एक्सप्लोरर

Fixed Deposit Rates: प्राइवेट सेक्टर के दो बड़े बैंकों के कस्टमर्स के लिए खुशखबरी! FD का ब्याज बढ़ा, मिल रहा 8.25% तक का रिटर्न

FD Rates Increased: मई से अबतक रेपो रेट (RBI Repo Rate) में 1.90 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है. रेपो रेट 4.00 फीसदी से बढ़कर 5.90 फीसदी तक पहुंच गया.

FD Rates Hike: रिजर्व बैंक भारत में महंगाई को कंट्रोल करने के लिए लगातार अपनी ब्याज दरों में इजाफा कर रहा है. ऐसे में इसका सीधा असर बैंक की लोन की ब्याज दरों और डिपॉजिट्स रेट्स पर पड़ रहा हैं. पिछले कुछ वक्त में कई बैंकों ने अपनी लोन की ब्याज दरों और एफडी रेट्स में इजाफा किया है. इसमें पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर दोनों तरह के बैंक शामिल हैं.

हाल ही में देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक यानी एक्सिस बैंक ने अपनी 2 करोड़ रुपये से अधिक की एफडी पर ब्याज दर (FD Rates)  बढ़ाने का फैसला किया है. बैंक ने 5 करोड़ से लेकर 10 करोड़ रुपये के डिपॉजिट पर ब्याज दर बढ़ाया है. वहीं मुंबई बेस्ड डीसीबी बैंक ने अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों के लिए स्पेशल एफडी लॉन्च की है जिसमें 2 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर आपको 8.25 फीसदी तक का रिटर्न मिलेगा. अगर आप इन दोनों बैंकों नें एफडी करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको इन दोनों के डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं-

एक्सिस बैंक 2 से 10 करोड़ की FD पर दे रहा कितना रिटर्न-
एक्सिस बैंक (Axis Bank) अपने ग्राहकों को 5 से 10 करोड़ रुपये के डिपॉजिट पर 4.65 फीसदी से लेकर 6.30 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा हैं. बैंक अपने सामान्य नागरिकों को 7 से 14 दिन की एफडी पर 4.65 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा हैं. वहीं 15 से 45 दिन की एफडी पर 5.00 फीसदी रिटर्न मिल रहा हैं.

वहीं 46 दिन से लेकर 6 महीने तक की एफडी पर 6.00 फीसदी तक का रिटर्न मिल रहा हैं. वहीं 6 महीने से लेकर 9 महीने तक की एफडी पर 6.35 फीसदी का रिटर्न मिल रहा हैं. एक्सिस बैंक 9 महीने से 1 साल तक की एफडी पर दे रहा 6.40 फीसदी का ब्याज दर, 1 साल से लेकर 13 महीने की एफडी पर 7.00 फीसदी ब्याज दर, 13 महीने से 3 साल तक की एफडी पर 6.80 फीसदी और 3 साल से 10 साल तक की एफडी पर 6.30 फीसदी ब्याज दर बैंक ऑफर कर रहा हैं.

डीसीबी बैंक 2 करोड़ से कम की एफडी पर दे कितना कितना रिटर्न-
कई बैंक सीनियर सिटीजन ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए अलग-अलग तरह की एफडी स्कीम लेकर आते हैं. डीसीबी बैंक 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को 8.25 फीसदी तक का रिटर्न मिल रहा हैं. बैंक 2 करोड़ रुपये से कम पर सामान्य नागरिकों को 700 दिन से लेकर 36 महीने तक की एफडी पर 7.60 फीसदी का रिटर्न दे रहा हैं. वहीं सीनियर सिटीजन को इसी अवधि पर 8.25 फीसदी का रिटर्न दे रहा हैं.

डीसीबी बैंक (DCB Bank FD Rates) 7  से 90 दिन की एफडी पर 3.75 फीसदी तक का रिटर्न मिल रहा हैं. 91 दिन से लेकर 6 महीने तक की एफडी पर 4.50 फीसदी तक का रिटर्न मिल रहा है. वहीं 6 महीने से लेकर 12 महीने तक की एफडी पर 5.70 फीसदी, 12 महीने की एफडी पर 6.75 फीसदी, 12 से 15 महीने की एफडी पर 6.75 फीसदी, 15 महीने से  700 दिन की एफडी पर 7.10 फीसदी, 700 दिन से लेकर 36 महीने की एफडी पर 36 महीने की एफडी पर 7.50 फीसदी, 36 महीने से लेकर 60 महीने तक की एफडी पर 7.25 फीसदी और 60 महीने से 120 महीने तक की एफडी पर 7.00 फीसदी तक का रिटर्न मिल रहा है.

RBI लगातार बढ़ रहा रेपो रेट
आपको बता दें कि मई से लेकर अबतक रेपो रेट में 1.90 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई हैं. रेपो रेट 4.00 फीसदी से बढ़कर 5.90 फीसदी तक का रिटर्न मिल रहा हैं. इस बढ़ोतरी के कारण कई बैंक जैसे स्टेट बैंक (State Bank of India), पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) , एक्सिस बैंक (Axis Bank), इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas), यूनियन बैंक (Union Bank), आरबीएल बैंक (RBL Bank) जैसे कई बैंकों ने अपनी एफडी रेट्स में इजाफा किया है.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में उठापटक का दौर जारी, जानें देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप
खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?
अब विदेश से आएगा आटा, तेल, सोयाबीन और मक्का, सूखे से देश के हालात बुरे!
अब विदेश से आएगा आटा, तेल, सोयाबीन और मक्का, सूखे से देश के हालात बुरे!

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC Election Results 2026 Highlights: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget