एक्सप्लोरर

Bank Holiday in April 2023: अप्रैल के महीने में है छुट्टियों की भरमार, कुल 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, चेक करें पूरी लिस्ट

Bank Holiday in April 2023: अप्रैल के महीने में बैंक कुल 15 दिन बंद रहेंगे. इसमें महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, अंबेडकर जयंती जैसे कई त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल है.

Bank Holiday in April 2023: अप्रैल का महीना शुरू होने जा रहा है. इस महीने के साथ ही नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो जाएगी. अप्रैल फाइनेंशियल लिहाज से बहुत अहम महीना माना जाता है और अगर आपको इसमें बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम निपटाना है तो जान लें कि इस महीने कुल कितने दिन बैंक बंद रहेंगे. रिजर्व बैंक द्वारा जारी की गई लिस्ट के मुताबिक अप्रैल के महीने में कुल 15 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं.

अप्रैल में कई त्योहारों के कारण 15 दिन बैंक रहेंगे बंद

रिजर्व बैंक द्वारा जारी की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक अप्रैल के महीने में कई त्योहार और जयंती पड़ेगी. ऐसे में इस कारण सरकारी, प्राइवेट और कोऑपरेटिव बैंक 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे. अप्रैल की पहल तारीख में बैंक सालाना क्लोजिंग के कारण ग्राहकों के लिए बंद रहेंगे. इसके अलावा महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, अंबेडकर जयंती जैसे कई त्योहारों और जयंती के कारण बैंक में अवकाश रहेगा. अगर आपको भी अप्रैल के महीने में कोई जरूरी काम निपटाना है तो बैंक के अवकाश की लिस्ट जरूर चेक कर लें. इससे आपको बैंक जाकर वापस लौटने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी.

अप्रैल 2023 में किन दिनों बैंक रहेंगे बंद-

  • 1 अप्रैल, 2023- वार्षिक क्लोजिंग के कारण आइजोल, शिलांग, शिमला और चंडीगढ़ को छोड़कर पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा.
  • 2 अप्रैल, 2023- रविवार की छुट्टी.
  • 4 अप्रैल, 2023- महावीर जयंती के कारण अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, रायपुर, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकता, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली और रांची में बैंकों में अवकाश रहेगा.
  • 5 अप्रैल, 2023- बाबू जगजीवन राम की जयंती के कारण हैदराबाद में बैंक में अवकाश रहेगा.
  • 7 अप्रैल 2023- गुड फ्राइडे के कारण अगरतला, अहमदाबाद, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू, शिमला और श्रीनगर को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 8 अप्रैल, 2023- दूसरे शनिवार की छुट्टी
  • 9 अप्रैल, 2023- रविवार की छुट्टी.
  • 14 अप्रैल, 2023- डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के कारण आइजोल, भोपाल, नई दिल्ली, रायपुर, शिलांग और शिमला को छोड़कर पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा.
  • 15 अप्रैल, 2023- विशु, बोहाग बिहू, हिमाचल दिवस, बंगाली नववर्ष के कारण अगरतला, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता, शिमला और तिरुवनंतपुरम में बैंकों में अवकाश रहेगा.
  • 16 अप्रैल, 2023-रविवार की छुट्टी.
  • 18 अप्रैल, 2023- शब-ए-कद्र के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंकों में अवकाश रहेगा
  • 21 अप्रैल, 2023- ईद-उल-फितर के कारण अगरतला, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंकों में अवकाश रहेगा.
  • 22 अप्रैल, 2023- ईद और चौथे शनिवार के कारण कई जगहों में बैंक बंद रहेंगे.
  • 23 अप्रैल, 2023- रविवार की छुट्टी.
  • 30 अप्रैल, 2023-रविवार की छुट्टी.

रामनवमी के कारण कई शहरों में बैंक रहेंगे बंद

भारत में रामनवमी का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. आज रामनवमी के अवसर पर मार्च, 2023 को कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इसमें अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद,  जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, जम्मू, कोच्चि ,नई दिल्ली , रांची, शिमला, अगरतला, आइजोल और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे. वहीं आज पणजी, रायपुर, शिलांग, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक खुले रहेंगे.

बैंक बंद होने पर कैसे निपटाए काम

गौरतलब है कि बैंक बंद होने के बावजूद भी आप कैश निकालने से लेकर पैसे ट्रांसफर करने के काम को आसानी से कर सकते हैं. एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप नेट बैंकिंग, यूपीआई आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट, कई शहरों में कम हुई पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें नए रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें
Fake Currency: इन इलाकों में रहने वाले सावधान, 65 लाख के नकली नोट जब्त
Fake Currency: इन इलाकों में रहने वाले सावधान, 65 लाख के नकली नोट जब्त
हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
Sugar Price: चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget