एक्सप्लोरर

Credit Card Charge: ये बैंक लागू करने जा रहा नए क्रेडिट कार्ड शुल्क, 20 दिसंबर से इस तरह के कार्ड पर चार्ज

ये बैंक अगले महीने से क्रेडिट कार्ड शुल्क में कई बदलाव करने जा रहा है. बैंक, EDGE रिवॉर्ड या माइल्स का उपयोग करने के लिए रिडेम्पशन शुल्क शुरू कर रहा है और यह शुल्क कुछ चुनिंदा कार्ड पर लागू होंगे.

Credit Card Charge: देश में निजी और कॉर्पोरेट बैंकिंग के लिए फाइनेंस सर्विस की पेशकश करने वाली तीसरी सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर की बैंक, एक्सिस बैंक अगले महीने से अपने क्रेडिट कार्ड शुल्क में कई बदलाव करने जा रहा है. बैंक के 20 दिसंबर, 2024 से करने वाले इन अपडेट की ग्राहकों को सूचनाएं मिलनी शुरू हो गई हैं. इनमें नया रिडेम्पशन शुल्क, संशोधित ब्याज दरें और अतिरिक्त लेनदेन (ट्रांजेक्शन) शुल्क शामिल हैं.

EDGE रिवॉर्ड और माइल्स के लिए रिडेम्पशन शुल्क

एक्सिस बैंक, EDGE रिवॉर्ड या माइल्स का उपयोग करने के लिए रिडेम्पशन शुल्क शुरू कर रहा है. ग्राहकों से कैश रिडेम्पशन के लिए 99 रुपये (प्लस 18 फीसदी जीएसटी) और माइलेज प्रोग्राम में पॉइंट ट्रांसफर करने के लिए 199 रुपये (प्लस 18 फीसदी जीएसटी) लिया जाएगा.  जो ग्राहक इन शुल्कों से बचना चाहते हैं, वे 20 दिसंबर 2024 से पहले पॉइंट रिडम या ट्रांसफर कर सकते हैं.

यह फी चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर लागू होगा

  • एक्सिस बैंक एटलस क्रेडिट कार्ड
  • सैमसंग एक्सिस बैंक इनफिनिट क्रेडिट कार्ड
  • सैमसंग एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड
  • एक्सिस बैंक मैग्नस क्रेडिट कार्ड (बरगंडी वेरिएंट भी शामिल)
  • एक्सिस बैंक रिजर्व क्रेडिट कार्ड
  • वहीं एक्सिस बैंक ओलंपस और होराइजन जैसे सिटी-प्रोटेज कार्ड पर इन बदलाव का कोई असर नहीं पड़ेगा.
  • अन्य मुख्य शुल्क में बदलाव होंगे

एक्सिस बैंक ने कई अन्य फीस यानी शुल्क में संशोधन किया है-

ब्याज दर (Interest Rate)

मासिक ब्याज दर (Monthly Interest Rate) बढ़कर 3.75 फीसदी हो जाएगा.

पेमेंट चार्ज (Payment Charges)

ऑटो डेबिट रिवर्सल और चेक रिटर्न पर भुगतान राशि का 2 फीसदी शुल्क लगेगा, जिसकी न्यूनतम सीमा 500 रुपये होगी और कोई ऊपरी लिमिट तय नहीं होगी. इसके अलावा ब्रांचों में नकद भुगतान पर भी 175 रुपये का शुल्क (Fee) लगेगा.

छूटे हुए भुगतान (Missed Payment) के लिए पेनल्टी

अगर मिनिमम अमाउंट ड्यू (MAD) का लगातार दो साइकल यानी दो निर्धारित समय पर भुगतान नहीं किया जाता है, तो अतिरिक्त 100 रुपये का शुल्क लिया जाएगा और यह शुल्क तब तक लागू रहेगा जब तक ड्यू अमाउंट का भुगतान नहीं हो जाता.

डायनेमिक करेंसी कन्वर्जन (DCC) मार्कअप

डीसीसी को संशोधित करके 1.5 फीसदी किया गया है.

किराए का लेन-देन (Rent Transactions)

किराए के लिए अकाउंट से भुगतान करने पर अब 1 फीसदी शुल्क लिया जाएगा. इसमें शुल्क राशि पर कोई सीमा नहीं होगी.

थर्ड-पार्टी एप के जरिए शिक्षा भुगतान

किसी थर्ड-पार्टी एप (जैसे-पेटीएम, क्रेड, गूगलपे इत्यादि) से शिक्षा शुल्क भुगतान करने पर 1 फीसदी शुल्क लिया जाएगा. हालांकि शैक्षणिक संस्थानों को सीधे किए गए भुगतान में छूट रहेगी.

खर्च सीमा और लेनदेन शुल्क (Spending Limits And Transaction Fees)

अब 10,000 रुपये से अधिक वॉलेट लोड पर 1 फीसदी का शुल्क लगेगा.

50,000 रुपये से ज्यादा के फ्यूल खर्च, 25,000 रुपये से ज्यादा यूटिलिटी और एक स्टेटमेंट साइकल में 10,000 रुपये से अधिक गेमिंग ट्रांजेक्शसन्स पर भी 1 फीसदी शुल्क लगेगा. ये बदलाव एक्सिस बैंक और सिटी-माइग्रेटेड क्रेडिट कार्ड दोनों पर लागू होंगे.

ये भी पढ़ें

अब यूपीआई से कर सकेंगे FD का फटाफट भुगतान, सुपरमनी ने लॉन्च किया पहला एफडी ऑन यूपीआई प्रोडक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget