एक्सप्लोरर

NPS Tax Incentive: पेंशन स्कीम के सब्सक्राइबर्स को मिलेंगे टैक्स पर फायदे, बजट में हो सकता है ये ऐलान

Interim Budget 2024: आगामी बजट में सरकार एनपीएस को आकर्षक बनाने के लिए टैक्स लाभ का ऐलान कर सकती है...

एक सप्ताह बाद नया बजट आने वाला है. इस बजट में एनपीएस यानी नेशनल पेंशन सिस्टम के सब्सक्राइबर्स को सरकार की तरफ से तोहफा मिल सकता है. कुछ रपटों में दावा किया जा रहा है कि सरकार बजट में एनपीएस पर टैक्स संबंधी फायदों का ऐलान कर सकती है, ताकि इसे और आकर्षक बनाया जा सके.

बजट में सरकार कर सकती है ऐलान

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार बजट में नेशनल पेंशन सिस्टम को और आकर्षक बनाने संबंधी घोषणाएं कर सकती है. एनपीएस में कंट्रीब्यूशन और एनपीएस से निकासी पर सब्सक्राइबर्स को टैक्स कंसेशन दिए जाने पर विचार चल रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, विचार किए जा रहे टैक्स कंसेशन में वैसे वरिष्ठ नागरिकों पर विशेष फोकस है, जिनकी उम्र 75 साल या उससे ज्यादा है.

पीएफआरडीए ने दिया है ये प्रस्ताव

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) ने एम्पलॉयर कंट्रीब्यूशन के मामले में टैक्सेशन को एम्पलॉइज प्रोविडेंट फंड ऑफिस यानी ईपीएफओ के समतुल्य बनाने का प्रस्ताव दिया है. ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार आगामी बजट में पीएफआरडीए के इस प्रस्ताव पर अमल कर सकती है. पीएफआरडीए ही एनपीएस के फंड को मैनेज करता है.

निर्मला सीतारमण का छठा बजट

आपको बता दें कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो रहा है. 31 जनवरी को आर्थिक समीक्षा के बाद 1 फरवरी को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी. यह निर्मला सीतारमण का लगातार छठा बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट होगा. चूंकि इस साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में फरवरी में अंतरिम बजट आएगा. चुनाव के बाद बनने वाली सरकार बाद में पूर्ण बजट लेकर आएगी.

इस हिस्से को टैक्स-फ्री करने का प्रस्ताव

एनपीएस को और आकर्षक बनाने के लिए जो प्रस्ताव दिए गए हैं, उनमें से एक यह है कि एनपीएस के एन्यूटी वाले हिस्से को 75 साल व उससे ज्यादा उम्र वाले लोगों के लिए टैक्स-फ्री बनाया जाए. अभी एनपीएस से 60 फीसदी एकमुश्त निकासी टैक्स-फ्री है.

ये भी पढ़ें: इस यूट्यूबर ने मानी एलन मस्क की बात, एक वीडियो से हो गई 2.20 करोड़ की कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा
Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा
क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ के पार, ये दो बैंक हैं टॉप पर
क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ के पार, ये दो बैंक हैं टॉप पर

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget