एक्सप्लोरर

Multibagger Tata Stock: टाटा समूह के इस गुमनाम शेयर का कमाल, 3 साल में 1200 फीसदी से ज्यादा की उछाल

Best Multibagger Stocks: यह शेयर बाजार के सबसे शानदार मल्टीबैगर शेयरों में शामिल है, लेकिन कम ही लोगों को पता है कि यह भी सबसे बड़े व पुराने कारोबारी घरानों में से एक टाटा समूह का हिस्सा है...

टाटा समूह भारत के सबसे बड़े व पुराने कारोबारी घरानों में से एक है, जिसका इतिहास 100 साल से भी ज्यादा पुराना है. इस समूह ने भारत के औद्योगीकरण में अहम भूमिका निभाई है और शेयर बाजार में भी टाटा की कंपनियों का बड़ा योगदान है. भारतीय बाजार के बिग बुल के नाम से मशहूर हुए दिवंगत इन्वेस्टर राकेश झुनझुनवाला को इतना फेमस बनाने में भी टाटा समूह के शेयर का योगदान रहा था. आज हम उसी टाटा समूह के एक ऐसे शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ज्यादा फेमस तो नहीं है, लेकिन रिटर्न के हिसाब से बाजार के सबसे शानदार मल्टीबैगर शेयरों में से एक है.

पिछले साल टाटा ने खरीदे शेयर

हम बात कर रहे हैं तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयर की. इस कंपनी के बारे में जान लीजिए कि यह हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइड करती है. इसके अलावा कंपनी 4जी/5जी मोबाइल बैकहॉल, होलसेल बैंडविथ सर्विस जैसी सेवाएं भी देती है. इसका मुख्यालय गुरुग्राम में है और इसे टाटा समूह का हिस्सा बने बहुत ज्यादा समय नहीं हुआ है. टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने पिछले साल अप्रैल में पैनाटोन फिनवेस्ट लिमिटेड के जरिए इस कंपनी में हिस्सेदाी बढ़ाकर 50 फीसदी से ज्यादा कर ली थी. इस तरह अभी टाटा संस तेजस नेटवर्क्स की बहुलांश हिस्सेदार है और उसके पास 52.45 फीसदी शेयर हैं.

आज इतने पर बंद हुआ भाव

अभी तेजस नेटवर्क्स के एक शेयर का भाव करीब 840 रुपये है. सोमवार के कारोबार में इसमें 0.82 फीसदी की गिरावट आई और यह 839.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ. बीते 5 दिनों में इसका भाव लगभग एक ही स्तर पर है. यह एक समय 893 रुपये तक के स्तर तक पहुंच गया था, जो 52-सप्ताह का उच्च स्तर भी है. वहीं तेजस नेटवर्क्स के शेयर का 52 सप्ताह का निचला स्तर 510 रुपये का है.

हाल-फिलहाल में ऐसा रहा है हाल

पिछले एक महीने के दौरान तेजस नेटवर्क्स के शेयर में 2.50 फीसदी की तेजी आई है. वहीं पिछले 6 महीने में इस शेयर ने 47 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाई है. इस साल जनवरी से अब तक यह शेयर 38 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है, जबकि बीते एक साल के दौरान इसके भाव में 38 फीसदी से कुछ कम की तेजी दर्ज की गई है.

7,500 रुपये से बनाया एक लाख

अभी से करीब 3 साल पहले तेजस नेटवर्क्स का एक शेयर 65 रुपये के आस-पास में मिल रहा था. 28 अगस्त 2020 को तेजस नेटवर्क्स के एक शेयर का भाव 63.90 रुपये था, जो आज बाजार बंद होने के बाद 839.90 रुपये रहा है. इसका मतलब हुआ कि बीते 3 साल में टाटा के इस नए व गुमनाम शेयर ने 13 गुने से ज्यादा (करीब 1214 फीसदी) की छलांग लगाई है. इसका मतलब हुआ कि अगर कोई इन्वेस्टर इस शेयर में आज से 3 साल पहले करीब 7,500 रुपये लगाता तो आज वह लखपति बन गया होता.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: इस रक्षाबंधन पर अपनी बहनों को दीजिए फाइनेंशियल फ्रीडम का तोहफा, शानदार हैं ये 5 विकल्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
EV Subsidy: सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?
सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?
प्लॉट या फ्लैट: निवेश के लिए क्या है बेहतर? जानें कहां मिलेगा ज्यादा फायदा
प्लॉट या फ्लैट: निवेश के लिए क्या है बेहतर? जानें कहां मिलेगा ज्यादा फायदा

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget