एक्सप्लोरर

Multibagger Stock: एक्सिस सिक्योरिटीज ने दी वाटर सप्लाई और मैनेजमेंट से जुड़ी मल्टीनेशनल कंपनी के स्टॉक को खरीदने की सलाह, देगा बंपर रिटर्न

Multibagger Stock: पिछले हफ्ते ही वीए टेक वाबाग लिमिटेड को सऊदी अरब के सऊदी वाटर अथॉरिटी से 2700 करोड़ रुपये का आर्डर मिला है.

VA Tech Wabag Stock Price: पानी की सप्लाई और उसके मैनेजमेंट से जुड़ी चेन्नई बेस्ड कंपनी का स्टॉक वीए टेक वाबाग लिमिटेड (VA Tech Wabag Limited) आपको जोरदार कमाई का मौका दे सकता है. एक्सिस सिक्योरिटीज (Axis Securities) ने  वीए टेक वाबाग लिमिटेड पर अपने कवरेज रिपोर्ट को जारी करते हुए निवेशकों को स्टॉक खरीदने की सलाह दी है. इस रिपोर्ट के चलते सोमवार 9 सितंबर, 2024 के कारोबार सत्र में स्टॉक 3.48 फीसदी के उछाल के साथ 1357.70 रुपये पर कारोबार कर रहा है. 

एक्सिस सिक्योरिटीज (Axis Securities) ने 1700 रुपये के टारगेट प्राइस के लिए निवेशकों को वीए टेक वाबाग के स्टॉक को खरीदने को कहा है. ब्रोकरेज हाउस ने कहा कि मौजूदा लेवल से स्टॉक 30 फीसदी का रिटर्न दे सकता है. एक्सिस सिक्योरिटीज के रिपोर्ट सामने आते ही स्टॉक में जोरदार खरीदारी आई और ये पिछले क्लोजिंग प्राइस लेवल 1313 रुपये से 3.48 फीसदी के उछाल के साथ 1358 रुपये पर जा पहुंचा है. कंपनी का मार्केट कैप 8441 करोड़ रुपये हो गया है. वैसे आपको बता दें वीए टेक वाबाग के स्टॉक ने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. 2024 में स्टॉक में 116 फीसदी, एक साल में 181 फीसदी, 2 वर्षों में 390 फीसदी के करीब का रिटर्न दिया है.  

वाबाग ग्रुप 90 साल पुरानी कंपनी है जो चार कॉंटिनेंट में मौजूद है. वाबाग ग्रुप वाटर टेक्नोलॉजी में डील करने वाली मल्टीनेशनल कंपनी है जो पानी को लेकर ग्लोबल चुनौतियों से डील करती है और रिसोर्सेज के कंजर्वेशन, ऑप्टिमाइजेशन, रीसाइकलिंग और रिसोर्सेज के रीयूज पर फोकस करती है. 25 देशों में कंपनी के 2000 के करीब कर्मचारी हैं और कंपनी के पास वैश्विक स्तर पर 650 म्यूनिसिपल और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स एग्जीक्यूट करने का अनुभव है. 

एक्सिस सिकक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का रेवेन्यू 2856 करोड़ रुपये तो EBITDA 376 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 250 करोड़ रुपये रहा है. वित्त वर्ष 2024-25 में 3305 करोड़ रुपये रेवेन्यू का अनुमान है और मुनाफा 318 करोड़ रुपये रह सकता है. वित्त वर्ष 2025-26 में रेवेन्यू 4273 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 461 करोड़ रुपये और EBITDA 632 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है. 

पिछले हफ्ते ही शुक्रवार 6 सितंबर 2024 को वीए टेक वाबाग लिमिटेड को सऊदी अरब के सऊदी वाटर अथॉरिटी से 2700 करोड़ रुपये का आर्डर मिला है. इस आर्डर को कंपनी को 30 महीने की अवधि में पूरा करना है.  

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें

Pakistan Economy: पाकिस्तान को अब कोई नहीं कहेगा कंगाल देश, गहरे समुद्र में मिल गया उसे कुबेर का खजाना!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?
RBI के हेड को गवर्नर ही क्यों कहते हैं, चेयरमैन या कुछ और क्यों नहीं? इनको कितनी मिलती है सैलरी?
RBI के हेड को गवर्नर ही क्यों कहते हैं, चेयरमैन या कुछ और क्यों नहीं? इनको कितनी मिलती है सैलरी?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget