एक्सप्लोरर

Suzlon Energy: सबसे अच्छा मल्टीबैगर! 6 रुपये से 44 रुपये हुआ भाव, साल भर में आई 335 पर्सेंट की तेजी

Best Multibagger Stock: इस एनर्जी स्टॉक ने हालिया समय में अपने निवेशकों को धुआंधार रिटर्न दिया है और बाजार के सबसे अच्छे मल्टीबैगरों में शामिल हो गया है...

दुनिया की सबसे बड़ी विंड टरबाइन सप्लायर कंपनियों में से एक सुजलॉन एनर्जी का शेसर लगातार कमाल कर रहा है. इस शेयर ने अपने निवेशकों को पिछने कुछ महीने के दौरान धुआंधार रिटर्न दिया है. अभी भी इसके भाव में तेजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है...

14 महीने में 7 गुने से ज्यादा रिटर्न

सुजलॉन एनर्जी का शेयर आज भी पॉजिटिव खुला है. बाजार ओपन होते ही यह शेयर 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 44 रुपये के पार निकल गया है. यह सुजलॉन का नया 52-वीक हाई लेवल भी है. इस शेयर ने पिछले कुछ महीने में महज 6 रुपये से 44 रुपये तक का सफर तय किया है. अक्टूबर 2022 में इसका एक शेयर 6 रुपये के आस-पास था. यानी पिछले 14 महीने में इसका भाव 7 गुने से ज्यादा ऊपर गया है.

4 महीने में ही बन गया मल्टीबैगर

पिछले 5 दिनों के दौरान सुजलॉन एनर्जी के भाव में 15 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है. एक महीने के हिसाब से यह शेयर करीब 12 फीसदी की तेजी में है. 6 महीने का देखें तो शेयर की उड़ान 150 फीसदी से ज्यादा की हो जाती है, जबकि महज 4 महीने में इसका भाव डबल हुआ है. इसका मतलब हुआ कि शेयर पिछले 4 महीने के हिसाब से ही मल्टीबैगर बन जाता है. 13 सितंबर 2023 को इसका एक शेयर करीब 22 रुपये का था.

अभी भी बना हुआ है मोमेंटम

सुजलॉन एनर्जी ने नए साल की शुरुआत भी शानदार तरीके से की है. अभी तक 2024 में महज 7 दिनों का कारोबार हुआ है और इसमें ही सुजलॉन का भाव करीब 14 फीसदी चढ़ा हुआ है. पिछले एक साल में तो शेयर का भाव करीब 335 फीसदी ऊपर गया है. इस शेयर का 52-वीक का निचला स्तर 6.95 रुपये का है. यानी साल भर में इसने 6.33 गुना रिटर्न दिया है.

इन कारणों से आ रही है तेजी

सुजलॉन के शेयरों में लगातार तेजी की वजह कंपनी को लगातार मिलते ऑर्डर हैं. यह कंपनी भारत में विंड एनर्जी टरबाइन की सबसे बड़ी मेकर है. अक्षय ऊर्जा पर फोकस से इसे मदद मिल रही है. अभी यह शेयर एफटीएसई ऑल वर्ल्ड इंडेक्स का हिस्सा बनने जा रहा है. इस डेवलपमेंट से कंपनी को मोटा निवेश मिल सकता है. यह बदलाव मार्च से प्रभावी होगा, लेकिन कंपनी के शेयरों को अभी से फायदा होने लग गया है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: इस साल भी नहीं थम रही छंटनी की रफ्तार, अब जेफ बेजोस की इस कंपनी के कर्मचारियों पर लटकी तलवार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget