एक्सप्लोरर

अब यूपीआई से कर सकेंगे FD का फटाफट भुगतान, सुपरमनी ने लॉन्च किया पहला एफडी ऑन यूपीआई प्रोडक्ट

FD On UPI Product: एक नया एफडी ऑन यूपीआई प्रोडक्ट लॉन्च किया गया है और इसके लिए यूजर्स अब तीन सरल स्टेप के जरिए एप पर एफडी अकाउंट बुक कर सकेंगे.

FD On UPI Product: लोगों को अपनी सेविंग्स इकट्ठा करने के लिए कई तरह से बैंकिंग टर्म मौजूद हैं. वहीं जैसे-जैसे देश डिजिटलीकरण की ओर आगे बढ़ रहा है सभी सेक्टर समेत बैंकिंग सेक्टर भी लोगों की सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए अपने सारे कार्यों को डिजिटल कर रहे हैं. फिर चाहे अकाउंट से किसी दूसरे अकाउंट में पैसा भेजना हो, रिचार्ज करना हो या फिर एफडी का भुगतान करना हो सब एक क्लिक पर यूपीआई के जरिए आसानी से हो जाता है.

इन्हीं सुविधाओं को अपने ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए फ्लिपकार्ट समर्थित फिनटेक कंपनी सुपर.मनी ने आज 'सुपरएफडी (superFD)' के नाम से एक नई फिक्स्ड डिपॉजिट की लॉन्चिंग की जानकारी दी है. यह इसका पहला एफडी ऑन यूपीआई प्रॉडक्ट है. इसका मतलब है कि एफडी में यूपीआई से आसानी से भुगतान किया जा सकेगा.

इसे लॉन्च करने के पीछे कंपनी का उद्देश्य इसे पूरी तरह से डिजिटल बनाकर एफडी की प्रक्रिया को एक नया रूप देना है. प्रोडक्ट को नई पीढ़ी के भारतीय निवेशकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. सुपरएफडी के साथ यूजर्स न्यूनतम 1,000 रुपये से एफडी बुकिंग कर सकेंगे और 9.5 फीसदी तक का ब्याज हासिल कर सकेंगे. 

एफडी के लिए इन पांच बैंकों में से कर सकते हैं चुनाव

सुपर.मनी पर यूजर्स एफडी के लिए आरबीआई द्वारा प्रमाणित पांच स्मॉल फाइनेंस बैंकों में से चुनाव कर सकते हैं. हर एफडी को डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (डीआईसीजीसी) की तरफ से 5,00,000 रुपये तक इंश्योर्ड किया जाएगा. सुपरएफडी के साथ सुपर.मनी ने अपने सभी 70 लाख यूजर्स के लिए अपना पहला निवेश उत्पाद लॉन्च किया है. इसका ऑनबोर्डिंग अनुभव बहुत सीधा है, जिसकी मदद से यूजर्स कुछ ही टैप में आसानी से ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

बचत और निवेश के तरीकों में आएगा बदलाव

सुपर.मनी के फाउंडर और सीईओ प्रकाश सिकारिया ने कहा, "हमारा प्रोडक्ट युवा भारतीयों के बचत और निवेश के तरीके को बदल देगा. यह नए जमाने के निवेशकों के लिए डिपॉजिट को आकर्षक बनाने के भारतीय रिजर्व बैंक के दृष्टिकोण के अनुरूप है."

सिकारिया ने इस नए प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी देते हुए आगे बताया कि आकर्षक ब्याज दर, लचीलेपन और आसान पहुंच के जरिए सुपरएफडी लोगों के लिए कम जोखिम, अधिक रिटर्न देने वाले उत्पाद में निवेश को आसान बनाता है. 

इसका ऑनबोर्डिंग अनुभव बहुत सीधा है, जिसकी मदद से यूजर्स कुछ ही टैप में आसानी से ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. सुपरएफडी अकाउंट खोलने के लिए यूजर्स कंपनी के बताए गए इन चार स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से खोल सकते हैं: 

  1. सबसे पहले सुपर.मनी एप डाउनलोड करें और एप को एक्सेस दें.
  2. अपनी पसंद के बैंक एफडी ऑफरिंग का चयन करें.
  3.  ईकेवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करें और डिपॉजिट अमाउंट को सेट अप करें.

ये भी पढ़ें

Stock Market News: अडानी स्टॉक्स ने दिखाया दम तो शेयर बाजार में आई बंपर तेजी, सेंसेक्स 1800 और निफ्टी ने 500 अंकों की लगाई छलांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget