एक्सप्लोरर

RBI का फरमान, लोन लेने वालों को कर्ज की पूरी जानकारी दें बैंक- इस डेट से लागू नियम

RBI Guidelines on Bank Loan: रिजर्व बैंक ने अपने आदेश में कहा है कि वित्तीय संस्थान इन गाइडलाइंस को जल्द-से-जल्द लागू करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे.

RBI Guidelines on Bank Loan: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों और एनबीएफसी को एक अक्टूबर से रिटेल और एमएसएमई टर्म लोन के लिए कर्ज लेने वालों को सभी तरह की जानकारी मुहैया करानी होंगी. इसमें लोन की ब्याज और दूसरी कॉस्ट समेत लोन डॉक्यूमेंट के बारे में सभी जानकारी (केएफएस) देनी होगी. आरबीआई ने बयान में कहा कि कर्ज के लिए केएफएस पर गाइडलाइंस को तर्कसंगत बनाने का फैसला लिया गया है. केएफएस को आसान भाषा में समझें तो ये लोन एग्रीमेंट के मुख्य तथ्यों का एक विवरण है. यह लोन लेने वालों को एक स्टैंडर्ड फॉरमेट में दिया जाता है.

फिलहाल खास तौर से कमर्शियल बैंकों की तरफ से दिये गये व्यक्तिगत कर्जदारों, आरबीआई के दायरे में आने वाली यूनिट्स के डिजिटल लोन और छोटी रकम के लोन के बारे में लोन समझौते के बारे में सभी जानकारी देना अनिवार्य किया गया है.

RBI ने क्या कहा

देश के केंद्रीय बैंक ने कहा, "यह आरबीआई के दायरे में आने वाले वित्तीय संस्थानों के प्रोडक्ट्स को लेकर ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने और सूचना की कमी को दूर करने के लिए किया गया है. इससे लेन लेने वाले सोच-समझकर वित्तीय फैसले कर सकेंगे." यह निर्देश आरबीआई के रेगुलेशन के दायरे में आने वाले सभी यूनिट्स (आरई) की तरफ से दिये जाने वाले रिटेल और एमएसएमई टर्म लोन के मामलों में लागू होगा. रिजर्व बैंक ने कहा, "वित्तीय संस्थान इन गाइडलाइंस को जल्द-से-जल्द लागू करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे. एक अक्टूबर, 2024 को या उसके बाद पास किए गए सभी नये रिटेल और एमएसएमई टर्म लोन के मामले में गाइडलाइंस बिना किसी बदलाव के अक्षरश: पालन किया जाएगा. इसमें मौजूदा ग्राहकों को दिये गये नये लोन भी शामिल हैं."

क्या-क्या होंगे नियम

वास्तविक आधार पर थर्ड-पार्टी सर्विस प्रोवाइडर्स की ओर से आरबीआई के दायरे में आने वाले संस्थानों से लोन लेने वाले संस्थानों से वसूले गए इंश्योरेंस और लीगल फीस जैसी रकम भी वार्षिक फीसदी दर- एनुअल परसेंटेज रेट (एपीआर) का हिस्सा होगी. इसके बारे में अलग से खुलासा किया जाना चाहिए. 

इसके अलावा आरबीआई ने ये भी कहा कि जहां भी आरई ऐसे शुल्कों की वसूली में शामिल है, तय समय के भीतर हर एक पेमेंट के लिए कर्ज लेने वालों को प्राप्ति रसीदें और संबंधित दस्तावेज प्रदान दिए जाएंगे.

इसके अलावा लोन लेने वाले की स्पष्ट सहमति के बिना लोन टेन्योर के दौरान किसी भी चरण में इस प्रकार का फीस या चार्ज नहीं लिया जा सकता है जो चार्ज जिसका जिक्र केएफएस में नहीं है. हालांकि, क्रेडिट कार्ड के मामले में प्राप्त होने वाली रकम को लेकर प्रावधानों से छूट दी गई है.

ये भी पढ़ें

Rupee All-Time Low: रुपया 83.53 रुपये के ऑलटाइम निचले स्तर तक गिरा, निवेशकों को झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब नहीं मिलेगा रोजाना इस्तेमाल होने वाला डाबर का ये सामान, यहां देखें पूरी लिस्ट
अब नहीं मिलेगा रोजाना इस्तेमाल होने वाला डाबर का ये सामान, यहां देखें पूरी लिस्ट
सोना और भी हुआ सस्ता, 24 से लेकर 18 कैरेट की गिरी कीमत; जानें अब 10 ग्राम का रेट
सोना और भी हुआ सस्ता, 24 से लेकर 18 कैरेट की गिरी कीमत; जानें अब 10 ग्राम का रेट
समुद्र में तेल के 60 कुएं खोदेगा भारत, हर कुएं पर 650 करोड़ खर्च करेगी सरकार, जानिए क्या है पूरा प्लान
समुद्र में तेल के 60 कुएं खोदेगा भारत, हर कुएं पर 650 करोड़ खर्च करेगी सरकार, जानिए क्या है पूरा प्लान
ट्रंप पर शक और ब्लॉक हो गए उनके बैंक खाते, क्यों हुआ एक्शन?
ट्रंप पर शक और ब्लॉक हो गए उनके बैंक खाते, क्यों हुआ एक्शन?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget