एक्सप्लोरर

Home Loan Tips: अगर आपने भी लिया है होम लोन तो भूल कर भी न करें ये गलती, वर्ना होगा पछतावा

Home Loan Default: लोग घर खरीदने के लिए कर्ज लेते हैं, जो अक्सर बड़ी रकम के होते हैं और उनका भुगतान कई सालों में किया जाता है. होम लोन की ईएमआई के भुगतान में लोगों को चूक नहीं करनी चाहिए...

होम लोन अक्सर लंबे समय के लिए होते हैं. ये लोन बड़ी रकम के होते हैं, जिन्हें कर्ज लेने वाला व्यक्ति धीरे-धीरे किस्तों यानी ईएमआई में चुकाता है. कई बार किसी आकस्मिक परिस्थिति या अन्य वित्तीय संकटों के चलते लोगों से ईएमआई भरने में चूक हो जाती है. अगर एकाध मौकों पर इस तरह की चूक हो तो उसे मैनेज किया जा सकता है, लेकिन बार-बार ईएमआई का भुगतान नहीं कर पाने का काफी बुरा असर हो सकता है. आइए जानते हैं कि होम लोन की ईएमआई डिफॉल्ट होने के क्या-क्या बुरे परिणाम हो सकते हैं...

क्रेडिट स्कोर

पिरामल फाइनेंस के एमडी जयराम श्रीधरन ने बताया कि एक ईएमआई डिफॉल्ट होने पर कर्ज लेने वाले व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर अक्सर गिर जाता है. क्रेडिट स्कोर एक व्यक्ति की होम लोन पात्रता का एक महत्वपूर्ण फैक्टर होता है, इसलिए ऐसा डिफॉल्ट दूसरे होम लोन या किसी अन्य ऋण को प्राप्त करना बहुत मुश्किल बना सकता है.

सहयोगी आवेदकों पर प्रभाव

कर्ज के ऐसे डिफॉल्ट का प्रभाव आमतौर पर सहयोगी आवेदकों पर भी होता है और यह केवल मुख्य आवेदक सीमित नहीं रहता. ईएमआई के भुगतान में हुई चूक से क्रेडिट स्कोर कम हो जाता है, जो सहयोगी आवेदकों के लिए रोजगार से लेकर किराये के घर तक की दिक्कतें खड़ी कर सकता है.

लेट पेमेंट का भारी-भरकम चार्ज

जयराम श्रीधरन ने बताया कि लोग कर्ज लेते समय सबसे कम ब्याज दर पर ध्यान देते हैं, लेकिन अन्य शुल्कों को नजरअंदाज कर देते हैं. एक ऐसा ही महत्वपूर्ण शुल्क देर से भुगतान का जुर्माना होता है, जिसका मतलब है कि समय पर ईएमआई नहीं जमा करने पर जुर्माना देना होगा. यह शुल्क अलग-अलग बैंकों के हिसाब से अलग-अलग होता है, इस कारण लोन लेते समय इस पर गौर करना जरूरी है.

टॉप-अप और अन्य कर्ज

यदि लोन लेने वाला ईएमआई भुगतान का बढ़िया रिकॉर्ड बनाए रखता है तो भविष्य में विभिन्न प्रकार के टॉप-अप ऋण जैसे, व्यक्तिगत ऋण, आकस्मिक खर्च, घर निर्माण ऋण, घर की सुधार, विस्तार ऋण जैसे विभिन्न ऋण विकल्पों का चयन कर सकते हैं. वहीं एक भी ईएमआई भरने में चूक इन ऑफर्स को आपसे दूर कर सकता है.

ये भी पढ़ें: ये हैं शेयर बाजार के बंटी और बबली, NSE ने कहा-रहें सावधान, दोनों लगा रहे चूना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget