एक्सप्लोरर

ITR Filing: इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने से पहले चेक कर लें ये जरूरी चीजें, बाद में नहीं होगी परेशानी

ITR Filing: अगर आप पहली बार इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने वाले हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. जानते हैं इन बातों के बारे में.

Income Tax Return for FY2022-23: जून के महीने की शुरुआत के साथ ही देश में इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने का सीजन शुरू हो जाता है. आईटीआर फाइल (ITR Filing) करना एक तकनीकी मामला है जिसमें थोड़ी गलती भी आपको भारी पड़ सकती है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को आईटीआर नोटिस (IT Notice) थमा सकता है. अगर आप भी नौकरीपेशा व्यक्ति है और वित्त वर्ष 2022-23 और असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने जा रहे हैं तो हम आपको कुछ जरूरी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिसे आप पूरा कर लें. इससे आईटीआर फाइल करना आसान होता है और बाद में किसी तरह की परेशानी भी नहीं होती है.

आईटीआर फाइल करने से पहले इन चीजों की तैयारी कर लें-

अगर आप पहली बार आईटीआर फाइल करने जा रहे हैं तो सबसे पहले आप अपने पैन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर को अपने पास जरूर रखें. इसके बाद इनकम टैक्स बेवसाइट की आधिकारिक बेवसाइट https://eportal.incometax.gov.in  पर सबसे पहले विजिट करें. पहली बार आईटीआर फाइल करने वाले लोग सबसे पहले अपने यूजर आईडी और पासवर्ड को क्रिएट करें. ध्यान रखें कि पैन नंबर यूजर आईडी होगा और पासवर्ड आप अपने मुताबिक बना सकते हैं.

पासवर्ड भूल जाने पर क्या करें-

कई बार लोग यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करते हैं , लेकिन बाद में पासवर्ड भूल जाते हैं. ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप Forget पासवर्ड के विकल्प को चुनें. इसके बाद आपने जिस नंबर से इसे लिंक किया होगा वहां एक ओटीपी आएगा जिसे यहां फिल करें. ध्यान देने वाली बात ये है कि यह नंबर आपके आधार से लिंक होना चाहिए. इसके साथ ही पैन और आधार भी एक दूसरे से लिंक होना आवश्यक है. इसके बाद दोबारा कोई नया पासवर्ड क्रिएट कर लें.

AIS चेक करना है जरूरी-

आईटीआर फाइल करने से पहले टैक्सपेयर्स को AIS यानी (Annual Information Statement) चेक करना बहुत जरूरी है. एनुअल इंफॉर्मेशन रिपोर्ट के जरिए आपको अपनी पूरी कमाई का ब्यौरा मिल जाएगा. इसे देखने के लिए इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके AIS को चुनें. इसके बाद पार्ट वन में आपको नाम, पैन, आधार जैसे जानकारी दिखेगी. वहीं दूसरे पार्ट पर आपको कमाई, टीडीएस, एडवांस टैक्स, सेल्फ असेसमेंट, डिमांड जैसी पूरी जानकारी मिल जाएगी. इसके बाद इसे चेक करने के बाद भी आप टैक्स रिटर्न फाइल करें. इससे बाद में किसी तरह की गलती नहीं होगी.

ये भी पढ़ें-

मार्क जुकरबर्ग की लीडरशिप पर 74 फीसदी मेटा कर्मचारियों को नहीं है भरोसा, आंतरिक सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget