एक्सप्लोरर

बैंकों के कर्ज में 6.52 फीसदी की बढ़त, बैंक डिपॉजिट में 10.64 प्रतिशत का इजाफा हुआ- RBI

बैंक लोन एक साल पहले के मुकाबले 6.52 फीसदी बढ़कर 102.52 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गए हैं. आरबीआई ने ये जानकारी दी है.

नई दिल्लीः रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक आठ मई को खत्म पखवाड़े के आखिर में बैंक लोन एक साल पहले के मुकाबले 6.52 फीसदी बढ़कर 102.52 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया जबकि इस दौरान बैंकों में जमा रकम 10.64 फीसदी बढ़कर 138.50 लाख करोड़ रुपये था. इससे पहले 10 मई 2019 को खत्म पखवाड़े में बैंक लोन 96.24 लाख करोड़ रुपये और जमा 125.17 लाख करोड़ रुपये थी.

इससे पिछले पखवाड़े से तुलना करने पर बैंक लोन 21,010.36 करोड़ रुपये घटकर 102.52 लाख करोड़ रुपये रह गया. इससे पिछले सप्ताह 24 अप्रैल 2020 को खत्म पखवाड़े में यह रकम 102.73 लाख करोड़ रुपये थी.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकारी क्षेत्र के बैंकों ने एमएसएमई, कृषि और खुदरा सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिये 6.45 लाख करोड़ रुपये के लोन मंजूर किये हैं. ये मंजूरी एक मार्च से 15 मई के बीच दी गई. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने 8 मई को तक 5.95 लाख करोड़ का लोन मंजूर किया.

इससे पहले सीतारमण ने ट्वीट किया था, ‘‘सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने एक मार्च से 15 मई के बीच एमएसएमई, खुदरा, कृषि और कारपोरेट क्षेत्रों के 54.96 लाख खातों में 6.45 लाख करोड़ रुपये के लोन को मंजूरी दी है. यह आठ मई को मंजूर किये गये 5.95 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले उल्लेखनीय बढ़त हुई है.’’

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने अब तक 1.03 लाख करोड़ रुपये का इमरजेंसी लोन सुविधा और वर्किंग कैपिटल एक्सपेंशन दिया है. यह विस्तार 20 मार्च से 15 मई की अवधि में हुआ है. आठ मई तक के 65,879 करोड़ रुपये के लोन के मुकाबले इसमें यह बड़ी बढ़ोतरी हुई है.

ये भी पढ़ें

प्रॉविडेंट फंड में एंप्लाई 10 फीसदी से ज्यादा योगदान जमा कर सकते हैं, जानें सरकार ने क्या कहा

EPFO से जुड़ने वाले नये अंशधारकों की संख्या मार्च में घटी, 5.72 लाख पर रही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget