एक्सप्लोरर

Bajaj Housing Finance IPO: आ गई 6500 करोड़ रुपये के धाकड़ आईपीओ की तारीख, बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने कर दिया ऐलान

Bajaj Housing Finance: बजाज ग्रुप की इस कंपनी के आईपीओ का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था. इसमें 3,560 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 3000 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल होगा.

Bajaj Housing Finance: बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance) के आईपीओ का शेयर मार्केट पर बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. अब कंपनी ने अपने 6500 करोड़ रुपये से ज्यादा के आईपीओ की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस विशालकाय आईपीओ का सब्सक्रिप्शन आप 9 सितंबर, सोमवार से 11 सितंबर, बुधवार तक कर सकेंगे. इस आईपीओ में कंपनी फ्रेश इश्यू के साथ ही ऑफर फॉर सेल भी इश्यू करेगी. ग्रे मार्केट पर अभी से इस आईपीओ का जलवा दिखने लगा है. इसका जीएमपी प्राइस बैंड आने से पहले ही 65 रुपये पर पहुंच गया है. 

3,560 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 3000 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के इस 6,560 करोड़ रुपये के आईपीओ में 3,560 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 3000 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है. बजाज ग्रुप (Bajaj Group) के समर्थन वाली इस कंपनी के आईपीओ का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है. आईपीओ के प्राइस बैंड का ऐलान 3 सितंबर, मंगलवार को किया जाएगा. इस आईपीओ के जरिए कंपनी के प्रमोटर और शेयरहोल्डर्स अपनी हिस्सेदारी कम करेंगे. इसकी एंकर बुक 6 सितंबर, शुक्रवार को खोली जाएगी.

बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयरहोल्डर्स को कोटा दिया जाएगा

कंपनी ने बताया कि बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयरहोल्डर्स को कोटा दिया जाएगा. इस आईपीओ के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया, एक्सिस कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स इंडिया, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, जेएम फाइनेंशियल और आईआईएफएल सिक्योरिटीज को बुक रनिंग लीड मैनेजर बनाया गया है, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज को इस इश्यू का रजिस्ट्रार बनाया गया है. 

बजाज ग्रुप की इस कंपनी के पास 3 लाख कस्टमर, 20 राज्यों में कारोबार   

बजाज हाउसिंग फाइनेंस की स्थापना 2008 में हुई थी. यह नॉन डिपॉजिट हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के तौर पर नेशनल हाउसिंग बैंक (National Housing Bank) में साल 2015 में रजिस्टर है. यह कंपनी वित्त वर्ष 2018 से हाउसिंग लोन दे रही है. यह बजाज ग्रुप का हिस्सा है, जिसका कारोबार कई सेक्टर में फैला हुआ है. 31 मार्च, 2024 तक कंपनी के पास 308,693 कस्टमर थे. इनमें से 81.7 फीसदी होम लोन के कस्टमर हैं. कंपनी की 215 ब्रांच, 20 राज्य एवं 3 केंद्र शासित प्रदेश और 174 लोकेशन में फैली हुई हैं.

ये भी पढ़ें

SEBI: इन 23 स्टॉक्स पर गिर सकती है सेबी की गाज, F&O सेगमेंट से होंगे बाहर, नई कंपनियों को मिलेगी जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा ठप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget