एक्सप्लोरर

FD Rates Hike: एक्सिस बैंक अपने के कस्टमर्स को 2 करोड़ से कम की एफडी पर देगी ज्यादा ब्याज दर! यहां चेक करें नई दरें

Axis Bank FD: एक्सिस बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर अधिकतम ब्याज 1 साल 11 दिन की एफडी से लेकर 1 साल 25 दिन की एफडी पर देता है.

Axis Bank FD Rates Increased: देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक यानी एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है. बैंक ने अपने 2 करोड़ रुपये से कम की डिपॉजिट स्कीम (Deposit Scheme) पर ब्याज दर को बढ़ाने का फैसला किया है. बैंक फिलहाल सामान्य नागरिकों को 2.75% से लेकर 5.75% तक (Axis Bank FD Rates) ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन को बैंक 2.75% से लेकर 6.50% तक का ब्याज दर ऑफर कर रहा है. बैंक अपने ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि पर एफडी (Axis Bank FD Rates Hiked) करने की सुविधा देता हैं. इसके साथ ही बैंक ने 2 से 100 करोड़ रुपये की एफडी पर भी ब्याज दर बढ़ाया है.

2 करोड़ से कम की FD पर सामान्य नागरिकों को मिलने वाला ब्याज दर-
एक्सिस बैंक (Axis Bank) अपने सामान्य ग्राहकों को 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर अधिकतम ब्याज 1 साल 11 दिन की एफडी से लेकर 1 साल 25 दिन की एफडी पर देता है. यह ब्याज दर 5.75% है. वहीं बैंक 7 दिन से 14 दिन की एफडी पर 2.75% ब्याज दर ऑफर सामान्य नागरिकों को ऑफर किया जा रहा है. वहीं 15 से 29 दिन की एफडी पर 2.75% ब्याज दर, 30 से 45 दिन की एफडी पर 3.25%, 46 से 60 दिन की एफडी पर 3.25%, 61 से 3 महीने तक की एफडी पर 3.25%, 3 से 6 महीने की एफडी पर 3.75%, 7 से 9 महीने तक की एफडी पर 4.65%, 9 से 11 महीने  की एफडी पर 4.75%, 11 महीने से 11 महीने 1 साल तक 4.75%, 1 साल से लेकर 1 साल 11 दिन तक 5.45% ब्याज दर बैंक द्वारा ऑफर किया जाता है.

वहीं 1 साल 11 दिन की एफडी से लेकर 1 साल 25 दिन पर 5.75% ब्याज दर ऑफर होता है. वहीं 1 साल 25 दिन से लेकर 2 साल की एफडी पर 5.60%, 2 से 5 साल की एफडी पर 5.70% और 5 से 10 साल तक की एफडी पर 5.75% ब्याज दर बैंक द्वारा ऑफर किया जाता है.  

2 करोड़ से कम की FD पर सीनियर सिटीजन को मिलने वाला एफडी-
वहीं सीनियर सिटीजन को 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर सामान्य नागरिकों (Axis Bank FD Rates of Senior Citizen)  की तुलना में ज्यादा ब्याज दर ऑफर किया जाता है. बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सबसे अधिक ब्याज दर 1 साल 11 दिन से लेकर 1 साल 25 दिन की एफडी देता हैं. यह ब्याज दर 6.50% का है. वहीं 2 से 5 साल की एफडी पर 6.45% वहीं 1 साल या उससे कम की एफडी पर 6.20% ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है. वहीं 9 महीने से कम की एफडी पर 5% से कम ब्याज दर एक्सिस बैंक द्वारा ऑफर किया जाता है.

इन बैंकों ने भी बढ़ाया ब्याज दर
आपको बता दें कि एक्सिस बैंक के अलावा कई बैंक जैसे यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India), पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) जैसे कई बैंकों ने अपने एफडी रेट्स में बढ़ोतरी किया है. इस सभी बैंकों ने अपनी एफडी रेट्स में बढ़ोतरी इस कारण किया है क्योंकि कि पिछले चार महीने में भारतीय रिजर्व बैंक भारत में बढ़ती महंगाई पर लगाम (Inflation) लगातार अपने रेपो रेट में बढ़ोतरी की है. यह 4.00% से बढ़कर 5.40% तक पहुंच गया है. बढ़ते रेपो रेट का असर बैंकों द्वारा ऑफर की जाने वाली डिपॉजिट स्कीम (Deposit Scheme) पर भी दिख रहा है और लगातार कई बैंकों ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट, आरडी और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में इजाफा किया है.

ये भी पढ़ें-

Bank License Cancelled: इस बैंक के कस्टमर्स ध्यान दें! 2 दिन के बाद अपने खाते से नहीं निकाल पाएंगे पैसे, RBI ने दी जानकारी

PM Kisan Scheme: पीएम किसान योजना के जरिए इन किसानों को नहीं मिलेगा 2000 रुपये का फायदा! इस तरह चेक करें लिस्ट में अपना नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget