एक्सप्लोरर

Global Layoffs 2024: इस साल भी नहीं थम रही छंटनी की रफ्तार, अब जेफ बेजोस की इस कंपनी के कर्मचारियों पर लटकी तलवार!

Twitch Layoffs: जेफ बेजोस की इस कंपनी में कई कर्मचारियों की नौकरी जाने वाली है. कंपनी जल्दी ही इस छंटनी के बारे में आधिकारिक ऐलान कर सकती है...

दो साल पहले तेज हुई वैश्विक छंटनी की रफ्तार 2024 में भी थमने के संकेत नहीं मिल रहे हैं. अभी भी दुनिया भर में कंपनियां बड़े पैमाने पर अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं. अब इस कड़ी में नाम जुड़ने वाला है दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार जेफ बेजोस की एक कंपनी का.

कंपनी ने नहीं किया आधिकारिक ऐलान

जेफ बेजोस की कंपनी अमेजन ने कुछ समय पहले लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म चलाने वाली फर्म ट्विच का अधिग्रहण किया था. अब खबरें बता रही हैं कि ट्विच में बड़े पैमाने पर छंटनी होने जा रही है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि ट्विच अपने करीब 35 फीसदी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है. हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

अमेजन ने 9 साल पहले किया अधिग्रहण

ब्लूमबर्ग ने मामले से जुड़े लोगों के हवाले से बताया है कि ट्विच में कम से कम 500 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारियां चल रही हैं. यह ट्विच के कुल कर्मचारियों के करीब 35 फीसदी के बराबर है. अमेजन ने इस कंपनी को 9 साल पहले खरीदा था. कंपनी ने राजस्व बढ़ाने के लिए हालिया सालों में विज्ञापन पर अपना फोकस तेज किया है, लेकिन उसके बाद भी कंपनी प्रॉफिटेबल नहीं बन पाई है.

कई टॉप एग्जीक्यूटिव छोड़ चुके हैं नौकरी

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्विच छंटनी के बारे में बुधवार 10 जनवरी को आधिकारिक ऐलान कर सकती है. ट्विच में छंटनी की यह रिपोर्ट ऐसे समय सामने आई है, जब पिछले कुछ महीने के दौरान कंपनी के कई टॉप एग्जीक्यूटिव नौकरी छोड़कर गए हैं. कंपनी छोड़कर जाने वाले वरिष्ठ कर्मियों में चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर, चीफ कस्टमर ऑफिसर और चीफ कंटेंट ऑफिसर आदि शामिल हैं.

पहले भी की जा चुकी है छंटनी

कंपनी ने दिसंबर में ऐलान किया था कि वह दक्षिण कोरियाई बाजार से बाहर निकलने जा रही है. इसके लिए ट्विच के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर डैन क्लैंसी ने एक्सपेंसिव कॉस्ट का हवाला दिया था.
ट्विच में इससे पहले भी छंटनियां हो चुकी हैं. पिछले साल कंपनी में दो राउंड में छंटनी की गई थी. अमेजन भी छंटनी के दौर से अप्रभावित नहीं रही है. अमेजन ने 2022 में अपनी सबसे बड़ी छंटनी की थी, जिसमें करीब 27 हजार कर्मचारी प्रभावित हुए थे.

ये भी पढ़ें: इस साल भारत में बनेगा आईपीओ का नया इतिहास, मीलों पीछे छूट जाएगा 2021 का आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये फ्लाइट छात्रों को टिकट पर दे रही 10% छूट, जानें कब तक और कैसे उठाएं फायदा
ये फ्लाइट छात्रों को टिकट पर दे रही 10% छूट, जानें कब तक और कैसे उठाएं फायदा
दशहरा-दीवाली में कम होंगे प्याज के दाम? रेट पर आया बड़ा रेट
दशहरा-दीवाली में कम होंगे प्याज के दाम? रेट पर आया बड़ा रेट
मुंबई में 111 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल, डीजल ने पटना में मारी छलांग, जानें आज का ताजा दाम
मुंबई में 111 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल, डीजल ने पटना में मारी छलांग, जानें आज का ताजा दाम
8वें वेतन आयोग की दशहरे के बाद तुरंत बड़ी बैठक, जानें मीटिंग का पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग की दशहरे के बाद तुरंत बड़ी बैठक, जानें मीटिंग का पूरा शेड्यूल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget