एक्सप्लोरर

Loan Costly: केनरा बैंक के बाद अब इस सरकारी बैंक ने भी अपने ग्राहकों को झटका! MCLR में की 15 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी, महंगी होगी EMI

MCLR Increased: केनरा बैंक ने भी अपने  MCLR और RLLR में इजाफा किया है. बैंक ने अपने एक साल के लोन का MCLR 7.90 फीसदी से बढ़कर 8.10 फीसदी तक पहुंच गया है.

Bank of Baroda Hikes MCLR: सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े केनरा बैंक (Canara Bank) के मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स (Marginal Cost of Lending Rates) और रेपो रेट लेंडिंग रेट्स (Repo Rate Lending Rates) में बढ़ोतरी के फैसले के बाद अब एक और बड़े सार्वजनिक बैंक ने अपना MCLR बढ़ाने का फैसला किया है. यह बैंक है बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda). अगर आपने बैंक ऑफ बड़ौदा से कार लोन (Car Loan), होम लोन (Home Loan), एजुकेशन लोन (Education Loan), पर्सनल लोन (Personal Loan)  लिया है या इसकी प्लानिंग कर रहे हैं तो आप पर ईएमआई का बोझ बढ़ने वाला है.

बैंक ने ऐलान किया कि वह अपने एमसीएलआर में 10 से 15 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी कर रहा है. यह नई दरें कल से यानी शनिवार 11 नवंबर 2022 से लागू हो जाएगी. अगर आप भी बैंक से लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको इसके अलग-अलग अवधि के MCLR के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

बैंक ऑफ बड़ौदा का MCLR-

  • 1 साल का MCLR-8.05 फीसदी
  • 6 महीने का MCLR-7.90 फीसदी
  • 3 महीने का MCLR-7.75 फीसदी
  • 1 महीने का MCLR-7.70 फीसदी
  • ओवरनाइट MCLR-7.25 फीसदी

कल से बढ़ जाएगी ईएमआई
अगर आपने बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda MCLR) से कार लोन, होम लोन, पर्सनल लोन या एजुकेशन लोन लिया है तो आपकी ईएमआई बढ़ने वाली है. फिलहाल बैंक अपने नॉन-स्टॉफ कस्टमर्स को 8.45 फीसदी से लेकर 9.80 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं बैंक के स्टॉफ को 8.45 फीसदी पर होम लोन ऑफर कर रहा है. वहीं पर्सनल लोन की बात करें तो यह सामान्य नागरिकों को 10.20 फीसदी से लेकर 17.55 फीसदी तक ब्याज दर मिल रहा है, लेकिन इस सभी की ब्याज दर में कल से 10 से 15 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी होने वाली है.

केनरा बैंक ने भी बढ़ाया MCLR और RLLR
हाल ही में केनरा बैंक ने भी अपने  MCLR और RLLR में इजाफा किया है. बैंक ने अपने एक साल के लोन का MCLR 7.90 फीसदी से बढ़कर 8.10 फीसदी तक पहुंच गया है. वहीं 6 महीने के लोन का MCLR 7.80 फीसदी से बढ़कर 8.00% तक पहुंच गया है. वहीं ओवरनाइट MCLR 7.05 से बढ़कर 7.25 फीसदी तक पहुंच गया है. वहीं बैंक का तीन महीने के लोन का MCLR 7.40 फीसदी से बढ़कर 7.55 फीसदी तक पहुंच गया है. वहीं 1 साल रेपो रेट लिंक्ड रेट अब 8.80 फीसदी तक पहुंच गया है. यह दरें 7 नवंबर 2022 से लागू हो चुकी है. ध्यान देने वाली बात ये है कि आरबीआई द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद से लगातार लोन की ब्याज दरों में इजाफा किया जा रहा है. इससे लोगों पर लोन की ईएमआई का बोझ बढ़ रहा है. 

ये भी पढ़ें-

Stock Market Closing: IT स्टॉक्स और HDFC Bank-HDFC के शेयर में तेजी की बदौलत शानदार उछाल के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget