एक्सप्लोरर

Patanjali Group IPO:पतंजलि ग्रुप की 4 कंपनियों का बाबा रामदेव लेकर आयेंगे आईपीओ, पतंजलि वेलनेस का IPO आ सकता है सबसे पहले

Patanjali Group IPO Plans: पतंजलि ग्रुप का मार्केट कैपिटलाईजेशन 40,000 करोड़ रुपये है लेकिन पांच सालों में इसे एक लाख करोड़ रुपये करने का लक्ष्य है.  

Baba Ramdev Update: योग गुरू बाबा रामदेव (Yog Guru Baba Ramdev) ने एलान  किया है कि स्टॉक एक्सचेंज पर पतंजलि ग्रुप ( Patanjali Group) की चार कंपनियों की लिस्टिंग होगी. बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि आयुर्वेद,   पतंजलि मेडिसीन,  पतंजलि वेलनेस और  पतंजलि लाइफस्टाईल का आईपीओ लाकर इन कंपनियों की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग कराई जाएगी.  उन्होंने कहा कि फिलहाल  पतंजलि ग्रुप का मार्केट कैपिटलाईजेशन 40,000 करोड़ रुपये है लेकिन पांच सालों में इसे एक लाख करोड़ रुपये करने का लक्ष्य है.   

राजधानी दिल्ली में एक प्रेस कॉंफ्रेंस में बाबा रामदेव ने पतंजलि ग्रुप की कंपनियों के आईपीओ लाने का प्लान के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि, हमलोग पांच कंपनियों की शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी में हैं. पतंजलि फूड्स लिमिटेड (Patanjali Foods Limited) की लिस्टिंग के बाद अगले पांच वर्षों में चार नए आईपीओ लाने की तैयारी है. जिसमें  पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurved),  पतंजलि मेडिसीन ( Patanjali Medicine),  पतंजलि वेलनेस ( Patanjali Wellness) और  पतंजलि लाइफस्टाईल (Patanjali Lifestyle) का आईपीओ लाकर इन कंपनियों की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग कराई जाएगी. 

जब बाबा रामदेव से सवाल किया गया कि किस कंपनी का आईपीओ सबसे पहले लाया जाएगा तो उन्होंने बताया कि पतंजलि वेलनेस 1,000 आईपीडी और ओपीडी सेंटर्स खौलने की तैयारी में है जिसे 10 सालों में 1 लाख करने का लक्ष्य है.  उन्होंने बताया कि 1 लाख  पतंजलि वेलनेस सेंटर्स देश - विदेश सभी जगह खोला जाएगा. और एलोपैथी की जगह भारत का पारम्परिक मेडिकल इलाज और थैरेपी सिस्टम उसकी जगह लेगा. 

बाबा रामदेव ने बताया कि इन कंपनियों की लिस्टिंग कराने की प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है. उन्होंने बताया कि जल्द ही वे इन पांच कंपनियों के 5 लाख करोड़ रुपये मार्केट कैप हासिल करने के एक्शन प्लान का खुलासा करेंगे. उन्होंने कहा कि पतंजलि फूड्स देश में पाम ऑयल प्लांटेशन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी होगी. बाबा रामदेन के मुताबिक एक बार पाम ऑयल का पेड़ लगाने के बाद 40 सालों तक उससे आमदनी होती रहती है. इस प्रकार अगले 5 से 7 वर्षों में 2,000 करोड़ रुपये प्रति वर्ष आय का टारगेट है. 

आपको बता दें पतंजलि ग्रुप का रेवेन्यू 2021-22 में 10,664.46 करोड़ रुपये रहा है जो 2020-21 में 9810.74 करोड़ रुपये रहा  था. हालांकि 2021-22 में मुनाफा 740.38 करोड़ रुपये रहा था जो 2020-21 में 745.03 करोड़ रुपये रहा था. 

ये भी पढ़ें-

Forbes Real Time Billionaires: 155.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ Gautam Adani बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स

Card Offers: SBI और PNB के क्रेडिट से ClearTrip पर करें बुकिंग! मिलेगा 15% तक जबरदस्त डिस्काउंट, यहां देखें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धीरे-धीरे फिर महंगा हो रहा सोना, आज भी बढ़ी कीमत; जानें आज का लेटेस्ट रेट?
धीरे-धीरे फिर महंगा हो रहा सोना, आज भी बढ़ी कीमत; जानें आज का लेटेस्ट रेट?
देश के इस राज्य में पहली बार खुला 5 स्टार होटल, जानिए किराया और खासियतें
देश के इस राज्य में पहली बार खुला 5 स्टार होटल, जानिए किराया और खासियतें
FD कराने वालों की मौज! इस बैंक ने बढ़ा दिया इंटरेस्ट रेट, चेक करें रेट
FD कराने वालों की मौज! इस बैंक ने बढ़ा दिया इंटरेस्ट रेट, चेक करें रेट
सेंट्रल बैंक से गायब हुए 13.96 करोड़, क्या ग्राहकों के खाते से उड़ जाएंगे सारे पैसे?
सेंट्रल बैंक से गायब हुए 13.96 करोड़, क्या ग्राहकों के खाते से उड़ जाएंगे सारे पैसे?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget