एक्सप्लोरर

Bank FD vs SCSS: बुजुर्गों के लिए SCSS बेहतर है या बैंक FD, कहां मिलेगा ज्यादा ब्‍याज?

FD vs SCSS: अगर आप बैंक की एफडी स्कीम या पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में से किसी एक में रिटायरमेंट के पैसे निवेश करना चाहते हैं तो हम दोनों के बीच के फर्क के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

Bank FD vs SCSS: रिटायरमेंट के बाद हर व्यक्ति की यह चिंता रहती है कि उसके पास पैसे की कमी न हो. ऐसे में लोग अपने रिटायरमेंट फंड (Retirement Fund) को सही जगह पर निवेश करना चाहते हैं. ऐसे में उनके पोस्ट ऑफिस का सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Post Office Senior Citizen Savings Scheme) एक शानदार निवेश का ऑप्शन है. इसमें वरिष्ठ नागरिकों को तगड़ा ब्याज दर मिलता है. इस स्कीम में नागरिकों को तब भी अच्छा रिटर्न मिल रहा था जब बैंक केवल 6 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहे थे. मगर मई 2022 के बाद से रिजर्व बैंक ने अपने रेपो रेट में लगातार इजाफा किया है. इसके बाद ही कई बैंकों अपने सीनियर सिटीजन कस्टमर्स को 8 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहे हैं. ऐसे में लोगों को बीच यह कंफ्यूजन बढ़ गया है कि उन्हें SCSS या बैंक एफडी में से कहां निवेश करना चाहिए. आइए जानते हैं इस बारे में-

SCSS में कितना मिल रहा ब्याज-

सरकार ने दिसंबर 2022 में यह ऐलान किया था कि वह सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम की ब्याज दरों को बढ़ाकर 8 फीसदी कर रही है. यह दरें जनवरी-मार्च की तिमाही के लिए हैं. वहीं एक्सिस बैंक की बात करें तो यह अपने सीनियर सिटीजन को 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर अधिकतम 8.01 फीसदी ब्याज दर 2 साल से 30 महीने की एफडी पर ऑफर कर रहा है. वहीं 7 दिन से 10 साल तक की एफडी पर 3.50 फीसदी से लेकर 7.75 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है. वहीं स्टेट बैंक सीनियर सिटीजन को 3.50 फीसदी से लेकर 7.00 फीसदी ब्याज दर 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ऑफर कर रहा है. एचडीएफसी बैंक 3.50 फीसदी से लेकर 7.60 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है.

SCSS vs Bank FD का टेन्योर-

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के अवधि की बात करें तो इसमें वरिष्ठ नागरिक कुल 5 साल के लिए पैसे निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम में आप 5 साल के निवेश को आगे 3 साल के लिए बढ़ा सकते हैं.वहीं बैंक एफडी की बात करें तो इसमें आप 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए पैसे निवेश कर सकते हैं. गौरतलब है कि SCSS स्कीम में निवेश करने पर वरिष्ठ नागरिकों को 1.5 लाख रुपये की छूट इनकम टैक्स की धारा 80 सी के तहत मिलता है. वहीं एफडी में यह छूट केवल 5 साल से अधिक के डिपॉजिट पर मिलता है.

SCSS vs Bank FD में कितना कर सकते हैं निवेश

SCSS स्कीम के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने बजट 2023 पेश करते हुए बताया कि इसकी डिपॉजिट लिमिट को 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया है. वहीं स्कीम में मिनिमम निवेश की सीमा केवल 1,000 रुपये है. वहीं बैंक में ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से 2न करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की बल्क एफडी कर सकता है. ऐसे में अगर आप छोटी अवधि में तगड़ा रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस का सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम एक शानदार ऑप्शन है.  

ये भी पढ़ें-

Indian Railway: क्या रेलवे के सबसे छोटे रूट के बारे में जानते हैं आप, केवल 3 किलोमीटर के लिए देने पड़ते हैं 1,255 रुपये!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के किन लेनदेनों पर आ सकता है नोटिस, कैश ट्रांसफर के नियम समझें
UPI के किन लेनदेनों पर आ सकता है नोटिस, कैश ट्रांसफर के नियम समझें
एक झटके में 5000 लोगों की नौकरी खत्म, इस बड़े बैंक का ऐलान
एक झटके में 5000 लोगों की नौकरी खत्म, इस बड़े बैंक का ऐलान
400 से ज्यादा बैंकों पर हैकर्स का हमला, साइबर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
400 से ज्यादा बैंकों पर हैकर्स का हमला, साइबर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सीनियर सिटीजन्स ध्यान दें, 30 लाख के निवेश पर हर तिमाही मिलेंगे 61500
सीनियर सिटीजन्स ध्यान दें, 30 लाख के निवेश पर हर तिमाही मिलेंगे 61500

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget