एक्सप्लोरर

Bank ATMs: डिजिटल बैंकिंग में तेजी के बाद भी 10 हजार नए एटीएम लगा रहे हैं बैंक, जानें क्या है कारण?

New Bank ATMs: कैश पर निर्भरता कम होने और डिजिटल बैंकिंग में तेजी के बाद भी बैंकों को 10 हजार नए एटीएम लगाने की जरूरत पड़ रही है...

पिछले कुछ सालों में देश में डिजिटल बैंकिंग में काफी तेजी आई है. खासकर यूपीआई के प्रसार ने डिजिटल बैंकिंग को बड़ा पुश दिया है. इसके चलते दूर-दराज के गांवों में भी लोग डिजिटली पैसों का लेन-देन कर रहे हैं. इसने कैश पर लोगों की निर्भरता कम की है. हालांकि उसके बाद भी एटीएम की वैल्यू कम नहीं हुई है.

अगले एक से डेढ़ साल की तैयारी

बिजनेस लाइन की एक रिपोर्ट बताती है कि बैंक देश भर में हजारों नए एटीएम लगाने की तैयारी कर रहे हैं. रिपोर्ट की मानें तो देश भर में बैंक अगले 12 से 18 महीने के दौरान 10 हजार नए एटीएम लगा सकते हैं. इसके लिए उन्होंने तैयारियां तेज कर दी हैं. यह हाल तब है, जबकि सिर्फ पिछले वित्त वर्ष के दौरान पहले से ही हजारों नए एटीएम लगाए जा चुके हैं.

लगाए गए करीब साढ़े हजार नए एटीएम

रिजर्व बैंक के आंकड़े बताते हैं कि अकेले वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान यानी अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के दौरान बैंकों ने देश भर में 4,452 नए एटीएम लगाए. इस तरह देश भर में बैंक एटीएम की संख्या वित्त वर्ष 2022-23 के अंत में 2,19,513 रही. पिछले वित्त वर्ष में जो नए एटीएम लगाए गए, उनमें व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटर की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही. ऐसे ऑपरेटर ने वित्त वर्ष के दौरान 4,292 नए एटीएम लगाए.

अभी मार्केट में इतना कैश सर्कुलेशन

अब सवाल उठता है कि जब देश में डिजिटल बैंकिंग तेजी से बढ़ रही है और कैश पर लोगों की निर्भरता कम हो रही है, तो उसके बाद भी बैंक नए एटीएम क्यों लगा रहे हैं, वो भी हजारों की संख्या में? आरबीआई की एनुअल रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 के अंत तक भारत में 33.78 लाख करोड़ रुपये की नकदी सर्कुलेशन में थी. यह नोटबंदी से ऐन पहले की तुलना में लगभग डबल है. हालांकि इसका एक पक्ष ये भी है कि नकदी का सर्कुलेशन वित्त वर्ष 2017-18 के बाद सबसे कम गति से बढ़ा है.

ये है नए एटीएम लगाने का कारण

रिजर्व बैंक के आंकड़े बताते हैं कि कैश अभी भी प्रासंगिक है. इस कारण एटीएम भी प्रासंगिक हैं. चूंकि बैंकों के बहुत सारे एटीएम धीरे-धीरे पुराने हो रहे हैं और परिचालन में पूरी तरह रे सक्षम नहीं हो पा रहे हैं, उन्हें बदलने की जरूरत पड़ रही है. इसी कारण पिछले वित्त वर्ष के दौरान करीब साढ़े चार हजार नए एटीएम लगाए गए और अभी करीब 10 हजार नए एटीएम लगाने की तैयारी चल रही है.

ये भी पढ़ें: पेंशन स्कीम के सब्सक्राइबर्स को मिलेंगे टैक्स पर फायदे, बजट में हो सकता है ये ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft में नौकरी छोड़ने के लिए मिल रहे हैं 11 लाख रुपए, क्या है VEO?
Microsoft में नौकरी छोड़ने के लिए मिल रहे हैं 11 लाख रुपए, क्या है VEO?
Jio लिस्टिंग पर मुकेश अंबानी की आंखों में आए आंसू, बेटी ईशा ने सुनाया 1977 का किस्सा
Jio लिस्टिंग पर मुकेश अंबानी की आंखों में आए आंसू, बेटी ईशा ने सुनाया 1977 का किस्सा
Gold Rate Today: अब सोना नहीं खरीद रहे सुनार, ग्राहकों के साथ ज्वेलर्स भी कंफ्यूज
Gold Rate: अब सोना नहीं खरीद रहे सुनार, ग्राहकों के साथ ज्वेलर्स भी कंफ्यूज
सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका या राहत? MCX पर आज दोनों के दाम गिरे, जानें ताजा भाव
सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका या राहत? MCX पर आज दोनों के दाम गिरे, जानें ताजा भाव

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget