एक्सप्लोरर

Bank Holiday in September 2024: बैंकों में छुट्टियों की भरमार लेकर आ रहा सितंबर, त्योहार के कारण कई दिन बैंक रहेंगे बंद

Bank Holiday in September 2024: सितंबर में हर दूसरे दिन बैंकों में अवकाश रहने वाला है. ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंकों से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो यहां बैंक अवकाश की लिस्ट देख लें.

Bank Holiday in September 2024: अगस्त का महीना खत्म होने वाला है और सितंबर की शुरुआत होने वाली है. नए महीने की शुरुआत से पहले ही भारतीय रिजर्व बैंक ने सितंबर में पड़ने वाली बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है. रिजर्व बैंक के कैलेंडर के हिसाब से अलग-अलग त्योहारों और जयंती के चलते पूरे देश में सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंक कई दिन बंद रहेंगे. ऐसे में अगर आप अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम पूरा करना चाहते हैं तो पहले ही यहां छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें. रिजर्व बैंक राज्यों के हिसाब से बैंक अवकाश की लिस्ट जारी करता है.

सितंबर 2024 में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद

भारत में अब फेस्टिव सीजन का आगाज हो रहा है. ऐसे में कई राज्यों में अलग-अलग त्योहारों के कारण छुट्टी रहेगी. इस महीने में गणेश चतुर्थी, बारावफात, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी आदि जैसे त्योहारों के कारण बैंकों में पूरे देश में 15 दिन छुट्टी रहेगी. इसमें दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल हैं.

सितंबर 2024 में इन-इन दिनों बैंक रहेंगे बंद

  • 1 सितंबर, 2024 - रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहने वाला है.
  • 4 सितंबर, 2024 - श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि पर गुवाहाटी में बैंक बंद रहने वाला है.
  • 7 सितंबर, 2024 - गणेश चतुर्थी के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद, नागपुर, और पणजी में बैंक बंद रहने वाले हैं.
  • 8 सितंबर, 2024 - रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेगा.
  • 14 सितंबर, 2024 - दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा.  
  • 15 सितंबर-2024 - रविवार के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं.
  • 16 सितंबर, 2024 - बारावफात के मौके अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रांची, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम में बैंकों में अवकाश रहेगा.
  • 17 सितंबर, 2024 -  मिलाद-उन-नबी के कारण गंगटोक और रायपुर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 18 सितंबर, 2024 - पंग-लहबसोल की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.
  • 20 सितंबर, 2024 - ईद-ए-मिलाद-उल-नबी पर जम्मू और श्रीनगर के बैंक बंद रहेंगे.
  • 21 सितंबर, 2024 - श्री नारायण गुरु समाधि दिवस पर कोच्चि और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहने वाला है.
  • 22 सितंबर, 2024 - रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 23 सितंबर,2024 - महाराजा हरिसिंह के जन्मदिन के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंकों में अवकाश रहने वाला है.
  • 28 सितंबर, 2024 - चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेगा.
  • 29 सितंबर, 2024 - रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहने वाला है.

बैंकों में छुट्टी रहने पर भी नहीं रुकेगा काम

सितंबर के महीने में 30 दिनों में से 15 दिन अलग-अलग राज्यों में बैंकों में अवकाश रहने वाला है. हर दूसरे दिन बैंक बंद होने के बाद भी आप अपने बहुत से कार्यों को पूरा कर सकते हैं. कैश ट्रांजैक्शन के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके जरिए बैंकों के अवकाश वाले दिन भी आपके जरूरी काम नहीं रुकेंगे.

ये भी पढ़ें

MHADA House Price: मुंबई में सस्ता घर खरीदने का बढ़िया मौका, सरकार दे रही 25 फीसदी तक की छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
Gold- Silver Rate: एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
20 अगस्त को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट
Petrol- Diesel Price Today: 20 अगस्त को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget