेज
ये टेक्नोलॉजी बोर्डिग प्रोसेस को काफी तेज और ज्यादा आसान बना देगी क्योंकि प्रत्येक यात्री को टचपॉइंट पर तीन सेकंड से भी कम समय की जरूरत होगी. उनके चेहरे उनके डॉक्यूमेंट के रूप में काम करेंगे, जैसे आईडी प्रूफ, वैक्सीन प्रूफ और बोर्डिग पास के रूप में भी काम करेंगे. इस तकनीक के साथ हवाईअड्डे में एंट्री, सिक्योरिटी पॉइंट और एयरप्लेन बोर्डिग आदि सहित सभी चौकियों पर चेहरे की पहचान प्रणाली के आधार पर यात्रियों की एंट्री ऑटोमैटिक रूप से प्रोसेस हो जाएगी.

DIAL ने कर ली थी पहले ही टेस्टिंग
दिल्ली हवाईअड्डा देश में इस प्रणाली को शुरू करने वाले पहले कुछ हवाईअड्डों में से एक है. डीआईएएल (DIAL) ने दिल्ली हवाईअड्डे के टर्मिनल 3 पर आवश्यक सुविधा स्थापित की थी और पहले ही इसकी टेस्टिंग कर ली थी. टेस्टिंग के दौरान सुविधा का उपयोग करने के बाद लगभग 20,000 यात्रियों को आसान और सुरक्षित यात्रा का एक्सपीरिएंस हुआ.

डिजीयात्रा ऐप का बीटा वर्जन फिलहाल एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध
डिजीयात्रा ऐप का बीटा वर्जन फिलहाल में प्लेस्टोर (एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म के लिए) पर उपलब्ध है. वही ऐप कुछ ही हफ्तों में ऐप स्टोर (आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए) पर उपलब्ध हो जाएगा. किसी भी एयरलाइन द्वारा टर्मिनल 3 से उड़ान भरने वाले घरेलू यात्री ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और हवाईअड्डे पर सहज यात्रा एक्सपीरिएंस देखने से पहले अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

एयरपोर्ट पर बढ़ेगी सिक्योरिटी
यह एयरपोर्ट पर बढ़ी हुई सुरक्षा को भी सुनिश्चित करेगा क्योंकि यात्री डेटा एयरलाइंस प्रस्थान नियंत्रण प्रणाली के साथ मान्य है, जिससे केवल नॉमिनेटेड पैसेंजर ही टर्मिनल में एंट्री कर सकते हैं. पूरी पूरा प्रोसेस बिना-हस्तक्षेप के और ऑटोमैटिक है जिससे CISF, एयरलाइंस और अन्य जैसे हितधारकों के लिए कर्मचारियों को भी आसानी होती है और ज्यादा यात्रियों को कम समय में जांच कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

SEZ: स्पेशल इकनॉमिक जोन को प्रोत्साहन के लिए नया कानून लाने की तैयारी, वित्त समेत कई मंत्रालयों से मांगी गई राय

Sovereign Gold Bond: फिर आया सस्ता सोना खरीदने का मौका, जानें कब से RBI ला रहा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोल्ड की तरह महंगा होगा तांबा! संकट गहराया, 16 साल में बनती है एक माइन
गोल्ड की तरह महंगा होगा तांबा! संकट गहराया, 16 साल में बनती है एक माइन
चुपचाप आपका बैंक अकाउंट खाली कर रहे फ्री मोबाइल गेम्स, आप भी खेलते हैं?
चुपचाप आपका बैंक अकाउंट खाली कर रहे फ्री मोबाइल गेम्स, आप भी खेलते हैं?
SBI में खाता है, कहीं आपकी जानकारी भी तो नहीं हुई चोरी? जानिए क्या करें
SBI में खाता है, कहीं आपकी जानकारी भी तो नहीं हुई चोरी? जानिए क्या करें
पूरी दुनिया में चीनी का अकाल, बढ़ेंगे दाम, 6.28 मिलियन टन की हुई कमी
पूरी दुनिया में चीनी का अकाल, बढ़ेंगे दाम, 6.28 मिलियन टन की हुई कमी

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद की दो टूक, '...तो BJP भी धोखा खाएगी'
यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद की दो टूक, '...तो BJP भी धोखा खाएगी'
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
Embed widget