एक्सप्लोरर

30-31 मई को बंद रहेंगे बैंकः आपको हो सकती है दिक्कत

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने 30 मई से दो दिन की हड़ताल की घोषणा की है.

नई दिल्लीः आने वाले 2 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं यानी 30 और 31 मई को अगर आपको बैंक का कोई काम है तो आपको दिक्कत हो सकती है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने 30 मई से दो दिन की हड़ताल की घोषणा की है. इस हड़ताल का आह्वान भारतीय बैंक संघ-इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) की वेतन में केवल दो फीसदी की बढ़त के विरोध में किया गया है.

युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के अंतर्गत आने वाले सभी 9 बैंक संगठन जैसे (AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF, INBOC, NOBW, NOBO) ने मई के आखिर में 48 घंटों की हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है. पांच मई को यूएफबीयू (युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस) और आईबीए (इंडियन बैंक एसोसिएशन) के बीच हुई बैठक में बैंक कर्मचारियों के लिए सिर्फ 2 फीसदी वेतन वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया जिसे यूएफबीयू ने ठुकरा दिया और अब इसके खिलाफ देशव्यापी हड़ताल का प्रस्ताव पास होने के बाद हड़ताल की जाएगी.

वेतन वृद्धि को लेकर पांच मई 2018 को हुई बैठक में आईबीए ने बैंक कर्मचारियों के लिए केवल दो फीसदी बढ़त की पेशकश की. बैठक में यह भी कहा गया कि अधिकारियों की मांग पर बातचीत केवल स्केल तीन तक के अधिकारियों तक सीमित होगी. यूनाइटेड फोरम और बैंक यूनियन्स के संयोजक देवीदास तुलजापुरकर ने इस बारे में जानकारी देते हुए तर्क दिया था कि, 'एनपीए के एवज में किये गये प्रावधान के कारण बैंकों को नुकसान हुआ और इसके लिये कोई बैंक कर्मचारी जिम्मेदार नहीं है फिर भी बैंक कर्मचारियों को इतने कम वेतन वृद्धि को झेलने के लिए कहा जा रहा है जो कतई स्वीकार नहीं है.

उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन साल में बैंक कर्मचारियों ने जन-धन, नोटबंदी, मुद्रा और अटल पेंशन योजना समेत सरकार की प्रमुख योजनाओं को लागू करने के लिये दिन-रात काम किया. तुलजापुरकर ने कहा , ‘इन सबसे उन पर काम का काफी बोझ बढ़ा. इसक बावजूद बैंक कर्मचारियों के वेतन में सिर्फ 2 फीसदी का इजाफा किया गया. बैंक कर्मचारियों के पिछले वेतन समीक्षा में 15 फीसदी की वृद्धि की गयी थी जो एक नवंबर 2012 से 31 अक्तूबर 2017 के लिये था.

साफ है कि बैंकों की हड़ताल से लोगों को बैंक से पैसे निकालने-जमा करने, चेक जमा करने, डिमांड ड्राफ्ट बनवाने, पासबुक अपडेट करवाने जैसे कई कामों के लिए 2 दिन का इंतजार करना पड़ेगा. लिहाजा अगर आपके जरूरी काम हैं तो इन्हें आज ही कर लें.

यूएफबीयू नौ श्रमिक संगठनों का निकाय है. इसमें आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कान्फेडरेशन (एआईबीओसी), आल इंडिया बैंक एम्प्लायज एसोसिएशन (एआईबीईए) और नेशनल आर्गनाइजेशन आफ बैंक वर्कर्स (एनओबीडब्ल्यू) शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DA Hike: आपके वेतन में हर महीने कितने रुपए का होने वाला है इजाफा?
DA Hike: आपके वेतन में हर महीने कितने रुपए का होने वाला है इजाफा?
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ लोगों ने लगाई अपनी कमाई
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ लोगों ने लगाई अपनी कमाई
गुजरात में 8 घंटे बिजली कटौती, उद्योगों को हर हफ्ते 300 करोड़ का नुकसान
गुजरात में 8 घंटे बिजली कटौती, उद्योगों को हर हफ्ते 300 करोड़ का नुकसान

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget